आशा सहयोगिनियों का प्रशिक्षण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर पहुँचाने का संकल्प चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर के निर्देश तथा जिला चिकित्सा अधिकारी खुशपाल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में बांसवाड़ा के रारा अविश होटल में आशा सहयोगिनियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में करीब 30 आशा सहयोगिनियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में जिला आशा समन्वयक गजेंद्र सिंह सागर ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं। वे मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आशा सहयोगिनियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। मास्टर ट्रेनर मयंक पांडिया ने प्रशिक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण योजनाओं तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर सही जानकारी और मार्गदर्शन मिलने से कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। वहीं मास्टर ट्रेनर खुशबू पांडिया ने कहा कि आशा सहयोगिनियाँ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता की प्रेरक शक्ति हैं और उनके समर्पित प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूत बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण में शामिल सभी 30 आशा सहयोगिनियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की गई।

- User9535Kushalgarh, Banswara🙏2 hrs ago
- Post by VAGAD news241
- ग्राम पंचायत बरोठा में CC निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार CC सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा एक वर्ष पहले सड़क पर गिट्टी डाल दी गई थी, लेकिन कथित कमीशनखोरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। लगभग एक साल तक गिट्टी सड़क पर पड़ी रही, जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित हुआ और कई छोटे-मोटे हादसे भी हुए। बाद में ठेकेदार द्वारा गिट्टी वापस उठा ली गई और बताया गया कि ठेका निरस्त (Cancel) हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कार्य का एक भी दिन काम नहीं हुआ, उसी कार्य के नाम पर कुछ लोगों द्वारा फर्जी मजदूरी भुगतान (Labour Payment) भी उठा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बरोठा में हो रहे इस कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन और शासन मौन बना हुआ है, जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- अभी तक ये सब ,ट्रेन ,ओर ,बस ,में देखा जा रहा था अब तो Flight ✈️ में भी शुरू हो गए.. कहा से आते है ये लोग.1
- पार्क की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, सरकारी खंभे पर निजी कैमरा लगाने का भी मामला “हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले” – आयुक्त पर कथित बयान का आरोप ब्यूरो चीफ अनिल जटिया, प्रतापगढ़ प्रतापगढ़। शहर के नीमच रोड स्थित आदित्य नगर में पार्क की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद की कथित मिलीभगत से पार्क के लिए आरक्षित भूमि को क्षतिग्रस्त कर भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार आदित्य नगर में पार्क के लिए छोड़ी गई भूमि को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है। जिस स्थान पर बच्चों और आमजन के लिए पार्क विकसित किया जाना था, वहां अब कब्जे की आशंका जताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नगर के राहुल ग्वाला ने मीडिया को बताया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर नगर परिषद के आयुक्त से सवाल किया तो आयुक्त ने कथित रूप से कहा, “यह हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले।” इस कथित बयान के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।3
- प्रतापगढ़, 06 मार्च। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 20 फरवरी से खेल सप्ताह का आयोजन खेल प्रभारी सुमित चौहान द्वारा सफलतापूर्वक किया गया जिसमें बैडमिंटन, चेस, टेबल-टेनिस, क्रिकेट एवं रस्साकसी प्रतियोगिताएं रखी गई। प्राचार्या अश्मा आरा गौरी के प्रोत्साहन के साथ शुभारंभ किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर बैडमिंटन में छात्रों में क्रमशः पुष्कर प्रजापत एवं मो. अनस तथा छात्राओं में दीप्ति कुमावत एवं ऋषिता टांक रहे, चेस में सिद्धराज सिंह एवं प्रद्युम्न, टेबल-टेनिस में प्रद्युम्न (सिविल), रस्साकसी में प्रथम विद्युत शाखा एवं द्वितीय सिविल शाखा के छात्र रहे व क्रिकेट में प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट1
- MAA JOGANIA EPISODE -15#upanyas.1
- Post by Parmeshvar redash4
- डूंगरपुर। जिले के हिराता गांव में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालते समय एक युवक का हाथ मशीन में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार हिराता गांव निवासी कौशल पुत्र सूरजमल कटारा शुक्रवार दाेपहर करीब 12 बजे घर से थ्रेसर मशीन लेकर गांव के एक खेत में गेहूं निकालने गया था। इसी दौरान मशीन में गेहूं डालते समय उसका एक हाथ अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर पास में मौजूद लोगों ने तुरंत थ्रेसर मशीन बंद कर उसका हाथ बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट दिनेश रोत और ईएमटी मनीष रोत मौके पर पहुंचे और घायल कौशल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की अाेर से उसका उपचार किया जा रहा है।1
- शामगढ़ की बालिका बनी वन अधिकारी नगर में पहुंचने पर किया गया स्वागत1