Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hariom
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं को सावन के पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखा जाए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए और किसी भी स्थिति में अधोमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न होने दिया जाए। साथ ही अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार संचालित रखने, श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा हेल्प डेस्क, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार जैसी आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए निर्धारित रूट प्लान, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आशुतोष, खंड विकास अधिकारी बावन रामप्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- gram kajewadi ke halat bahut kharab hai kripya jyada Se jyada share Karen1
- डीसीएम की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत डीसीएम की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हरदोई। जनपद के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में डीसीएम चालक की कथित लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। डीसीएम वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा टूटकर नीचे गिर गया और उसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 02 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम विहगंवा में एक डीसीएम वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया है। हादसे में टूटकर गिरे खंभे के नीचे दबने से रागिनी शुक्ला (14 वर्ष) पुत्री अजय कुमार शुक्ला निवासी ग्राम विहगंवा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को तत्काल सीएचसी बावन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पुलिस ने एक गुंडा अपराधी को जिले से किया बहार गुंडा अपराधी को 6 माह के लिए किया गया जिला बदर अपराधी मनीष पुत्र जंग बहादुर निवासी विरसिंहपुर को किया गया जिला बदर थाना पुलिस ने अपराधी को फर्रुखाबाद की सीमा से बाहर शाहजहांपुर की सीमा में छोड़ा पुलिस ने बैड बजाकर मुनादी कर सीमा से किया बहार थाना राजेपुर क्षेत्र का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पुलिस ने एक गुंडा अपराधी को जिले से किया बहार गुंडा अपराधी को 6 माह के लिए किया गया जिला बदर अपराधी मनीष पुत्र जंग बहादुर निवासी विरसिंहपुर को किया गया जिला बदर थाना पुलिस ने अपराधी को फर्रुखाबाद की सीमा से बाहर शाहजहांपुर की सीमा में छोड़ा पुलिस ने बैंड बजाकर मुनादी कर सीमा से किया बहार थाना राजेपुर क्षेत्र का मामला1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते लगातार छोड़ा जा रहा गंगा नदी में पानी गंगा का लगातार जल स्तर बढ़ने से ग्रामीणों की बढ़ रही मुश्किले किसानों की हजारों बीघा फसलें हुई जल मग्न पानी के बढ़ने से कई गांवों का सम्पर्क मार्ग हुआ बंद कई मुख्य मार्गों पर चल रहा बाढ़ का पानी आवागमन हुआ बंद तीनों तहसीलों में करीब दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे बाढ़ का पानी बढ़ने से 38 स्कूल व 2500 बच्चे प्रभावित नरौरा बांध से 124173 हजार बिजनौर बैराज से 97717हजार, हरिद्वार बैराज से 97413 हजार मीटर क्यूसेक छोड़ा गया गंगा में पानी गंगा का जल स्तर पहुंचा 137.00 सेंटीमीटर गंगा नदी में खतरे का निशान 137.10 सेंटीमीटर गंगा नदी खतरे के निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर दूर फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों में बाढ़ का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते लगातार छोड़ा जा रहा गंगा नदी में पानी गंगा का लगातार जल स्तर बढ़ने से ग्रामीणों की बढ़ रही मुश्किले किसानों की हजारों बीघा फसलें हुई जल मग्न पानी के बढ़ने से कई गांवों का सम्पर्क मार्ग हुआ बंद कई मुख्य मार्गों पर चल रहा बाढ़ का पानी आवागमन हुआ बंद तीनों तहसीलों में करीब दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे बाढ़ का पानी बढ़ने से 38 स्कूल व 2500 बच्चे प्रभावित नरौरा बांध से 124173 हजार बिजनौर बैराज से 97717हजार, हरिद्वार बैराज से 97413 हजार मीटर क्यूसेक छोड़ा गया गंगा में पानी गंगा का जल स्तर पहुंचा 137.00 सेंटीमीटर गंगा नदी में खतरे का निशान 137.10 सेंटीमीटर गंगा नदी खतरे के निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर दूर फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों में बाढ़ का मामला1