logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) में पृथ्वी दिवस का भव्य आयोजन हिमाचल की आवाज़ बालना (नोगली) स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें पृथ्वी संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही “अपशिष्ट सामग्री के उपयोग” विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्लास्टिक बोतलों, पुराने डिब्बों, कागज एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग कर आकर्षक और उपयोगी सामग्री तैयार की। इस पहल के माध्यम से “Reuse, Reduce, Recycle” का प्रभावी संदेश दिया गया। इसके उपरांत संस्थान परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें एक्रिको पाम, जट्रोफा, नीलिथुम, साई पाम, डारोटन, क्रोटन, बगुनिया, जिनिया, पावन सितिया एवं मनी प्लांट सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं और हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। वहीं, संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर वृक्षारोपण, स्वच्छता और अपशिष्ट सामग्री के पुनः उपयोग का संकल्प लिया। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

16 hrs ago
user_हिमाचल की आवाज़
हिमाचल की आवाज़
Media company रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
16 hrs ago
c6e3e178-45a2-4035-aabe-00783722dd4a

सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) में पृथ्वी दिवस का भव्य आयोजन हिमाचल की आवाज़ बालना (नोगली) स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर

43fff73c-24c5-4700-8c47-525941ef6d83

भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें पृथ्वी संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही “अपशिष्ट सामग्री के उपयोग” विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्लास्टिक बोतलों, पुराने डिब्बों, कागज एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग कर आकर्षक और उपयोगी सामग्री

739b6670-40e7-4308-9565-996da71b2693

तैयार की। इस पहल के माध्यम से “Reuse, Reduce, Recycle” का प्रभावी संदेश दिया गया। इसके उपरांत संस्थान परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें एक्रिको पाम, जट्रोफा, नीलिथुम, साई पाम, डारोटन, क्रोटन, बगुनिया, जिनिया, पावन सितिया एवं मनी प्लांट सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल करने का

57d09017-0d0c-4e7c-9708-dfee680f21aa

संकल्प भी लिया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं और हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। वहीं,

c01dea26-46a7-47aa-90b8-0d6f6d03c8c0

संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर वृक्षारोपण, स्वच्छता और अपशिष्ट सामग्री के पुनः उपयोग का संकल्प लिया। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    39 min ago
  • बंजारा कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर का कार्तिक कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार लारजी पधारने पर खूब स्वागत किया गया
    1
    बंजारा कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर का कार्तिक कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार लारजी पधारने पर खूब स्वागत किया गया
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    18 hrs ago
  • कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने के सरकार के निर्णय ने अब तूल पकड़ लिया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) ने इस फैसले को महिला विरोधी करार देते हुए सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बुधवार को समिति के बैनर तले महिलाओं ने अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और 24 घंटे के 'रात्रि पड़ाव' के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। ​विओ: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि गायनी और प्रसूति विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं और इन्हें अलग-अलग करना मरीजों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि 102 साल पुराने इस ऐतिहासिक अस्पताल में ब्लड बैंक, इमरजेंसी, ओटी और लैब जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। सरकार का यह कहना कि यहाँ मशीनें पुरानी हैं, पूरी तरह तर्कहीन है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मशीनें पुरानी थीं तो उन्हें बदला जाना चाहिए था, न कि ओपीडी को ही यहाँ से शिफ्ट कर दिया जाता। ​फालमा चौहान ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं पर भारी-भरकम 'यूजर चार्ज' थोप दिए गए हैं और अस्पताल में खान-पान की वस्तुओं के साथ ही अन्य दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है और आनन-फानन में इस ओपीडी को शिफ्ट किया गया है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ​ फालमा चैहान ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि यह जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र होगा। वर्तमान में चल रहे 24 घंटे के धरने और रात्रि पड़ाव के बाद, समिति ने आगामी 30 अप्रैल को आईजीएमसी (IGMC) में एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर इसके बावजूद भी सरकार ने अपने आदेश वापस नहीं लिए, तो महिलाओं का यह हुजूम सचिवालय की ओर कूच करेगा और वहां का घेराव किया जाएगा। महिलाओं की मांग है कि KNH में नए भवन का निर्माण जल्द किया जाए और सभी आधुनिक सुविधाएं इसी परिसर में प्रदान की जाएं ताकि मरीजों को भटकना न पड़े। बाइट : फालमा चौहान महासचिव अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति
    2
    कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने के सरकार के निर्णय ने अब तूल पकड़ लिया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) ने इस फैसले को महिला विरोधी करार देते हुए सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बुधवार को समिति के बैनर तले महिलाओं ने अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और 24 घंटे के 'रात्रि पड़ाव' के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।
​विओ:  अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि गायनी और प्रसूति विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं और इन्हें अलग-अलग करना मरीजों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि  102 साल पुराने इस ऐतिहासिक अस्पताल में ब्लड बैंक, इमरजेंसी, ओटी और लैब जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। सरकार का यह कहना कि यहाँ मशीनें पुरानी हैं, पूरी तरह तर्कहीन है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मशीनें पुरानी थीं तो उन्हें बदला जाना चाहिए था, न कि ओपीडी को ही यहाँ से शिफ्ट कर दिया जाता।
​फालमा चौहान ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं पर भारी-भरकम 'यूजर चार्ज' थोप दिए गए हैं और अस्पताल में खान-पान की वस्तुओं  के साथ ही अन्य दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है और आनन-फानन में इस ओपीडी को शिफ्ट किया गया है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
​ फालमा चैहान ने   सरकार को चेताते हुए कहा  कि यदि यह जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र होगा। वर्तमान में चल रहे 24 घंटे के धरने और रात्रि पड़ाव के बाद, समिति ने आगामी 30 अप्रैल को आईजीएमसी (IGMC) में एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर इसके बावजूद भी सरकार ने अपने आदेश वापस नहीं लिए, तो महिलाओं का यह हुजूम सचिवालय की ओर कूच करेगा और वहां का घेराव किया जाएगा। महिलाओं की मांग है कि KNH में नए भवन का निर्माण जल्द किया जाए और सभी आधुनिक सुविधाएं इसी परिसर में प्रदान की जाएं ताकि  मरीजों को भटकना न पड़े।
बाइट : फालमा चौहान महासचिव अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Munishkoundal
    1
    Post by Munishkoundal
    user_Munishkoundal
    Munishkoundal
    कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    14 min ago
  • “भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हिमानी माता चामुंडा के दिव्य दर्शन। पहाड़ों की गोद में बसे इस पावन मंदिर में आपका स्वागत है। भक्तों ने मां के दर्शन किए, जयकारे लगाए, और मां की कृपा का अनुभव किया। आइए, आप भी इस दिव्य शक्ति का अनुभव करें।”
    1
    “भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हिमानी माता चामुंडा के दिव्य दर्शन। पहाड़ों की गोद में बसे इस पावन मंदिर में आपका स्वागत है। भक्तों ने मां के दर्शन किए, जयकारे लगाए, और मां की कृपा का अनुभव किया। आइए, आप भी इस दिव्य शक्ति का अनुभव करें।”
    user_JAI पंडित
    JAI पंडित
    Media Consultant मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • माता मंगला बनलगी मेले का भव्य समापन: दून विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को किया सम्मानित पवन सिंघ
    1
    माता मंगला बनलगी मेले का भव्य समापन: दून विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को किया सम्मानित
पवन सिंघ
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुंदरनगर में कबड्डी ट्रायल 26 अप्रैल | Mandi Kabaddi Trials 2025 | Adarsh Academy Selection
    1
    सुंदरनगर में कबड्डी ट्रायल 26 अप्रैल | Mandi Kabaddi Trials 2025 | Adarsh Academy Selection
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    15 hrs ago
  • रिपोर्ट 22 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू जिला की बंजार विधानसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस अध्यक्षा पिंगला भंडारी ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के भीतर उनके कार्यकाल में 6बार कांग्रेस के अध्यक्ष बदल चुके हैं लेकिन मैं अभी भी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हुई है उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अब अन्य महिलाओं को भी मौका दिया जाना चाहिए विधानसभा के क्षेत्र कांग्रेस पार्टी में बहुत सी काबिल महिलाए है
    1
    रिपोर्ट 22 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
कुल्लू जिला की बंजार विधानसभा क्षेत्र  की महिला कांग्रेस अध्यक्षा पिंगला भंडारी ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के भीतर उनके कार्यकाल में 6बार कांग्रेस के अध्यक्ष बदल चुके हैं लेकिन मैं अभी भी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हुई है उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अब अन्य महिलाओं को भी मौका दिया जाना चाहिए विधानसभा के क्षेत्र कांग्रेस पार्टी में बहुत सी काबिल महिलाए है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.