*श्रद्धा भक्ति,उत्साह के साथ मना प्रभु भगवान परशुराम जन्मोत्सव* *परशुराम सेना ने निकाला भव्य शोभा यात्रा,जय परशुराम के जयकारे से गूंजा कोना कोना* प्रतापगढ़:- राष्ट्रीय परशुराम सेना संगठन के नेतृत्व में सोमवार को शहर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में एकत्रित हुए गणमान्य लोगों द्वारा कंपनी बाग से चौक भंगवा चुंगी होते हुए पंडित मुनीश्वरदत्त दत्त उपाध्याय चौक ट्रेज़री चौराहा तक डीजे रथ झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भगवान परशुराम भक्त शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुवात पंडित आलोक आचार्य के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चार से विधि विधान से भगवान परशुराम का पूजन अर्चन कर शंखनाद किया गया। भगवान परशुराम की झांकी के साथ ही घोड़े पर भगवान परशुराम जी के स्वरूप में राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।इस मौके पर डॉ आशुतोष त्रिपाठी, इंद्रदेव त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी,अनिल त्रिपाठी सहित जिले भर के गणमान्य लोग बढ़ चढ़कर शोभा यात्रा के साथ शामिल हुए ।कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट ने शोभायात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया । शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल तैनात रहा ।शोभायात्रा में चल रहे भगवान परशुराम के भक्तों का जगह जगह स्वागत किया। शोभायात्रा भरत चौक पहुंचने पर व्यापारी नेता दिनेश कुमार दिन्नू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीतल का फरसा भेंट कर स्वागत सम्मान किया। वही बाबागंज में पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा द्वारा शरबत वितरण कर झांकी में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। बलीपुर दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने शरबत वितरण किया। कार्यक्रम के समापन पर ट्रेज़री चौराहा हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया ।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला, संतोष मिश्रा, टोनी मनीष दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, अरुण उपाध्याय सहित भारी संख्या में भगवान परशुराम के भक्त शामिल

- प्रतापगढ़ भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में हजारों की संख्या में भक्त शोभा यात्रा में शामिल हुए !1
- प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम तुला का पुरवा (बेंती) में एक व्यक्ति मृत पाया गया। इस मामले में पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा मिलकर की गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया।1
- रायबरेली पुलिस का लगातार ऑपरेशन लंगड़ा जारी पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत हरचंदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगस्टर अधिनियम के 25000 रुपए के इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नंबर की बरामद की गई है संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हिगली पुलिया के पास देर रात शारदा नहर मोड की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को आते दिखाई दिया जिसे रोकने पर युवक के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राजू पुत्र भगवान दिन निवासी थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी युवक को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर भेजा गया पूछताछ के दौरान पता चला कि अभियुक्त पर गैंगस्टर तमिल है और वह वांछित चल रहा था जनपद के विभिन्न स्थानों में इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है2
- अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी।इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के पास से तमंचा,जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानो के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।। दरअसल संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।1
- भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन भगवान परशुराम की जय के नारों से गूँजी अमेठी अमेठी में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर अमेठी कस्बे स्थित गायत्री शक्तिपीठ में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके सनातन के उत्थान और भारत के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा अमेठी शहर की तरफ निकली। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, जय हिन्द, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने शहर का भ्रमण किया। शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम ने असुरों का संहार करके धरती को किया पाप मुक्त किया था। कवि एवं इतिहास अभिजित त्रिपाठी ने बताया कि भगवान परशुराम ने हैहय वंशी असुरों का संहार किया था न कि क्षत्रिय जाति का विनाश। जिस प्रकार पापी रावण का भगवान राम ने संहार किया, उसी प्रकार भगवान परशुराम ने सहस्रबाहु का वध करके पृथ्वी से अनाचार को समाप्त किया था। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी पंडित दिनेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम किसी जाति के नहीं, अपितु सर्वसमाज के भगवान हैं। उन्होंने धरती से पाप विनाश करने के लिए अवतार लिया था। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, हरिकेश मिश्रा, भूपेन्द्र मिश्रा , कैप्टन अरविंद शुक्ला, अमित तिवारी, अम्बरीष पाण्डेय, कन्हैयालाल मिश्रा, डॉ देवमणि तिवारी आदि उपस्थित रहे।1
- मां कालिका धाम में सोमवार को मंदिर के ऊपर टंकी में पानी नहीं था जिससे भक्तों को जलाभिषेक करने में परेशानी हुई यही नहीं मंदिर के क्रियाकलाप भी पानी न रहने से प्रभावित हुए सोमवार को भारी भीड़ होने के चलते लोग टंकी का पानी खतम हो गया यहां से पानी लेकर के भगवान भोलेनाथ का जला अभिषेक करने वाले भक्तगण परेशान हुए लेकिन पानी न होने से जलाभिषेक जहां प्रभावित हुआ वहीं भक्तगणों की पूजा भी अधूरी हुई मंदिर परिसर में पूजा कर रहे कुछ लोगों के चलते चुनरी अन्य सामान में आग लग गई इससे हड़का मच गया उस समय पुलिस भी नदारत थी लोगों को नियंत्रित कर रहे स्वयंसेवकों ने लोगों से पानी नीचे मेला परिसर से मंगा करके आग बुझाई2
- रामपुर दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला को हुई सात साल की सजा को बढ़ाए जाने की अभियोजन द्वारा दो अपीलो पर चल रही सुनवाई में मे कोर्ट नें सुनवाई करते हए आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की अपील की ख़ारिज आज़म खान अब्दुल्ला आज़म खान दोषी बरकरार पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां नवेद मियां भी पक्षकार बनेंगे। पक्षकार बनाए जाने को लेकर हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर स्थानीय अदालत को इस संंबंध में आदेश नवेद मिया को सुनने के लिए कुछ ही देर मे अगली दी जाएगी तारीख बाइट एडवोकेट सीमा राणा अभियोजन अधिकारी रामपुर1