Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी
Chintu Tiwari Kavi jee
फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी
More news from Patna and nearby areas
- मोदीजी प्याज वाली झलमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....1
- छपरा शहर के प्रेक्षा गृह में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत 'सोलर लोन मेला-2026' का हुआ आयोजन1
- चुनाव में सिर्फ वोट खरीदने मे बिहार का (30000 )तीस हजार करोड़ खर्च करना बिहार जैसे गरीब राज्य का,खजाना खाली तो होना ही था,अब हाल यह है कि राज्य के कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल पा रहा है,बिहार सरकार मे आपातकाल की स्थिति बनी है,प्रशांत किशोर,!!1
- ‘फिट इंडिया – साइकिल संडे (नारी शक्ति संस्करण ऑफ इंडिया (स्पोर्ट्स आथॉरिटी ऑफ इंडिया) के पटना कार्यालय द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत 19 अप्रैल 2026 को “फिट इंडिया – संडे ऑन साइकिल (नारी शक्ति संस्करण)” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विषय में बताया गया है कि इस विशेष पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। पायस मिशन स्कूल ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई एवं स्कूली छात्राओं को इसमें शामिल कराया l छात्राओं ने अपनी स्कूल से साईकिल चलाते हुए गांधी मैदान तक गई l कार्यक्रम के दौरान साइकिलिंग के अलावा योग, जुम्बा, रस्सी कूद और समूह फिटनेस जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया था l स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना के केंद्र प्रभारी ने सभी संबंधित संस्थानों से इस पहल में सहयोग देने की अपील की है, ताकि ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के साथ-साथ फिट इंडिया अभियान को और मजबूती मिल सके।1
- नौबतपुर (पटना): नौबतपुर प्रखंड के 7 पंचायतों में आयोजित पैक्स (PACS) चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। सुबह से शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया रात तक चली, जिसमें प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष तरीके से मतों की गिनती पूरी की गई। इस चुनाव में कुल 12,249 मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान की तरह मतगणना भी पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी विवाद की सूचना नहीं मिली। पंचायतवार परिणाम इस प्रकार रहे: बारा पंचायत: चंदन कुमार को 599 वोट मिले, जबकि धनंजय कुमार को 434 वोट प्राप्त हुए। चंदन कुमार ने जीत दर्ज की। अदला पंचायत: यहां मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें सुनील कुमार शर्मा को 571 वोट और अक्षय कुमार को 566 वोट मिले। मात्र 5 वोट से सुनील कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। नौबतपुर पंचायत: सर्वेश कुमार को 773 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र शर्मा को 230 वोट प्राप्त हुए। सर्वेश कुमार ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। सावरचक पंचायत: राजमंती देवी को 841 वोट मिले, जबकि कुंदन कुमार को 427 वोट मिले। राजमंती देवी ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत हासिल की। गोनवां पंचायत: विजय प्रसाद को 756 वोट मिले, जबकि विजय कुमार को 148 वोट प्राप्त हुए। विजय प्रसाद ने भारी मतों से जीत दर्ज की। जैतीपुर पंचायत: राजकुमार यादव को 499 वोट मिले, जबकि सूलेंदर प्रसाद गुप्ता को 307 वोट मिले। राजकुमार यादव विजयी रहे। नवडीहा पंचायत: शशिशंकर को 487 वोट मिले, जबकि मनोज कुमार को 422 वोट प्राप्त हुए। शशिशंकर ने जीत हासिल की। मतगणना के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे चुनाव प्रक्रिया—मतदान से लेकर मतगणना तक—शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मियों और मतदाताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। कई जगहों पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। नौबतपुर में PACS चुनाव का यह सफल आयोजन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की आस्था और प्रशासन की कुशल व्यवस्था का प्रतीक बनकर सामने आया है।1
- 19 तारीख अरवल जिला के कलेर प्रखंड अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति आवरण में पहुंचे प्रोफेसर लक्ष्मण यादव! लक्ष्मण यादव ने पूरे भारत देश के सभी नागरिकों को उन्होंने एक संदेश दिया की अंबेडकर जी अगर ना होते इतना हमें पढ़ने की आजादी मिलती ना हमें खटिया पर बैठने की आजादी मिलती ना अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने की आजादी मिलती ना कहीं भी जाने की आजादी मिलती क्योंकि इस तरीका से देश के अंदर सामंतवादी लोग कब्जा में कर रखा था इसलिए उन्होंने यह भी कहा कि अगर अंबेडकर जी ना होते तो यह सब से मुक्ति नहीं मिलता! इसलिए बाबा भीमराव अंबेडकर जी के तीन बातें याद रखो शिक्षित बनो, संगठित हो,संघर्ष करो1
- Post by Spiderman1
- Post by Vijay kumar1
- नौबतपुर (पटना)। नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां गांव के पास बिहटा-सरमेरा एनएच 131G पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजधानी होटल के समीप तेज रफ्तार फोरव्हीलर ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गोलू कुमार (30 वर्ष) एवं रवि कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों नेउरा थाना क्षेत्र के गोढ़ना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नौबतपुर के बेला तराढ़ी में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी अजवां के पास ओवरब्रिज से उतरते समय यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी और ओवरब्रिज से उतरते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे सामने चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। हालांकि कार का एयरबैग खुल जाने के कारण दोनों युवकों की जान बच गई, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस अब फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वहां चेतावनी संकेत, स्पीड ब्रेकर और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1