logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी - लिकेज गैस सिलेंडर से किचन मे लगी आग! किचन मे रखा हजारों का सामान जलकर राख! आलमचंद गांव निवासिनी गीता देवी पत्नी हरिश्चन्द्र शुक्रवार को खाना बनाने किचन मे गई सिलेंडर लिकेज होने के कारण आग लग गई!

2 hrs ago
user_चंद्र दीप सिंह
चंद्र दीप सिंह
Voice of people मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कौशाम्बी - लिकेज गैस सिलेंडर से किचन मे लगी आग! किचन मे रखा हजारों का सामान जलकर राख! आलमचंद गांव निवासिनी गीता देवी पत्नी हरिश्चन्द्र शुक्रवार को खाना बनाने किचन मे गई सिलेंडर लिकेज होने के कारण आग लग गई!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार में शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक स्वामीनाथ अपने ट्रैक्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए बाजार स्थित एक दुकान के पास उसे खड़ा किया था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण वह पेचकस की मदद से उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर गियर में होने के कारण अचानक आगे बढ़ गया और चालक का उस पर से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने खड़ी बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए उसे घसीटता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक रामसागर निवासी बंधवा की बताई जा रही है। वह ट्रैक्टर के सामने ही बाइक खड़ी कर पास की दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान चालक भी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया और उसका बाया पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह ट्रैक्टर पर चढ़कर ब्रेक लगाकर उसे नियंत्रित किया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैक्टर को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार में शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया।
मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक स्वामीनाथ अपने ट्रैक्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए बाजार स्थित एक दुकान के पास उसे खड़ा किया था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण वह पेचकस की मदद से उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर गियर में होने के कारण अचानक आगे बढ़ गया और चालक का उस पर से नियंत्रण छूट गया।
अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने खड़ी बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए उसे घसीटता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक रामसागर निवासी बंधवा की बताई जा रही है। वह ट्रैक्टर के सामने ही बाइक खड़ी कर पास की दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी जद में ले लिया।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान चालक भी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया और उसका बाया पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह ट्रैक्टर पर चढ़कर ब्रेक लगाकर उसे नियंत्रित किया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैक्टर को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वन नेशन वन एजुकेशन संगठन के कार्यालय कौंधियारा में आज शुक्रवार दोपहर करीब 02:00 के आसपास एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई सम्मानित सामाजिक बुद्धिजीवी, विद्वान और समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता लाने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहल बहुजन समाज में परिवर्तन की नई बयार का संकेत दे रही है।
    1
    वन नेशन वन एजुकेशन संगठन के कार्यालय कौंधियारा में आज शुक्रवार दोपहर करीब 02:00 के आसपास एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई सम्मानित सामाजिक बुद्धिजीवी, विद्वान और समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता लाने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहल बहुजन समाज में परिवर्तन की नई बयार का संकेत दे रही है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हंडिया थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन कराने पहुंचीं दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि अरई गांव की रहने वाली सरोजा चौहान और ऊपरदहा की पूनम नसबंदी ऑपरेशन के लिए अस्पताल गई थीं। इसी दौरान ऑपरेशन के समय उनके गले से मंगलसूत्र गायब हो गया।महिलाओं ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। घटना की सूचना शनिवार करीब 11 बजे सामने आई।
    1
    हंडिया थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन कराने पहुंचीं दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि अरई गांव की रहने वाली सरोजा चौहान और ऊपरदहा की पूनम नसबंदी ऑपरेशन के लिए अस्पताल गई थीं। इसी दौरान ऑपरेशन के समय उनके गले से मंगलसूत्र गायब हो गया।महिलाओं ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। घटना की सूचना शनिवार करीब 11 बजे सामने आई।
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Amresh Singh
    1
    Post by Amresh Singh
    user_Amresh Singh
    Amresh Singh
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिर्जापुर - पल्लवी पटेल, विधायक सपा अपना दल कामेरवादी के जिलाध्यक्ष को गौतस्करी में जेल भेजने के मामले को लेकर सपा विधायक पल्लवी पटेल ने 3 घंटे धरना प्रदर्शन की । जिलाधिकारी से वार्ता कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष को कूटरचित दस्तावेज से फंसाया गया है। आगे जिलाध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, उनको न्यायालय से वेल मिले । अपना दल एस पर निशाना साधते हुए कहा कि मीरजापुर में सत्ता में बैठे लोग के हाथों की कठपुतली बनकर जिला प्रशासन कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष को जितने बड़े गैंग से जोड़ा गया है वह बिल्कुल ही नहीं है । 20 वर्षों से राजनीति कर रहे व्यक्ति के छवि को धूमिल करने उनके साख को मिटाने का कुत्सित कार्य उनके इशारे पर किया जा रहा है जिन्होंने सोनेलाल पटेल के नाम को बेचा है। गौतस्करी में पहले पकड़े गए लोगों द्वारा चार दिनों तक जिलाध्यक्ष का नाम नहीं लिया जब उन्हें सत्ता के इशारे पर मारा पीटा गया तब उनके द्वारा नाम लेकर फंसाया गया। इस धरने प्रदर्शन में सपा पार्टी के नहीं आने पर कहा कि अपना दल कामेरवादी अपने सम्मान और हक की लड़ाई के लिए सक्षम है।
    2
    मिर्जापुर - पल्लवी पटेल, विधायक सपा
अपना दल कामेरवादी के जिलाध्यक्ष को गौतस्करी में जेल भेजने के मामले को लेकर सपा विधायक पल्लवी पटेल ने 3 घंटे धरना प्रदर्शन की । जिलाधिकारी से वार्ता कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष को कूटरचित दस्तावेज से फंसाया गया है। आगे जिलाध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, उनको न्यायालय से वेल मिले । अपना दल एस पर निशाना साधते हुए कहा कि मीरजापुर में सत्ता में बैठे लोग के हाथों की कठपुतली बनकर जिला प्रशासन कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष को जितने बड़े गैंग से जोड़ा गया है वह बिल्कुल ही नहीं है । 20 वर्षों से राजनीति कर रहे व्यक्ति के छवि को धूमिल करने उनके साख को मिटाने का कुत्सित कार्य उनके इशारे पर किया जा रहा है जिन्होंने सोनेलाल पटेल के नाम को बेचा है। गौतस्करी में पहले पकड़े गए लोगों द्वारा चार दिनों तक जिलाध्यक्ष का नाम नहीं लिया जब उन्हें सत्ता के इशारे पर मारा पीटा गया तब उनके द्वारा नाम लेकर फंसाया गया। इस धरने प्रदर्शन में सपा पार्टी के नहीं आने पर कहा कि अपना दल कामेरवादी अपने सम्मान और हक की लड़ाई के लिए सक्षम है।
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • जंगीगंज के कलनुआ में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आचार्य व्यास जी महाराज राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य के मुखारविंद से कथा का रसपान कराते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सत्संग का महत्व बताया गया।
    1
    जंगीगंज के कलनुआ में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आचार्य व्यास जी महाराज राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य के मुखारविंद से कथा का रसपान कराते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सत्संग का महत्व बताया गया।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • Post by चंद्र दीप सिंह
    1
    Post by चंद्र दीप सिंह
    user_चंद्र दीप सिंह
    चंद्र दीप सिंह
    Voice of people मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राष्ट्रीय राजमार्ग व रामपुर घाट मार्ग पर सड़क हादसे मे बाइक सवार तीन घायल गोपीगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगीगंज बाजार व रामपुर घाट मार्ग पर शनिवार को अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना बाइक सवार अजमत 25 वर्ष निवासी रजपुरा नीरज 30 वर्ष खन्ना पुर भदोही तथा रुपेश 35 वर्ष निवासी कोइरौना घायल हो गए, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाl रजपुरा भदोही निवासी हारुन का पुत्र अजमत व खन्नापुर सिविल लाइन भदोही निवासी नीरज 30 बाइक से भदोही लौट रहे थे रास्ते मे जगीगंज के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से डिवाइडर से टकरा जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, दूसरी घटना गोपीगंज रामपुर गंगा घाट मार्ग पर रामपुर कायस्थान के पास हुई जहा नीलगाय से बचने के प्रयास में रुपेश कुमार घायल हो गए, कोइरौना निवासी रुपेश लगन मे काम करने जा रहे थे l घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गयाl
    2
    राष्ट्रीय राजमार्ग व रामपुर घाट मार्ग पर सड़क हादसे मे बाइक सवार तीन घायल 
गोपीगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगीगंज बाजार व रामपुर घाट मार्ग पर शनिवार को अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना बाइक सवार अजमत 25 वर्ष निवासी रजपुरा नीरज 30 वर्ष खन्ना पुर भदोही तथा रुपेश 35 वर्ष निवासी कोइरौना घायल हो गए, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाl
रजपुरा भदोही निवासी हारुन का पुत्र अजमत व खन्नापुर सिविल लाइन भदोही निवासी नीरज 30 बाइक से भदोही लौट रहे थे रास्ते मे जगीगंज के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से डिवाइडर से टकरा जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, दूसरी घटना गोपीगंज रामपुर गंगा घाट मार्ग  पर रामपुर कायस्थान के पास हुई जहा नीलगाय से बचने के प्रयास में रुपेश कुमार घायल हो गए, कोइरौना निवासी रुपेश लगन मे काम करने जा रहे थे l घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गयाl
    user_शेरू दुबे
    शेरू दुबे
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अधिकारी एसी (AC) कमरों में बैठकर 'गौ-सेवा' का बजट गिन रहे हैं, और बाहर गौमाता कूड़े के ढेर में अपनी मौत चुन रही है
    1
    अधिकारी एसी (AC) कमरों में बैठकर 'गौ-सेवा' का बजट गिन रहे हैं, और बाहर गौमाता कूड़े के ढेर में अपनी मौत चुन रही है
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.