logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजानपुर में बाल विकास परियोजना के सौजन्य से 8वें पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कैंप का किया गया आयोजन सुजानपुर बाल विकास परियोजना सुजानपुर के सौजन्य से उपमंडल की जंगल पंचायत में 8वें पोषण पखवाड़े के तहत एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बगेहडा वृत पर्यवेक्षिका निशा ठाकुर,और ब्लॉक coordinator pankaj kumar और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और गांव की महिलाओं ने भाग लिया। वृत पर्यवेक्षिका ने महिलाओं को जागरूक किया कि बच्चों के जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिक विकास होता है।

2 hrs ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago
7dbe4762-3daf-462b-945d-5b314e9fe708

सुजानपुर में बाल विकास परियोजना के सौजन्य से 8वें पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कैंप का किया गया आयोजन सुजानपुर बाल विकास परियोजना सुजानपुर के सौजन्य से उपमंडल की जंगल पंचायत में 8वें पोषण पखवाड़े के तहत एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बगेहडा वृत पर्यवेक्षिका निशा ठाकुर,और ब्लॉक coordinator pankaj kumar और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और गांव की महिलाओं ने भाग लिया। वृत पर्यवेक्षिका ने महिलाओं को जागरूक किया कि बच्चों के जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिक विकास होता है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है
स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Jay Ho Bajrangbali ki Jay 🌹🌹🙏🙏
    1
    Jay Ho Bajrangbali ki Jay 🌹🌹🙏🙏
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कांगड़ा के कच्छयारी चौक पर कार और बाइक की टक्कर हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बाइक सवार सुरक्षित है
    1
    कांगड़ा के कच्छयारी चौक पर कार और बाइक की टक्कर हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बाइक सवार सुरक्षित है
    user_SHARMA AS
    SHARMA AS
    its A Digital news website and web tv कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • mohseen
    1
    mohseen
    user_Mohseen
    Mohseen
    बरसर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 7 साल की बच्ची की साथ 11 साल के लड़के ने किया रेप, हिला कर रख देगी हिमाचल के मंडी की ये खबर हिमाचल के मंडी जिले में 7 साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। रेप का आरोपी 11 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सुंदरनगर में एक 7 वर्षीय बच्ची से रेप की वारदात ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। बच्ची के साथ रेप करने का आरोप 11 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में 11 साल के लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें की पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर 11 साल के लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मां ने दी लिखित शिकायत पीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के हो हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया है। वहीं पीड़िता को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका भी मेडिकल करवाया गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    7 साल की बच्ची की साथ 11 साल के लड़के ने किया रेप, हिला कर रख देगी हिमाचल के मंडी की ये खबर
हिमाचल के मंडी जिले में 7 साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। रेप का आरोपी 11 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सुंदरनगर में एक 7 वर्षीय बच्ची से रेप की वारदात ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। बच्ची के साथ रेप करने का आरोप 11 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में 11 साल के लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें की पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर 11 साल के लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मां ने दी लिखित शिकायत
पीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के हो हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया है। वहीं पीड़िता को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका भी मेडिकल करवाया गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ujjwal kumar
    Ujjwal kumar
    Mandi, Himachal Pradesh•
    1 hr ago
  • :नेशनल हाईवे 103 शिमला–मटौर मार्ग पर डंगार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार चालक हमीरपुर की ओर से घुमारवी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर बेशहारा पशु आ गए, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी गाड़ी से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, जिसके चलते पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं।
    1
    :नेशनल हाईवे 103 शिमला–मटौर मार्ग पर डंगार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार चालक हमीरपुर की ओर से घुमारवी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर बेशहारा पशु आ गए, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी गाड़ी से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, जिसके चलते पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*
    1
    *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    16 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की। सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया। विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की।
सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया।
विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.