logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा मुख्यालय पहुंचे टिकट दावेदारों के पैनल, प्रदेश समिति करेगी फैसला अजमेर, बीकानेर और उदयपुर संभाग के दावेदारों के नामों पर आज होगा मंथन जयपुर। प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशी चयन की कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। निकायों से तैयार किए गए पैनल बुधवार से प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचने शुरू हो गए है। अब गुरुवार से प्रदेश स्तर पर इन नामों की छंटनी और समीक्षा होगी। पहले दिन गुरुवार को अजमेर, बीकानेर व उदयपुर संभाग के निकायों में टिकट मांगने वाले दावेदारों पर मंथन होगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय टिकट चयन समिति अंतिम निर्णय करेगी। पार्टी मुख्यालय से टिकटों की सूची जारी करने का क्रम पैनल पहुंचने के करीब दो दिन बाद शुरू होने की संभावना है। प्रदेश के सभी 309 निकायों में भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़ने के लिए अब तक 5 हजार लोगों ने दावेदारी जताई है। निकाय चुनाव में भाजपा के टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार ने पार्टी के सामने टिकट चयन की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। संभाग स्तर पर टिकटों पर मंथन प्रदेश कार्यालय में 27, 28 व 29 अगस्त को संभाग स्तर पर टिकट दावेदारों के नाम पर मंथन होगा। यह मंथन विधानसभा वार किया जाएगा। मंथन के दौरान विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी व पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री पार्टी टीम के साथ दावेदारों के नामों पर चर्चा करेंगे। जयपुर व जोधपुर संभाग के नामों पर अंतिम दिन चर्चा होगी। टिकट वितरण के साथ ही सामने आएंगे मेयर व सभापति के चेहरे: नगर निगम में मेयर और नगर पालिका-नगर परिषद में सभापति के नामों को लेकर लोगों में उत्सुकता है। पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेताओं के चेहरों पर दांव लगाने की संभावना है। लेकिन, टिकट वितरण के साथ ही मेयर व सभापति के चेहरे सामने आएंगे। स्थानीय स्तर पर बनी पहली सूची निकाय स्तर पर मिले आवेदनों और स्थानीय समीकरणों को देखते हुए पैनल तैयार किए गए हैं। इनमें स्थानीय संगठन की राय, दावेदार की सक्रियता, चुनावी स्थिति और क्षेत्रीय समीकरण जैसे पहलुओं को आधार बनाया गया है। अब इन पैनलों की प्रदेश स्तर पर समीक्षा होगी। यहां से नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद संबंधित निकायों के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 50 हजार आवेदनों में से चुनेंगे प्रत्याशी पार्टी के विभिन्न स्तरों पर अब तक 50 हजार आवेदन आए है। एक ही वार्ड में पार्षद व निगम में मेयर पद के लिए कई दावेदार होने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व को स्थानीय गुटबाजी और दावेदारों के बीच संतुलन साधते हुए नाम तय करने होंगे ऐसे में प्रदेश स्तर पर होने वाली चयन प्रक्रिया को बेहद अहम माना जा रहा है। संतान नियम में शिथिलता से बढ़े दावेदारः भाजपा में इस बार टिकट के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ने के पीछे केंद्र व राज्य में पार्टी की सरकार और संतान संबंधी नियमों में दी गई शिथिलता को वजह मान रहे हैं। पहले संतान नियमों की वजह से कई कार्यकर्ता दावेदारी नहीं कर पाते थे।

9 hrs ago
user_पत्रकार आशीष कोदली
पत्रकार आशीष कोदली
Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
9 hrs ago
372bad92-7eb9-4ce2-b6f3-4431817e7f56

More news from राजस्थान and nearby areas
  • टूस डांगियान में तेंदुए का आतंक: डेढ़ महीने में 40-50 पशुओं का शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के टूस डांगियान में पिछले दो महीनों से पैंथर की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पास ही स्थित बाउंड्री वॉल कूदकर पेंथर रोजाना रात को रिहायशी इलाके में दाखिल हो रहा है। पेंथर रात के अंधेरे में घरों के आसपास घूमकर दुधारू मवेशियों में गाय व भैंस के बछड़ों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले 45 से 60 दिनों के भीतर पेंथर 40 से 50 मवेशियों को उठाकर ले जा चुका है। डर के कारण ग्रामीणों का रात के समय घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।
    1
    टूस डांगियान में तेंदुए का आतंक: डेढ़ महीने में 40-50 पशुओं का शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के टूस डांगियान में पिछले दो महीनों से पैंथर की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पास ही स्थित बाउंड्री वॉल कूदकर पेंथर रोजाना रात को रिहायशी इलाके में दाखिल हो रहा है। पेंथर रात के अंधेरे में घरों के आसपास घूमकर दुधारू मवेशियों में गाय व भैंस के बछड़ों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले 45 से 60 दिनों के भीतर पेंथर 40 से 50 मवेशियों को उठाकर ले जा चुका है। डर के कारण ग्रामीणों का रात के समय घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर हुआ पुलिस किया खोलासा उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर गांव के ही 3 युवकों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर किया था। आरोपियों पर बहुत कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए लूट का प्लान बनाया और रात को बुजुर्ग पति-पत्नी के घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शवों को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर बक्से में डाल दिया और ऊपर बिस्तर रख दिए। इसके बाद कमरे और बरामदे सहित घर में लगे खून के धब्बों की सफाई की और सोने-चांदी के गहने, नकदी लेकर फरार हो गए। आरोपी युवक बुजुर्ग दंपती के जूते-चप्पल भी साथ ले गए थे, ताकि सूना घर देखकर परिजनों-रिश्तेदारों को लगे कि दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
    1
    उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर हुआ पुलिस किया खोलासा
उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर गांव के ही 3 युवकों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर किया था।
आरोपियों पर बहुत कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए लूट का प्लान बनाया और रात को बुजुर्ग पति-पत्नी के घर में घुसकर हत्या कर दी।
आरोपियों ने शवों को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर बक्से में डाल दिया और ऊपर बिस्तर रख दिए।
इसके बाद कमरे और बरामदे सहित घर में लगे खून के धब्बों की सफाई की और सोने-चांदी के गहने, नकदी लेकर फरार हो गए।
आरोपी युवक बुजुर्ग दंपती के जूते-चप्पल भी साथ ले गए थे, ताकि सूना घर देखकर परिजनों-रिश्तेदारों को लगे कि दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं।
पुलिस ने गुरुवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
    user_J&J live
    J&J live
    भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रोडवेज बस और कर की टक्कर में बाल बाल बच्चे यात्रीगण कोई हताहत नहीं रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यूज़ द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    रोडवेज बस और कर की टक्कर में बाल बाल बच्चे यात्रीगण कोई हताहत नहीं रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यूज़ द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजसमंद पुलिस ने वाहन चालकों के साथ मनाया अनोखा रक्षा बंधन तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया रक्षाबंधन, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को राखी बांधकर भेंट किए हेलमेट, हमेशा हेलमेट पहनने और खुद को सुरक्षित रखने का संकल्प, महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधकर कार्यक्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन, राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और की सरोज बैरवा रहे मौजूद,
    1
    राजसमंद पुलिस ने वाहन चालकों के साथ मनाया अनोखा रक्षा बंधन 
तरुण जोशी 
राजसमंद 
94142 39644 
राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया रक्षाबंधन, 
बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को राखी बांधकर भेंट किए हेलमेट, 
हमेशा हेलमेट पहनने और खुद को सुरक्षित रखने का  संकल्प,
महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधकर कार्यक्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन,
राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और की सरोज बैरवा रहे मौजूद,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मोलेला में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुईं सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़
    3
    मोलेला में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुईं सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जाटों की धनेत में चोरों का आतंक! चोरी के बाद बाइक छोड़ भागे बदमाश, पुलिस को मिल सकता है बड़ा सुराग? चित्तौड़गढ़ के जाटों की धनेत में चोरों का आतंक! देवी स्थान पर चोरी के बाद बाइक छोड़कर भागे बदमाश, ग्रामीणों की जाग से खुला राज—35 वर्षों से गांव में रह रहे जगदीश रायका ने सुनाई आपबीती, बोले- मेरे साथ भी हो चुकी है मारपीट! पुलिस को मिल सकता है बड़ा सुराग
    1
    जाटों की धनेत में चोरों का आतंक! चोरी के बाद बाइक छोड़ भागे बदमाश, पुलिस को मिल सकता है बड़ा सुराग?
चित्तौड़गढ़ के जाटों की धनेत में चोरों का आतंक! देवी स्थान पर चोरी के बाद बाइक छोड़कर भागे बदमाश, ग्रामीणों की जाग से खुला राज—35 वर्षों से गांव में रह रहे जगदीश रायका ने सुनाई आपबीती, बोले- मेरे साथ भी हो चुकी है मारपीट! पुलिस को मिल सकता है बड़ा सुराग
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    20 min ago
  • किसी ने मुझसे कहा क्या कभी तेरा भी समय आएगा अब मै उनको क्या बोलूं, समय तो लोगो का आता है *मेरे लिए तो मेरा साँवरा आयेगा*🛕 भक्तो के रखवाले चितचोर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन
    1
    किसी ने मुझसे कहा क्या कभी तेरा भी समय आएगा 
अब मै उनको क्या बोलूं, समय तो लोगो का आता है 
*मेरे लिए तो मेरा साँवरा  आयेगा*🛕
     भक्तो के रखवाले चितचोर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    Priest चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • शुभ मुहूर्त में बहने अपने भाइयों की कलाई पर बांधेगी रक्षासूत्र वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को भाई-बहन के असीम स्नेह व अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छा गई है। बाजारों में राखियों एवं रंग-बिरंगी मिठाइयों की दुकानों पर महिलाओं के साथ युवतियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडित किशन लाल आमेटा व कानू आमेटा ने बताया की पंचांग गणना के अनुसार इस बार रक्षाबंधन बेहद खास है। इस त्योहार में पूरे दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा।
    1
    शुभ मुहूर्त में बहने अपने भाइयों की कलाई पर बांधेगी रक्षासूत्र
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को भाई-बहन के असीम स्नेह व अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छा गई है। बाजारों में राखियों एवं रंग-बिरंगी मिठाइयों की दुकानों पर महिलाओं के साथ युवतियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडित किशन लाल आमेटा व कानू आमेटा ने बताया की पंचांग गणना के अनुसार इस बार रक्षाबंधन बेहद खास है। इस त्योहार में पूरे दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.