देहरादून दो कार सवारों के बीच कथित तौर पर विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में सुबह की सैर पर निकले सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जोशी जाखन क्षेत्र में किराये के एक फ्लैट में अकेले रहते थे! उनके परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली तथा अन्य जगहों पर रहते हैं। फॉर्च्यूनर कार में सवार- अखलाक, मोहित और आदेश को पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना मसूरी रोड स्थित जोहड़ी गांव में सुबह हुई! दिल्ली पंजीकरण वाली एक फॉर्च्यूनर कार और उत्तराखंड की स्कॉर्पियो (नवीन होने के कारण पंजीकरण नहीं) में सवार तीन-चार लोग रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में भिड़ गए और एक-दूसरे पर गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों कारों में प्रत्येक में तीन से चार लोग सवार थे विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलायीं। गोलीबारी की चपेट में सुबह की सैर पर निकले सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी (74) भी आ गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय-जोहड़ी के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए।
देहरादून दो कार सवारों के बीच कथित तौर पर विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में सुबह की सैर पर निकले सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जोशी जाखन क्षेत्र में किराये के एक फ्लैट में अकेले रहते थे! उनके परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली तथा अन्य जगहों पर रहते हैं। फॉर्च्यूनर कार में सवार- अखलाक, मोहित और आदेश को पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना मसूरी
रोड स्थित जोहड़ी गांव में सुबह हुई! दिल्ली पंजीकरण वाली एक फॉर्च्यूनर कार और उत्तराखंड की स्कॉर्पियो (नवीन होने के कारण पंजीकरण नहीं) में सवार तीन-चार लोग रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में भिड़ गए और एक-दूसरे पर गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों कारों में प्रत्येक में तीन से चार लोग सवार थे विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलायीं। गोलीबारी की चपेट में सुबह की सैर पर निकले सेना के
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी (74) भी आ गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय-जोहड़ी के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए।
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- ओवरटेकिंग विवाद में फा*यरिंग, राहगीर की दुखद मृ\त्यु थाना राजपुर क्षेत्र की घटना आज सुबह देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में रोड रेज की एक खौफ\नाक वारदा*त सामने आई है। मात्र वाहन को पास न देने के मामूली विवा*द ने एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले ली। 📌 क्या है पूरा मामला? आज दिनांक 30/03/2026 को सुबह लगभग 6:50 बजे मसूरी रोड पर मालसी के पास एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो N के बीच ओवरटेकिंग को लेकर वि*वाद शुरू हुआ। * पीछा और फाय*रिंग: वि\वाद इतना बढ़ा कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर का पीछा किया और उसे रोकने के लिए टायरों पर फाय*रिंग कर दी। * निर्दोष की जान गई: दुर्भाग्य*वश, इस फा*यरिंग के दौरान एक गोली वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे एक स्थानीय व्यक्ति को जा लगी। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मृ*त्यु हो गई है। फा\यरिंग के बाद फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर जोहड़ी गांव के पास पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर में मौजूद लोगों के साथ मा*रपीट की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए।2
- GFC थैरेपी बालों के के टूटने या गंजापन होने पर करते है.. ये बालों को ताकत और बालों को मोटा करता है..1
- ▓▓▓ UTTARAKHAND HOUSING DEVELOPERS PVT. LTD. ▓▓▓ 🏗 DREAM HOME CONSTRUCTION IN DEHRADUN 🔥 HOOK: “घर बनाना है? सही builder मिल गया तो आधी tension खत्म!” ✨ हम क्या देते हैं? • Modern Luxury Design 🏡 • Strong & Durable Construction 🧱 • Complete Turnkey Solution 🔑 • Site Supervision by Experts 👷♂ • Transparent Pricing 💯 📐 Design से लेकर finishing तक – हर काम professional तरीके से 💎 आपका प्लॉट – हमारी जिम्मेदारी 💎 Budget में premium quality construction 📝 क्यों चुनें हमें? ✔ Experienced Team ✔ Quality Material ✔ On-Time Delivery ✔ Customer Satisfaction First 🚧 अभी construction शुरू करवाएं और अपने सपनों का घर reality बनाएं! 📞 CALL NOW: 📲 9528242511 📲 8077606460 📲 8475834020 #ConstructionDehradun #DreamHome #UttarakhandHousing #HomeConstruction #LuxuryHomes #BuilderDehradun #RealEstateIndia #ModernHomes #TurnkeyProject #DehradunProperty1
- देहरादून में पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर देहरादून, 29 मार्च (भाषा) देहरादून में हंगामा करने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गए प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान की रायपुर थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जांच के आदेश दिए और रायपुर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीआरडी जवान की पहचान सुनील रतूड़ी (45) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि लाडपुर स्थित महादेव पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये नहीं दे रहा है और नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर उसे थाने ले जाया गया और उसके वाहन को जब्त कर लिया। बलूनी ने बताया कि थाने में उसका नाम-पता दर्ज करने के बाद एल्कोमीटर से जांच की गई, जिसमें रतूड़ी के नशे में होने की पुष्टि हुई जिसे बाद उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि थाने में भी लगातार शोर-शराबा करने और कार्य में बाधा डालने के कारण पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात में बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि कुछ देर बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच की तो वह बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। उसे तुरंत हवालात से निकालकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- 📍 The Aman Times | । 🚩 काशीपुर में CM धामी का भव्य स्वागत!! उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऊधमसिंह नगर के काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चैती मेला एवं भजन संध्या कार्यक्रम में सहभाग कर जनसमुदाय का अभिवादन किया। 🌼 कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। 🛕 मुख्यमंत्री धामी ने सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ✨ धर्म, संस्कृति और जनसेवा—इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड1
- सहारनपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव नानूवाला में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले।जानकारी के अनुसार, नशे में धुत एक युवक ने पहले एक महिला पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला को बचाने पहुंची दूसरी युवती भी हमले का शिकार हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते झड़प हिंसक हो गई।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ द्वारा पुलिस वाहन पर हमला किए जाने की भी खबर है, जिसमें गाड़ी का शीशा टूटने की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हालात को काबू में किया। घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। वीडियो:-1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1