ट्रैक्टर चोरी का मामला, थाना में दिया आवेदन; कार्रवाई की मांग चांदन (बांका): आनंदपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गेहली गांव में ट्रैक्टर चालक बबलू खैरा के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर को रविवार अहले सुबह करीब 3:00 बजे चोरी कर लिया गया।इस मामले में पिडरा गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक अरुण यादव (पिता- कारु यादव) ने आनंदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उनका लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर JH 15 T 9322) एवं डाला (JH 15 T 5896) रोज की तरह शनिवार को भी चालक बबलू खैरा के घर के सामने खड़ा था।आरोप है कि रविवार सुबह करीब तीन बजे कुछ लोगों ने चालक बबलू खैरा को भय दिखाकर ट्रैक्टर को जबरन चोरी कर लिया। मामले में पिंडरा व गौरा गांव के रणधीर यादव, चंद्रिका यादव, हेमलाल यादव, सुनील मंडल, धनेश्वर मंडल,रामदेव यादव गांव गेहली समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है।सूत्रों के अनुसार, नामजद आरोपितों का संबंध बालू कारोबार से बताया जा रहा है। हाल ही में सुइया थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में आरोपितों ने ट्रैक्टर चोरी कर कहीं छिपा दिया है।वहीं, सूत्रों से यह भी चर्चा है कि कार्रवाई में देरी के पीछे कुछ राजनीतिक हस्तक्षेप की भूमिका हो सकती है, जो थाना स्तर पर दलाली तंत्र के जरिए प्रभाव डालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।पीड़ित अरुण यादव का कहना है कि आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और न ही ट्रैक्टर का कोई सुराग मिल पाया है। उन्होंने जल्द से जल्द ट्रैक्टर बरामद कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं, आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया जाएगा। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार

- Post by Umakant poddar 97095005121
- झारखंड देवघर -स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ से बिहार की सुख-समृद्धि, विकास और जनता के कल्याण की कामना की। देवघर पहुंचते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मंदिर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ के दरबार में माथा टेका। मुख्यमंत्री के आगमन से बाबा नगरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।1
- Banka Bihar News live कोरिया चांदन बांका से उपेन्द्र यादव की रिपोर्ट1
- वीडियो देखने के बाद आप भी सोचिएगा एक गरीब दुकानदार से ₹10 का झलमुरी लेने के बाद मोदी जी अपने ऑफिशियल प्लेटफार्म के पर इनको पेस्ट करता है और यह प्रतीक दिखता है कि उसने छोटे दुकानदारों को भी छोटा नहीं समझा बाकी उनसे खास बातचीत क्या #1
- Post by THE LIVE1
- तारापुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया। संध्या में शहीद स्मारक के पास एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में एसआई अनिल कुमार सिंह, एसआई महावीर उड़ाव, पीएसआई विकास कुमार, एएसआई कमलाकांत पांडेय व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान दोपहिया चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत जरूरी कागजातों की जांच की गई। कई लोग बिना हेलमेट और अधूरे दस्तावेजों के पाए गए, जिनसे मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। एएसपी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। थानाध्यक्ष राजकुमार के अनुसार, कुल 51,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही पानी टपकाते बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर खनन विभाग को कार्रवाई के लिए सौंपा गया।1
- भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत अमकोरिया पंचायत के जगन्नाथपुर गांव के अंतर्गत बंद पड़े नाले से ग्रामीणों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है नहीं कोई सफाई कर्मी आते हैं ना ही नहीं मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा नाले की सफाई पर ध्यान नहीं जाता है जिसके कारण बंद पड़े नाले में जल जमाओ के कारण गांव वाले को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा ग्रामीणों का कहना है मुखिया प्रतिनिधि को सूचित करने पर केवल झूठा दिलासा दिया जाता है1
- रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार बांका चांदन1