पनियरा को 10.23 करोड़ की सौगात, 6 सड़कों का होगा निर्माण- विधायक ज्ञानेंद्र सिंह महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पनियरा विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र की जनता के लिए 6 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिनकी कुल लंबाई 9.72 किमी और लागत 10.23 करोड़ रुपये है। स्वीकृत सड़कों में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय मेदनीपुर तक पहुंच मार्ग, खजुरिया पीच मार्ग से कनैला तक मार्ग, पकड़ियार बिशनपुर में स्कूल होते हुए कोटिया तक मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा सोनकटिया में रामानंद के घर से छट्ठ पोखरी होते हुए मोती राजभर, बरौली होते हुए श्मशान घाट तक मार्ग, विश्वनाथपुर मंदिर से रंगीला चौराहा मार्ग और रानीपुर से मनोहर चक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक मार्ग का नवनिर्माण होगा। स्थानीय जनता ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विधानसभा में सड़कों का सुदृढ़ जाल इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार में विकास केवल वादा नहीं, बल्कि धरातल पर साकार हो रहा सत्य है। इन सड़कों से आवागमन सुगम होगा।
पनियरा को 10.23 करोड़ की सौगात, 6 सड़कों का होगा निर्माण- विधायक ज्ञानेंद्र सिंह महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पनियरा विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र की जनता के लिए 6 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिनकी कुल लंबाई 9.72 किमी और लागत 10.23 करोड़ रुपये है। स्वीकृत सड़कों में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय मेदनीपुर तक पहुंच मार्ग, खजुरिया पीच मार्ग से कनैला तक मार्ग, पकड़ियार बिशनपुर में स्कूल होते हुए कोटिया तक मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा सोनकटिया में रामानंद के घर से छट्ठ पोखरी होते हुए मोती राजभर, बरौली होते हुए श्मशान घाट तक मार्ग, विश्वनाथपुर मंदिर से रंगीला चौराहा मार्ग और रानीपुर से मनोहर चक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक मार्ग का नवनिर्माण होगा। स्थानीय जनता ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विधानसभा में सड़कों का सुदृढ़ जाल इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार में विकास केवल वादा नहीं, बल्कि धरातल पर साकार हो रहा सत्य है। इन सड़कों से आवागमन सुगम होगा।
- 💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ। 💥कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा। 💥न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'। Maharajganj Police DM Maharajganj MNTV News MYogiAdityanath1
- मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया। तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊 नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊 नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर! नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर महराजगंज जिले में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सीमा क्षेत्र और संभावित प्रभावित इलाकों में प्रशासन की नजर बनी हुई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 👉 प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। 📍 महराजगंज | नेपाल सीमा 📰 Public Maharajganj News Public maharajganj #Maharajganj #NepalFlood #NepalFloodNews #HighAlert #MaharajganjNews #BreakingNews #GauravSinghSograwal #DMMaharajganj #NepalBorder #FloodAlert #UttarPradesh #UPNews #LatestNews #PublicMaharajganj #NewsUpdate #ViralNews #FacebookReels #FBReels #ViralVideo1
- नेपाल की बाढ़ से यूपी में अलर्ट, महराजगंज-कुशीनगर में खतरा, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन नंबर *महराजगंज/कुशीनगर।* नेपाल में बाढ़ से तबाही मची है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर पड़ने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर जिले को हाई अलर्ट पर रखा है। बैराज से सभी 36 गेट खोल दिए जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रात तक दोनों जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों जिलों के डीएम और एसपी समेत सभी अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं। गांवों में सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। पुलिस टीम भी नदी किनारे न जाने और घरों से कीमती सामान समेटने की अपील कर रही है। महराजगंज में सोहगीबरवा, शिकारपुर और भौथहा गांव पर बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा है। तीनों गांवों की आबादी करीब 15 हजार है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 05523-222162, 9628819145, 9621333537 जारी किए हैं। कुशीनगर में लगभग 50 हजार आबादी के प्रभावित होने की आशंका है। उधर, बहराइच में नेपाल की ओर से तेज बहाव में बहकर 5 जंगली हाथी घाघरा बैराज पहुंच गए हैं, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।1
- नेपाल में आई आपदा के बाद -- यूपी के महराजगंज जिलें के निचलौल क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव में सतर्कता से रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। #नेपाल #indai #nepal #टूरिस्ट #UttarPradesh #Maharajganj #police #BJPGovernment #CMYogiAdityanath #DM1
- रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।1
- महराजगंज में सागौन के कथित अवैध कटान पर उठे सवाल, बिना परमिट कटान का आरोप महराजगंज। भैसहिया के पास त्रिमोहानी क्षेत्र में सागौन की लकड़ी के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि सागौन के पेड़ों की कटाई के लिए कोई वैध परमिट मौजूद नहीं था। मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले में वन दरोगा विपुल मिश्र से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में खबर लिखे जाने तक कटान से संबंधित वन विभाग का कोई आधिकारिक बयान या स्पष्ट पक्ष सामने नहीं आ सका। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कटान अवैध था तो जुर्माना किस आधार पर लगाया गया और इसकी प्रक्रिया क्या रही? वहीं, यदि कटान नियमानुसार हुआ था तो संबंधित परमिट और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सामने क्यों नहीं आई? स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को मौके की जांच कर कटे हुए पेड़ों की संख्या, कटान की अनुमति/परमिट, जुर्माने की राशि तथा अब तक की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। उठ रहे हैं ये सवाल क्या सागौन कटान के लिए वैध परमिट जारी किया गया था? यदि परमिट नहीं था तो कटान कैसे हुआ? जुर्माना किस आधार पर लगाया गया? जुर्माने की राशि कितनी है और किसके विरुद्ध लगाई गई? मौके पर वन विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई? क्या मामले में कोई वन अपराध दर्ज किया गया है? कथित अवैध कटान के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी? खबर लिखे जाने तक मौके पर किसी नई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी और वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर सामने आए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित वन विभाग/अधिकारी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।1
- उफनती तबाही और भागती साँसें: पहाड़ियों पर जब मौत बनकर बरसी कुदरत, जान बचाने ऊँचाइयों की ओर भागे बेबस लोग। #NepalPolice Ajeet Kumar Patel DM Maharajganj Maharajganj Police DIG Range Gorakhpur MYogiAdityanath1