logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा रियल टाइम रिहर्सल #महोबा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज पुलिस कर्मियों की रियल टाइम रिहर्सल करायी गयी। उक्त रिहर्सल के दौरान परीक्षा के दिन की संपूर्ण व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कराया गया, जिसमें परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, चेकिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन तथा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा रिहर्सल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न होने पाए। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

on 12 March
user_Nitendra Jha
Nitendra Jha
Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
on 12 March
6d180605-9767-4178-9966-51f2d131e7aa

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा रियल टाइम रिहर्सल #महोबा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज पुलिस

8ed75001-922a-4330-b308-27aedd88f8e8

कर्मियों की रियल टाइम रिहर्सल करायी गयी। उक्त रिहर्सल के दौरान परीक्षा के दिन की संपूर्ण व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कराया गया, जिसमें परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, चेकिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन तथा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल की

bf2fa82d-f285-452f-85fb-31b9078ec6ab

ड्यूटी एवं उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा रिहर्सल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न होने पाए। साथ ही सभी अधिकारी

381ee0e4-04f4-473f-be08-67d1ffb50526

एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • user_User3409
    User3409
    Mahoba, Uttar Pradesh
    😡
    on 15 March
More news from Mahoba and nearby areas
  • #महोबा:- जनपद के थाना पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत हैवतपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक से एक लाख रुपए और मोबाइल फोन लूटने के बाद उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। परिजनों ने घटना को सुनियोजित अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
    1
    #महोबा:- जनपद के थाना पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत हैवतपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक से एक लाख रुपए और मोबाइल फोन लूटने के बाद उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। परिजनों ने घटना को सुनियोजित अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    5 hrs ago
  • स्टेट गेस्ट हाउस पर सियासत गरम, योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला
    1
    स्टेट गेस्ट हाउस पर सियासत गरम, योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली
    1
    *बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महोबा शहर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न संगठनों द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में जन-सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे शहर की मुख्य सड़कें 'जय भीम' के नारों से गूँज उठीं। हज़ारों की संख्या में अनुयायी हाथों में पंचशील ध्वज और नीले झंडे लिए नज़र आए। पूरा जुलूस एक नीले समंदर की तरह दिखाई दे रहा था। रैली में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण को दर्शाती कई मनमोहक झाँकियाँ शामिल रहीं। यह जुलूस शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए निकला, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। कई रूटों को डायवर्ट किया गया ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडे पानी और शरबत की स्टॉल भी लगाई गईं। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" के संदेश के साथ युवाओं और महिलाओं की भागीदारी इस बार विशेष रूप से देखने को मिली।
    2
    महोबा शहर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न संगठनों द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में जन-सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे शहर की मुख्य सड़कें 'जय भीम' के नारों से गूँज उठीं।
हज़ारों की संख्या में अनुयायी हाथों में पंचशील ध्वज और नीले झंडे लिए नज़र आए। पूरा जुलूस एक नीले समंदर की तरह दिखाई दे रहा था।
रैली में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण को दर्शाती कई मनमोहक झाँकियाँ शामिल रहीं।
यह जुलूस शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए निकला, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।
भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। कई रूटों को डायवर्ट किया गया ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडे पानी और शरबत की स्टॉल भी लगाई गईं।
शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" के संदेश के साथ युवाओं और महिलाओं की भागीदारी इस बार विशेष रूप से देखने को मिली।
    user_RAHUL KASHYAP
    RAHUL KASHYAP
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Shashi Kant
    1
    Post by Shashi Kant
    user_Shashi Kant
    Shashi Kant
    Newsagent महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ramlakhan Namdev
    1
    Post by Ramlakhan Namdev
    user_Ramlakhan Namdev
    Ramlakhan Namdev
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Ashok kumar News repoter
    1
    Post by Ashok kumar News repoter
    user_Ashok kumar News repoter
    Ashok kumar News repoter
    Media and information sciences faculty महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चरखारी (महोबा), 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चरखारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐंचाना स्थित सहकारी पशुचिकित्सा केंद्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने बाबा साहब की फोटो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों, आदर्शों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के प्रति उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कबरई ब्लॉक प्रमुख अवनेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऐंचाना ग्राम पंचायत के पशु चिकित्सा केंद्र से हुई, जहां से ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण कर जागरूकता रैली निकाली। रैली और कार्यक्रम में प्रधान सभाजीत यादव, पूर्व प्रधान पप्पू अहिरवार, रामराज वर्मा, ललित कुमार, प्रदीप भदौरिया, दिनकर तिवारी, डॉ. दिनेश श्रीवास सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद बरायं गांव में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अवनेन्द्र सिंह ने प्रतिमा स्थल के लिए आर्थिक सहयोग देने के साथ मुख्य सड़क से प्रतिमा स्थल तक सीसी सड़क निर्माण की घोषणा भी की। अपने संबोधन में राजू सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया है, वह सभी के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षित बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए और किसी के बहकावे में आकर अभद्रता या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्गों के सम्मान और समान शिक्षा के अधिकार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज में समरसता और विकास को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया
    1
    चरखारी (महोबा), 14 अप्रैल।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चरखारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐंचाना स्थित सहकारी पशुचिकित्सा केंद्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने बाबा साहब की फोटो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों, आदर्शों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के प्रति उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कबरई ब्लॉक प्रमुख अवनेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऐंचाना ग्राम पंचायत के पशु चिकित्सा केंद्र से हुई, जहां से ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण कर जागरूकता रैली निकाली।
रैली और कार्यक्रम में प्रधान सभाजीत यादव, पूर्व प्रधान पप्पू अहिरवार, रामराज वर्मा, ललित कुमार, प्रदीप भदौरिया, दिनकर तिवारी, डॉ. दिनेश श्रीवास सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद बरायं गांव में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अवनेन्द्र सिंह ने प्रतिमा स्थल के लिए आर्थिक सहयोग देने के साथ मुख्य सड़क से प्रतिमा स्थल तक सीसी सड़क निर्माण की घोषणा भी की।
अपने संबोधन में राजू सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया है, वह सभी के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षित बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए और किसी के बहकावे में आकर अभद्रता या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्गों के सम्मान और समान शिक्षा के अधिकार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज में समरसता और विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.