सवाई माधोपुर: राजस्व मण्डल अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया वार्षिक निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण व ई-फाइल प्रणाली को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश, सवाई माधोपुर । राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलक्टर काना राम ने सर्किट हाउस में अगवानी की तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक शाखा का निरीक्षण करते हुए वहां कार्यरत कार्मिकों से संवाद किया तथा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से एलआर शाखा का निरीक्षण करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, फाइलों के निस्तारण, राजस्व मंडल में लंबित पत्रावलियों की तामील तथा विभिन्न रिर्पोटो की प्रेषण स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई भी फाइल लंबित न रखी जाए।

- खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।1
- Post by Bhagwan sharma1
- सवाई माधोपुर बजरिया स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय को 15 सायनाइड गैस से आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी गई। इस दौरान डाक अधीक्षक ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों तुरंत सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ओर मुख्य डाकघर के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बाहर निकालकर बिल्डिंग को खाली कराया। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यालय की गहन जांच की। कोटा रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को सुबह 6:43 बजे एक ईमेल मिला। जिसमे 15 सायनाइड गैस से आईईडी ब्लास्ट कर डाकघर को उड़ाने की धमकी मिली थी। डीएसटी की टीम ने एचएचएमडी व डीएफएमडी से पोस्ट ऑफिस कार्यालय में रखी अलमारियों, कम्प्यूटर, मेज, रैंक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी की। हर कमरे और आसपास के हिस्से की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया- उन्हें 11:40 बजे डाक अधीक्षक ने फोन पर आज एक बार फिर मुख्य डाकघर को आईडी ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना दी। सूचना पर मुख्य डाकघर भवन को खाली कराकर गहनता से भवन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।1
- *शरीर के सभी अंगों ने आज मीटिंग है बुलाई..* 👁️👁️ आँख 👂🏻👂🏻कान 👃🏻 नाक 🙌🏻 हाथ 🦵🏻🦵🏻 पाव ओर पेट *बहुत हि मजेदार है, जरूर सुनिएगा।* 👏🏻👏🏻👌🏻1
- Post by Meena ji Meenaji1
- मैं उमेश कुमार शर्मा निदेशक डीएस साइंस एकेडमी आप सभी पत्रकार बंधुओ का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। मित्रों जैसा कि आप सबको पता है कि शिक्षा के क्षेत्र में आज गंगापुर सिटी का नाम पूरे प्रदेश भर में और न सिर्फ प्रदेश में बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि अभी कुछ दिन पहले ही डीएस साइंस एकेडमी गंगापुर सिटी को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो न सिर्फ क्षेत्र के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी एक गौरवशाली पल था। मित्रों आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी दिनों में डीएस साइंस एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया और बेहतरीन करने वाला है इसके बारे में क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक संदेश देना है इसके अलावा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की अफवाएं और गलत संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं उनको लेकर संस्था अपना स्पष्टीकरण भी जनमानस तक पहुंचाना चाहती है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, ना कि एक गंदी मानसिकता के साथ अभिभावकों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा की जाए। मैं आपके माध्यम से सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डीएस साइंस अकादमी ने आज तक अपनी मेहनत, अपनी ईमानदार और जुझारू टीम के दम पर हमेशा, हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है और कभी भी डीएस साइंस अकादमी ने इसके लिए ना किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल किया है और ना ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब कोई संस्था या व्यक्ति उन्नति के शिखर पर होता है तो बहुत सारे लोग उसकी टांग खींचने में या उसके प्रति गलत प्रचार करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं किंतु ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि आप दूसरों के लिए जो गड्डा खोद रहे हो एक दिन आपको उसी में गिरना है जनता बहुत समझदार है अभिभावक और आज के विद्यार्थी बहुत समझदार हैं वह सही-गलत, अच्छे-बुरे सब का फैसला अपने स्वविवेक से करते हैं और अब तक करते आए हैं1
- Post by Vishwanath Sharma1