गोपालगंज में एक गरीब मां-बेटी को कथित तौर पर गांजा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों बेतिया से गाय की खरीद-बिक्री के सिलसिले में गोपालगंज पहुंची थीं, लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर करीब तीन दिनों तक प्रताड़ित किया,,,, गोपालगंज में एक गरीब मां-बेटी को कथित तौर पर गांजा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों बेतिया से गाय की खरीद-बिक्री के सिलसिले में गोपालगंज पहुंची थीं, लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर करीब तीन दिनों तक प्रताड़ित किया। परिजनों का आरोप है कि असली तस्कर को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया गया, जबकि मां-बेटी को मामले में फंसा दिया गया। आरोप है कि रिहाई के लिए परिवार को सूद पर पैसे जुटाने पड़े। मामले में IPS अधिकारी विनय तिवारी की कार्रवाई की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने ही थाने के SHO के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा। अगर ये आरोप जांच में सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ पुलिस व्यवस्था पर सवाल नहीं बल्कि गरीब और बेगुनाह लोगों के साथ न्याय के अधिकार का भी गंभीर मामला है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। भारत माता की जय #Gopalganj #VinayTiwari #BiharPolice #Dainik news#PoliceAction #Justice

- राजिम महानदी पुल की स्ट्रीट लाइट सप्ताह भर से बंद, जिम्मेदारों को परवाह नहीं नवापारा राजिम: धर्मनगरी राजिम में महानदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल की स्ट्रीट लाइटें पिछले सप्ताह भर से बंद पड़ी हैं। रात के समय पुल पर पसरा अंधेरा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट बंद होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजिम क्षेत्र में महानदी पर स्थित बेलाही पुल, चौबे बांधा पुल और राजिम पुल—तीनों पर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति खराब है। रात में इन पुलों पर कई बार मवेशी भी सड़क पर बैठे नजर आते हैं। अंधेरे में अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ जाती है। वही रोड ख़राब होने से दुर्घटना की भी सम्भावना बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधा लंबे समय से बंद होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही स्थानीय नेताओं की चुप्पी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि अंधेरे के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? प्रशासन को किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल तीनों पुलों की स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें दुरुस्त कराना चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और राजिम सहित आसपास के पुलों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आखिर कब तक दोबारा चालू होती हैं। वही विद्युत विभाग के ईई धर्मेंद्र साहू ने बिजली बिल नहीं पटने के कारण विद्युत आपूर्ति रोकने की बात कही. क्या कहते है जिम्मेदार इस मामले में ब्रिज विभाग के रायपुर ई ई गोविन्द अहिरवार ने कहाकि बिल गलत जगह पर जाता है, इसलिए ऐसा हुआ है. बावजूद इसके विद्युत विभाग से लाइट ना काटने का निवेदन किया था, लेकिन विभाग की ओर से बिल पटाने के बाद ही लाइट चालू करने की बात कही गई है.आगे हमने बिल चुकाने विभागीय प्रकिया कर दी है, आगामी कुछ दिनो में लाइट चालू हो जाएगी.1
- पार्षद डिकेंद्र सिन्हा के नेतृत्व वार्ड 24 से मां बंजारी धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा1
- Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage1
- केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, केसीजी जिले में आरसेटी बाजार में दिखी प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता, 26 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के एसबीआई आरसेटी में प्रशिक्षार्थियों ने स्वयं तैयार राखियों का बाजार लगाया। धान, चावल, गेहूं और बांस से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रशिक्षार्थियों ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को स्वनिर्मित राखी बांधी। बाजार के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को स्वरोजगार और आय से जोड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिला।1
- भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।1
- धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।1
- प्याज के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का जायका, बजट पर बढ़ा बोझ नवापारा-राजिम। प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। सब्जियों में स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब लोगों के घरेलू बजट पर भारी पड़ रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है। प्याज की कीमत बढ़ने के कारण गृहणियां भी रसोई का बजट संभालने में परेशान नजर आ रही हैं। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से महीने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कई परिवार अब महंगी सब्जियों की जगह कम कीमत वाली सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि आमदनी सीमित है, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार का बजट संतुलित करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई के जरूरी सामान की कीमतों में राहत मिलने से ही उन्हें बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकेगी।1
- नशे की लत से बाल बाल बच कर वापिस लौटा बाइक सवार युवक सावधानी हटी दुर्घटना घटी1