Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बेड़ो के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में बालकनी गिरी, दूसरे तल्ले की तीन छात्राएं जख्मी; एक रांची रेफर* बेड़ो स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्रावास की बालकनी गिरने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। एक गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
MUKESH NATH
*बेड़ो के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में बालकनी गिरी, दूसरे तल्ले की तीन छात्राएं जख्मी; एक रांची रेफर* बेड़ो स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्रावास की बालकनी गिरने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। एक गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
More news from झारखंड and nearby areas
- *कोलियरी चालू नहीं हुई तो 28 सितंबर को जुलूस-धरना-प्रदर्शन करेंगे मजदूर : खनिज मजदूर संघ* *लातेहार / चंदवा।* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक *15.9.2026 दिन मंगलवार को सिकनी कोलियरी परिसर में झारखंड खनिज मजदूर संघ (रजि. नं.- 3730)* के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यरत मजदूरों की आवश्यक बैठक संघ के *अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता* में संपन्न हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित हुए। प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार इसके पूर्व में निगम के प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया गया था, जिसमें 15 दिनों के अंदर कोलियरी चालू कराने की मांग की गई थी। परंतु निगम की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। इसे लेकर झारखंड खनिज मजदूर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से *दिनांक 28.9.2026 दिन सोमवार को सिकनी में एक दिवसीय जुलूस, धरना एवं प्रदर्शन* का निर्णय लिया गया है। बैठक में मजदूर नेता रवि उरांव, सागा उरांव, राजनाथ उरांव, रामलाल यादव, महेश राम, धनेश्वर राम, लालबिहारी यादव, मोतीराम, बालेश्वर उरांव, राजेन्द्र यादव इत्यादि समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।2
- गणपती बप्पा ने खूब धूम मचाया ,लोगों ने आरती उतारी और खूब प्रसाद खाए , पतंजलि आरोग्य प्रांगण में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया, पतंजलि के संचालक प्रमोद दुबे ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और भोग लोगों को भेंट किए , मंगलवार के दोपहर को गायन कार्यक्रम किया जिसमें वृन्दावन की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री किशोरी जी अपने टीम के साथ पधारी और गायन गाकर लोगों का मन मोह लिया ,1
- टोरी फैशन मोबाइल दुकान में बंपर ऑफर, ग्राहकों के लिए शानदार मौका.?1
- जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में मंगलवार की शाम 5:00 तक कुल 456 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित। उक्त जानकारी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे देते हुए बताया कि अब तक लातेहार जिला में कुल 10844 युवक एवं युवती को निबंधित कर नियोजित किया जा चुका है।ज्ञात हो कि विगत दिनों होने वाली होमगार्ड की बहाली को लेकर बड़ी संख्या में लातेहार जिला के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना निबंधन कर कर नियोजित हो रहे है।1
- लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया1
- झरिया डैम पुल के पास सड़क दुर्घटना में नगर पंचायत सफाई कर्मी हुआ घायल,PCR वैन पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल लातेहार नगर पंचायत, लातेहार का सफाई कर्मी रामेश्वर उरांव उम्र (33) मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। वह चंदवा थाना क्षेत्र के बनहरदी ग्राम पंचायत का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी मोपेड से अपनी बेटी को बस चढ़ाने के लिए बनहरदी से लातेहार आ रहा था।उसकी बेटी महुआडांड़ में एक छात्रावास में रह कर पढ़ाई करती है। जैसे ही वह लातेहार झरिया डैम पुल के पास पहुंचा कि विपरित दिशा से आ रही एक कार (जेएच-01इइ- 5586) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना के बाद दोनो पिता पुत्री सड़क में गिर गये। इस दुर्घटना में रामेश्वर उरांव के चेहरे पर काफी चोंटे आयी है। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर वैन ने उन दोनो को सदर अस्तपताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया गया।और परिजनो को इसकी सूचना दी। बेटी को आंशिक चोटें आयी है।टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रामेश्वर की मोपेड भी क्षति ग्रस्त हो गयी। पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है।1
- चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी1
- ग्राम जालिम में अवस्थित श्रम कार्ड धारी संगठित श्रेणी की महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण मंगलवार की शाम 5:00 बजे श्रम अधीक्षक लातेहार दिनेश भगत ने किया। अपने निरीक्षण के दौरान श्री भगत ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में अवस्थित प्रैक्टिकल थ्योरी एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र संचालक को दिया गया । ज्ञात हो की श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार एवं एसजीआरएस के संयुक्त तत्वाधान में लातेहार के जालिम ग्राम में अवस्थित शत्रुध्न प्रसाद के आवास से प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। जहां 120 श्रमिक महिलाओं को 3 माह का सिलाई प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा।1