सरकारी रास्ते की पैमाइश को लेकर विवाद, लेखपाल के सामने शिकायतकर्ता को धमकी देने का वीडियो वायरल शामली। (रिपोर्ट अहसान चौधरी) ग्राम पावटी कला में सरकारी रास्ते पर कथित कब्जे की शिकायत की जांच के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लेखपाल के सामने शिकायतकर्ता विक्रांत चौहान के साथ कथित तौर पर अभद्रता और धमकी दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पावटी कला निवासी विक्रांत चौहान पुत्र उमंग सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए ग्राम जमालपुर से पावटी कला जाने वाले रास्ते पर कथित कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत में खसरा नंबर 111, रकबा 1.5330 हेक्टेयर का उल्लेख करते हुए रास्ते की नियमानुसार पैमाइश और कब्जा हटाने की मांग की गई थी। शिकायत का संदर्भ संख्या 40020626011332 बताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व में की गई जांच में मौके की स्थिति सही तरीके से दर्ज नहीं की गई। इसी शिकायत पर दोबारा जांच के लिए लेखपाल मौके पर पहुंचे थे। विक्रांत चौहान का कहना है कि उन्होंने राजस्व अभिलेख और सरकारी नक्शे के अनुसार रास्ते की पैमाइश कराने का अनुरोध किया, जिसको लेकर मौके पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान शिकायतकर्ता के आरोप के अनुसार, गुरुदेव आईटीआई कॉलेज के स्वामी कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और उनके साथ विवाद हुआ। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसे शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया गया। पूरी घटना को उसने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद लेखपाल ने पैमाइश करने से इनकार किया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। हालांकि, पूरे मामले में संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। विक्रांत चौहान ने जिलाधिकारी शामली, पुलिस अधीक्षक शामली और उपजिलाधिकारी कैराना से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वीडियो में सामने आए आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खसरा नंबर 111 की निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग भी की गई है।

- कथित रूप से बैंक में करोड़ों रुपए के हुए घोटाले को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा बैंक के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन सपा नेता ने कार्रवाई न होने पर बैंक पर ताला बंदी एवं धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी1
- बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣 बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣1
- शामली: झिंझाना पुलिस ने 50 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, मोबाइल लूट का है आरोपी।1
- मावा भट्टी पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 कुंतल मावा नष्ट; 867 किलो सामग्री जब्त मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में खाद्य विभाग ने मावा भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 10 कुंतल मावा नष्ट कराया और 867 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।1
- मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त-।। अर्चना धीरान के नेतृत्व में अकबर मिल्क चीलिंग सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त-।। अर्चना धीरान के नेतृत्व में अकबर मिल्क चीलिंग सेंटर पर औचक निरीक्षण किया।1
- मुजफ्फरनगर में विद्युत तार चोर गिरोह का खुलासा शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 घायल समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छोटा हाथी वाहन, 2 तमंचे, कारतूस, 3 चाकू और करीब 70 किलो ट्रांसफार्मर की कॉइल व अन्य सामान बरामद किया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है मुजफ्फरनगर में विद्युत तार चोर गिरोह का खुलासा शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 घायल समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छोटा हाथी वाहन, 2 तमंचे, कारतूस, 3 चाकू और करीब 70 किलो ट्रांसफार्मर की कॉइल व अन्य सामान बरामद किया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है।1
- शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।1
- चरथावल सड़क हादसे में दो लोग गभीर घायल, पैदल रास्ता क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकल सवार ने मारी टक्कर मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कोतवाली इलाके में रोहाना मोड़ के पास गौतम रेस्टोरेंट के सामने हुआ सड़क हादसा, हादसे में दो लोग गभीर घायल, पैदल रास्ता क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकल सवार ने मारी टक्कर1