Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे माँ, बहन चाचा चाची, को, दिक्कत नहीं होना चाहिए, BLCP ITS ASHOK SAMRAT SSDBIHARCOD108
SSDBIHARCOD108
हमारे माँ, बहन चाचा चाची, को, दिक्कत नहीं होना चाहिए, BLCP ITS ASHOK SAMRAT SSDBIHARCOD108
More news from बिहार and nearby areas
- सर्वहारा के महान नेता कामरेड लेनिन के 156वें जन्मदिन व भाकपा माले के 58 वाँ स्थापना दिवस शेखपुरा में मनाया गया। इस अवसर पार्टी के जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय,माले नेता कमलेश प्रसाद,विशेश्वर महतो,नरेश महतो आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय ने बताया कि 1917 में दुनिया की पहली मजदूर - किसान सरकार बनाकर लेनिन ने साबित किया कि इतिहास राजाओं - पूंजीपतियों की बपौती नहीं है। लेनिन सिर्फ सोवियत रूस के नेता नहीं थे वह धरती के हर उस इंसान के नेता थे जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहता था आज उनकी जयंती पर उन्हें क्रांतिकारी लाल सलाम करता हूं। जब तक दुनिया में एक भी इंसान भूखा सोएगा, एक भी मजदूर का शोषण होगा_लेनिन जिंदा रहेंगे,हमारे संघर्षों में। उन्होंने सभी शहीदों और दिवंगत नेताओं को नमन करते हुए अपने सभी सदस्यों और शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं दिए। और अंत में फासीवाद मुर्दाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद। साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद, कामरेड लेनिन अमर रहे। कामरेड चारु मजूमदार अमर रहे आदि नारों के साथ कार्यक्रम समाप्त की गई। कार्यक्रम बुधवार की शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।1
- dhanuk समाज यानि ebc समाज, का बैठक में, राज्य gaddi का करो तैयारी,, ज्ञान,प्रकाश ji, पटना जिला,1
- शेखपुरा - आज दिनांक 22 अप्रैल, 2026 श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी और श्री बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से बीती रात्रि में जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं की जमीनी हकीकत परखना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। निरीक्षण की शुरुआत चिवाड़ा थाना से प्रारंभ हुई। दोनों वरीय पदाधिकारी ने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति जांची, जो रोस्टर के अनुसार सही पाई गई।साथ ही आपातकालीन सेवा डायल 112 की तत्परता जांचने के लिए एक मॉकड्रिल कराई गई। संतोषजनक बात यह रही कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मात्र 8 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंच गई, जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय ने बेहतर रिस्पांस मिला। इसी क्रम में खनन माफियाओं पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने देर रात ही चकंद्रा पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया। हो रहे अवैध खनन की संभावनाओं को देखते हुए सघन जांच की गई, हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध खनन नहीं गई। इस दौरान जिला खनिज विकास पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे जिला पदाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। जिसमें रोस्टर के अनुसार जो चिकित्सक तैनात होने चाहिए थे, वे अस्पताल में अनुपस्थित थें। लेकिन उनकी जगह वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दूसरे चिकित्सक कार्य कर रहे थे। ड्यूटी से गायब डॉक्टरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे कारण पृच्छा जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने विशेष रूप से मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और समय पर उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उपस्थित अधिकारी इस सघन निरीक्षण अभियान के दौरान प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद दिखी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अन्य कर्मी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय के इस औचक निरीक्षण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। रात के अंधेरे में प्रशासन की इस दस्तक से सरकारी तंत्र को मजबूत करना है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews #Subid #Kumarsubid1
- Post by S.K SINGH1
- किसी को सबक सिखाना है तो यह करने सीख लें1
- लखीसराय। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विगत रात्रि व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) श्री अजीत प्रताप सिंह चौहान स्वयं मैदान में उतरकर विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार की दोपहर 12 बजे सोशल मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओ.डी. ड्यूटी एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता, सतर्कता एवं कार्यप्रणाली की गहन जांच की। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्रवाई से जिले में पुलिस महकमे में सतर्कता का माहौल देखा गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।1
- Post by VN News Bihar1
- चेवाड़ा प्रखंड के बेगूचा मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक टोटो (ई-रिक्शा) पलटने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 11:00 बजे घटी, जब सभी लोग बहछा गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान खुटहा गांव निवासी अभिषेक कुमार एवं ललन कुमार, इटहरा गांव निवासी निशा कुमारी, सोनी देवी, स्नेहा कुमारी तथा कसार गांव निवासी रेखा देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी का इलाज किया गया, लेकिन ललन कुमार की हालत गंभीर पाई गई। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बेगूचा मोड़ पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1