logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित सत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित ब्यावर में सत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। निदेशक आर. पी. गर्ग ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास की यात्रा है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा एक योग्य एवं जिम्मेदार इंजीनियर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज की मेहनत ही आने वाले समय में आपकी सबसे बड़ी पहचान और सफलता का आधार बनेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुपम पांडे ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का सदुपयोग करने, सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय व्यर्थ न करने, नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, समय का सम्मान करने तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन स्वयं को निखारने का सर्वोत्तम अवसर है और प्रत्येक दिन कुछ नया सीखने का संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष पिंटू सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को विभाग की विशेषताओं, आधुनिक तकनीकों, प्रयोगशालाओं एवं रोजगार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग में सफलता केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान, नवाचार और निरंतर अभ्यास से प्राप्त होती है। वरिष्ठ टेक्नीशियन श्री हरीश पुरोहित ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों से प्रत्येक प्रायोगिक कार्य को गंभीरता से करने, मशीनों को समझने तथा तकनीकी कौशल विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीखने की जिज्ञासा और मेहनत ही एक सफल इंजीनियर की पहचान होती है। सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री महेंद्र लाल ने प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों की महत्ता बताते हुए शुरुआत से ही नियमित अध्ययन करने की सलाह दी। गिरीश महार्षि ने भी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रेरणा, द्वितीय वर्ष की छात्रा नंदिनी तथा तृतीय वर्ष की छात्रा सुरभि ने अपने अनुभव साझा करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भी अपना परिचय देते हुए अपनी शाखा के चयन एवं भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बताया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
1 hr ago
f236b622-7527-420c-96ba-db289328978a

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भारत वासियो को सम्बोधित करती एक महिला शक्ति,नीट परीक्षा मे पास होना जरूरी है माता, पिता । लोग किया कहेगें ,इज्जत चली जाएगी । कृपया अपने बच्चों पर घ्यान दे स्नेह करे किसी प्रकार का दबाव नही बनाए समझाये जीवन बहुत अनमोल है इनको सही रास्ता दिखाएं कोनसा सही है कोनसा गलत । माता पिता इस वीडियो को अवश्य देखें सुने ओर समझें वेसे आप सभी बहुत अनुभवी एवं ज्ञानी है समझदार है किया अच्छा है किया बुरा । महेश पंचारिया पत्रकार कुछ ग़लत लिखा हो तो आप सभी से क्षमा चाहता हूं।
    1
    भारत वासियो को सम्बोधित करती एक महिला शक्ति,नीट परीक्षा मे पास होना जरूरी है माता, पिता । लोग किया कहेगें ,इज्जत चली जाएगी । कृपया अपने बच्चों पर घ्यान दे स्नेह करे किसी प्रकार का दबाव नही बनाए समझाये जीवन बहुत अनमोल है इनको सही रास्ता दिखाएं कोनसा सही है कोनसा गलत  । माता पिता इस वीडियो को अवश्य देखें सुने ओर समझें 
वेसे आप सभी बहुत अनुभवी एवं ज्ञानी है समझदार है किया अच्छा है किया बुरा । महेश पंचारिया पत्रकार कुछ ग़लत लिखा हो तो आप सभी से क्षमा चाहता हूं।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    37 min ago
  • humare village ke people pareshan ho gye hai aana jana band ho jata hai jab barish ka pani dono taraf aa jata hai हमारे मदद करे
    4
    humare village ke people pareshan ho gye hai aana jana band ho jata hai jab barish ka pani dono taraf aa jata hai 
हमारे मदद करे
    user_Kinnu
    Kinnu
    ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अपराधियों में भय हो डर हो कानून कड़क हो अपराधी गलत काम नहीं करेगा अगर गलत काम करता है कानून उस बर्दाश्त नहीं करेगी कड़ी से कड़ी सजा दे ब्यावर शहर का वीडियो हर रोज देखकर खबरें न्यूजपेपर सत्य आपके सामने खबरें पढ़ रहे हैं राखी के त्यौहार 15 अगस्त पहले आप अपना विज्ञापन दें आपकी खबरें हर रोज लगेगी चैनल पर आपका विज्ञापन चलेगा अखबार में आपका विज्ञापन छपेगा संपर्क करें 98286 90577 पर बात करें79765279 hamari khabren Adhikari sabhi group mein dekhte hain
    1
    अपराधियों में भय हो डर हो कानून कड़क हो अपराधी गलत काम नहीं करेगा अगर गलत काम करता है कानून उस बर्दाश्त नहीं करेगी कड़ी से कड़ी सजा दे
ब्यावर शहर का वीडियो हर रोज देखकर खबरें न्यूजपेपर सत्य आपके सामने खबरें पढ़ रहे हैं राखी के त्यौहार 15 अगस्त पहले आप अपना विज्ञापन दें आपकी खबरें हर रोज लगेगी चैनल पर आपका विज्ञापन चलेगा अखबार में आपका विज्ञापन छपेगा संपर्क करें 98286 90577 पर बात करें79765279 hamari khabren Adhikari sabhi group mein dekhte hain
    user_साबुदीन खान न्यूज़पेपर सत्य
    साबुदीन खान न्यूज़पेपर सत्य
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला
    1
    पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन के राजकीय विद्यालय में छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भिजवा दिया । इससे पहले मुख्य आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। फरार चल रहे ललित कुमार को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल और चैट की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई की है। अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षक मोहम्मद अली और पीटीआई ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने शिक्षिका पिंकी यादव को भी निलंबित किया है। उन पर प्रकरण को दबाने और संबंधित छात्राओं को धमकाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। फोटो कैप्शन:.. दोनों आरोपी शिक्षक
    1
    पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया

पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया
पीसांगन के राजकीय विद्यालय में छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भिजवा दिया । इससे पहले मुख्य आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। फरार चल रहे ललित कुमार को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल और चैट की जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई की है। अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षक मोहम्मद अली और पीटीआई ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विभाग ने शिक्षिका पिंकी यादव को भी निलंबित किया है। उन पर प्रकरण को दबाने और संबंधित छात्राओं को धमकाने का आरोप है।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
फोटो कैप्शन:.. दोनों आरोपी शिक्षक
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने क्या कहा पूरी जानकारी सुने
    1
    केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने क्या कहा पूरी जानकारी सुने
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    10 min ago
  • 70 लाख रुपये के लालच में साहूकार की हत्या का खुलासा, चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ,, रिपोर्ट _सुरेश चन्द्र मेघवंशी बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव के साहूकार शोभालाल जैन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 70 लाख रुपये हड़पने की नीयत से चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि बागोर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर शाखा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी नारायण सरगरा को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच के अनुसार, चालक रोशन गुर्जर को जानकारी थी कि शोभालाल जैन के पास लगभग 70 लाख रुपये हैं। इन्हें हड़पने के लिए उसने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ हत्या की योजना बनाई। 16 जुलाई को सांवलियाजी यात्रा के दौरान वारदात की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय शोभालाल जैन के साथ उनके भाई होने से आरोपियों को मौका नहीं मिला। इसके बाद 18 जुलाई को लौटते समय आरोपियों ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कार में नारायण ने शोभालाल के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोशन ने उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचें, उनके मुंह पर टेप चिपका दिया और बाद में शव को पहले से चिन्हित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मध्यप्रदेश में पानी-पूरी का ठेला लगाने वाले नारायण को हत्या में साथ देने के बदले रुपये देने का सौदा हुआ था। थाना प्रभारी बछराज ने बताया कि उदयपुर में गिरफ्तारी के दौरान नारायण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं। @हाइलाइट Bhilwara Police
    1
    70 लाख रुपये के लालच में साहूकार की हत्या का खुलासा, चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ,,
रिपोर्ट _सुरेश चन्द्र मेघवंशी 
बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव के साहूकार शोभालाल जैन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 70 लाख रुपये हड़पने की नीयत से चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि बागोर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर शाखा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी नारायण सरगरा को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस जांच के अनुसार, चालक रोशन गुर्जर को जानकारी थी कि शोभालाल जैन के पास लगभग 70 लाख रुपये हैं। इन्हें हड़पने के लिए उसने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ हत्या की योजना बनाई। 16 जुलाई को सांवलियाजी यात्रा के दौरान वारदात की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय शोभालाल जैन के साथ उनके भाई होने से आरोपियों को मौका नहीं मिला।
इसके बाद 18 जुलाई को लौटते समय आरोपियों ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कार में नारायण ने शोभालाल के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोशन ने उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचें, उनके मुंह पर टेप चिपका दिया और बाद में शव को पहले से चिन्हित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मध्यप्रदेश में पानी-पूरी का ठेला लगाने वाले नारायण को हत्या में साथ देने के बदले रुपये देने का सौदा हुआ था। थाना प्रभारी बछराज ने बताया कि उदयपुर में गिरफ्तारी के दौरान नारायण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं।
@हाइलाइट Bhilwara Police
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.