logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी: झंडा विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प लोकेशन: वाराणसी (चोलापुर) एंकर: वाराणसी: झंडा विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प लोकेशन: वाराणसी (चोलापुर) एंकर: वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झंडा विवाद को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वीओ (विवरण): मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव का है, जहां अंबेडकर जयंती के दिन मंदिर गेट पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का झंडा लगाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि अगले दिन झंडे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और दोबारा झंडा लगवाया। इसी बीच पोस्टर जलाने की अफवाह फैलने से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

1 hr ago
user_Om Bajpai
Om Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

वाराणसी: झंडा विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प लोकेशन: वाराणसी (चोलापुर) एंकर: वाराणसी: झंडा विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प लोकेशन: वाराणसी (चोलापुर) एंकर: वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झंडा विवाद को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वीओ (विवरण): मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव का है, जहां अंबेडकर जयंती के दिन मंदिर गेट पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का झंडा लगाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि अगले दिन झंडे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और दोबारा झंडा लगवाया। इसी बीच पोस्टर जलाने की अफवाह फैलने से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • दलित युवक के घर में आग लगाने व हत्या की साजिश का आरोप, थाने में दी तहरीर शाहजहांपुर। जनपद के थाना आल्हागंज क्षेत्र के ग्राम चौरसिया निवासी तुलाराम पुत्र फकीरे (अनुसूचित जाति) ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, वह अपने घास-फूस के बने मकान में परिवार सहित सो रहा था। इसी दौरान दिनांक 14/15 अप्रैल 2026 की रात गांव के ही रविकांत, रोहित, पंकज, शिवम (पुत्र राकेश), सोनू (पुत्र उमेश), रामजी (पुत्र विशन) व कल्लू (पुत्र राधाकृष्णन) ने मिलकर उसके घर में आग लगा दी और जान से मारने की कोशिश की। तुलाराम का आरोप है कि किसी तरह वह आग से अपनी जान बचाकर भाग निकला। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। पीड़ित ने बताया कि उसका परिवार भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते उसे निशाना बनाया जा रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 को उक्त लोग उसके खिलाफ हत्या की साजिश रच रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना आल्हागंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    दलित युवक के घर में आग लगाने व हत्या की साजिश का आरोप, थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर। जनपद के थाना आल्हागंज क्षेत्र के ग्राम चौरसिया निवासी तुलाराम पुत्र फकीरे (अनुसूचित जाति) ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित के अनुसार, वह अपने घास-फूस के बने मकान में परिवार सहित सो रहा था। इसी दौरान दिनांक 14/15 अप्रैल 2026 की रात गांव के ही रविकांत, रोहित, पंकज, शिवम (पुत्र राकेश), सोनू (पुत्र उमेश), रामजी (पुत्र विशन) व कल्लू (पुत्र राधाकृष्णन) ने मिलकर उसके घर में आग लगा दी और जान से मारने की कोशिश की।
तुलाराम का आरोप है कि किसी तरह वह आग से अपनी जान बचाकर भाग निकला। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। पीड़ित ने बताया कि उसका परिवार भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते उसे निशाना बनाया जा रहा है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 को उक्त लोग उसके खिलाफ हत्या की साजिश रच रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है।
इस संबंध में पीड़ित ने थाना आल्हागंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    1 hr ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संकल्प से सिद्धि का ऐतिहासिक संकल्प नारी शक्ति वंदन अधिनियम दशकों का इन्तज़ार अब समाप्त हुआ, कल तक जो अधिकार सपना था आधी आबादी का, अब वह हकीकत बन चुका है। लोकसभा, विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जल्दी ही लागू होगा। महिलाओं की सीधी भागीदारी बढ़ने से नीतियों और फैसलों में उनकी भूमिका और मजबूत होगी, जिससे भारतीय लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जहां नारियों की पूजा होती है, अर्थात सम्मान दिया जाता है। वहाँ देवता निवास करते हैं शाहजहांपुर 17 अप्रैल। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि आज नारी शक्ति को जो कुछ भी मिल रहा है वो उसका हक था, जो कि रूका हुआ था। भारत देश की लम्बी लोकतांत्रिक यात्रा में ये निर्णय ऐतिहासिक है हम आधी आबादी इसका स्वागत करते हैं और हृदय की गहराईया से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद करते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने महिला सशक्तीकरण के एक नए युग में प्रवेश किया। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। लोकसभा और राज्यसभा की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षा के प्रति इच्छाशक्ति का अंदाजा इस बात से लगाइये कि 19 सितम्बर 2023 को नए संसद भवन की कार्यवाही में इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से पेश किया गया। लोकसभा में ये बिल 454 बनाम 2 के भारी बहुमत से पास हुआ और राज्यसभा में तो इतिहास ही रच गया। जहाँ राज्य सभा सदस्यों ने सर्व सम्मति से इसके पक्ष में वोट किया और विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। ये कानून हमारे देश की नियति को बदलने वालो कानून है। ये कानून उन करोड़ों महिलाओं के सपने को पंख देगा जो देश की सेवा करना चाहती हैं। जिला और ग्राम पंचायतों में लाखों से अधिक मातृशक्ति देश का गौरव बढ़ा रही हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के सपने को सच कर दिखाया है। बाबा साहब जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा थाकि किसी समाज की प्रगति का अनुमान हम इस बात से लगा सकते हैं कि उस समाज की महिलाओं की तरक्की कितनी है। नारी तू नारायणी के संकल्प के साथ 2014 से ही महिला सशक्तीकरण पर अनेक प्रयास किए। समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान की चिन्ता की 11 करोड़ शौचालय जिन्हे इज्जत घर का नाम दिया गया। महिला की कठिनाईओं को समझकर उनके हितों का ध्यान रखते हुए एक अच्छी पहल थी। घर-घर जल पहुँचाना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत में महिलाओं के नाम पर घर, तीन तलाक से मुक्ति के कानून में मुस्लिम समाज की महिलाओं में विश्वास बढ़ाने का कार्य किया। हर गांव में चूल्हा फूंकती महिलाओं के आँखों में आँसू देख उज्ज्वला योजना लाकर फ्री गैस कनेक्शन दिए, कहते महिलायें हैं दो कुलों का नाम रोशन करती हैं लेकिन सच पूछा जाये तो उनका कोई घर नहीं होता। माननीय मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को मालिकाना हक देकर उनके नाम की रजिस्ट्री कर उन्हें घर का मालिक बना दिया। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन उत्तर प्रदेश में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का सीधा प्रसारण इंदिरा भवन, लखनऊ स्थित महिला कल्याण विभाग के सभागार में किया गया। इस अवसर पर सभागार में माननीय कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, अपर मुख्य सचिव, निदेशक महिला कल्याण, निदेशक आईसीडीएस सहित विभागीय अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों उपस्थित रहीं। प्रदेश के समस्त जनपदों में लाखों की संख्या में मुख्यसेविकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना गया। माननीय कैबिनेट मंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को राजनीतिक एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के माध्यम से इसकी जानकारी जन-जन तक पहुँचाएं तथा 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर बिल के समर्थन में सहभागिता सुनिश्चित कराएं। अपर मुख्य सचिव द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं की शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित नीतिगत निर्णयों में उनकी आगीदारी सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने उदबोधन में कहा कि इस बिल से महिलाओं के लिए पंचायत से आगे बढ़कर संसद तक पहुंचने का उनका सफर आसान होता जा रहा है। विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं की भूमिका और भी अहम हो गई है। भारत 21वी सदी के सबसे बढ़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा है, यह निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है। राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक पहुंचने की दशकों की प्रतिक्षा के अंत का समय 16, 17 व 18 अप्रैल है। उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में व्यापक जनजागरुकता हेतु विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया तथा महिलाओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
    4
    संकल्प से सिद्धि का ऐतिहासिक संकल्प नारी शक्ति वंदन अधिनियम
दशकों का इन्तज़ार अब समाप्त हुआ, कल तक जो अधिकार सपना था आधी आबादी का, अब वह हकीकत बन चुका है।
लोकसभा, विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जल्दी ही लागू होगा।
महिलाओं की सीधी भागीदारी बढ़ने से नीतियों और फैसलों में उनकी भूमिका और मजबूत होगी, जिससे भारतीय लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
जहां नारियों की पूजा होती है, अर्थात सम्मान दिया जाता है। वहाँ देवता निवास करते हैं
शाहजहांपुर 17 अप्रैल। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति में  प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि आज नारी शक्ति को जो कुछ भी मिल रहा है वो उसका हक था, जो कि रूका हुआ था। भारत देश की लम्बी लोकतांत्रिक यात्रा में ये निर्णय ऐतिहासिक है हम आधी आबादी इसका स्वागत करते हैं और हृदय की गहराईया से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद करते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने महिला सशक्तीकरण के एक नए युग में प्रवेश किया। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। लोकसभा और राज्यसभा की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षा के प्रति इच्छाशक्ति का अंदाजा इस बात से लगाइये कि 19 सितम्बर 2023 को नए संसद भवन की कार्यवाही में इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से पेश किया गया।
लोकसभा में ये बिल 454 बनाम 2 के भारी बहुमत से पास हुआ और राज्यसभा में तो इतिहास ही रच गया। जहाँ राज्य सभा सदस्यों ने सर्व सम्मति से इसके पक्ष में वोट किया और विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। ये कानून हमारे देश की नियति को बदलने वालो कानून है। ये कानून उन करोड़ों महिलाओं के सपने को पंख देगा जो देश की सेवा करना चाहती हैं। जिला और ग्राम पंचायतों में लाखों से अधिक मातृशक्ति देश का गौरव बढ़ा रही हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के सपने को सच कर दिखाया है। बाबा साहब जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा थाकि किसी समाज की प्रगति का अनुमान हम इस बात से लगा सकते हैं कि उस समाज की महिलाओं की तरक्की कितनी है।
नारी तू नारायणी के संकल्प के साथ 2014 से ही महिला सशक्तीकरण पर अनेक प्रयास किए। समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान की चिन्ता की 11 करोड़ शौचालय जिन्हे इज्जत घर का नाम दिया गया। महिला की कठिनाईओं को समझकर उनके हितों का ध्यान रखते हुए एक अच्छी पहल थी। घर-घर जल पहुँचाना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत में महिलाओं के नाम पर घर, तीन तलाक से मुक्ति के कानून में मुस्लिम समाज की महिलाओं में विश्वास बढ़ाने का कार्य किया। हर गांव में चूल्हा फूंकती महिलाओं के आँखों में आँसू देख उज्ज्वला योजना लाकर फ्री गैस कनेक्शन दिए, कहते महिलायें हैं दो कुलों का नाम रोशन करती हैं लेकिन सच पूछा जाये तो उनका कोई घर नहीं होता। माननीय मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को मालिकाना हक देकर उनके नाम की रजिस्ट्री कर उन्हें घर का मालिक बना दिया।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन उत्तर प्रदेश में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का सीधा प्रसारण इंदिरा भवन, लखनऊ स्थित महिला कल्याण विभाग के सभागार में किया गया। इस अवसर पर सभागार में माननीय कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, अपर मुख्य सचिव, निदेशक महिला कल्याण, निदेशक आईसीडीएस सहित विभागीय अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों उपस्थित रहीं। प्रदेश के समस्त जनपदों में लाखों की संख्या में मुख्यसेविकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना गया।
माननीय कैबिनेट मंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को राजनीतिक एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के माध्यम से इसकी जानकारी जन-जन तक पहुँचाएं तथा 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर बिल के समर्थन में सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
अपर मुख्य सचिव द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं की शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित नीतिगत निर्णयों में उनकी आगीदारी सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने उदबोधन में कहा कि इस बिल से महिलाओं के लिए पंचायत से आगे बढ़कर संसद तक पहुंचने का उनका सफर आसान होता जा रहा है। विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं की भूमिका और भी अहम हो गई है। भारत 21वी सदी के सबसे बढ़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा है, यह निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है। राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक पहुंचने की दशकों की प्रतिक्षा के अंत का समय 16, 17 व 18 अप्रैल है।
उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में व्यापक जनजागरुकता हेतु विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया तथा महिलाओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by User5028
    4
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लोकेशन -गाजियावाद रिपोर्ट -ज्ञान भीषण आग से दहला इंदिरापुरम, कनावनी झुग्गियों में मची अफरा-तफरी गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनावनी झुग्गी बस्ती में गुरुवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर ब्लास्ट की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लोकेशन -गाजियावाद 
रिपोर्ट -ज्ञान 
भीषण आग से दहला इंदिरापुरम, कनावनी झुग्गियों में मची अफरा-तफरी
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनावनी झुग्गी बस्ती में गुरुवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर ब्लास्ट की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक ने परखा अनुशासन, फिटनेस और व्यवस्थाएं
    1
    शाहजहाँपुर: साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक ने परखा अनुशासन, फिटनेस और व्यवस्थाएं
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.