प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का उनके आवास में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस संजय वर्मा नवादा : बिहार में नवादा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राजका उनके आवास में ही संदिग्ध मौत हो गई है ।शुक्रवार की सुबह उन्हें अचेत अवस्था में नवादा के धर्मशिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह जब उनके आवास में प्रवेश किया तो वह सोफे पर अचेत अवस्था में झुकी हुई पाई गई। उन्हें तत्काल नवादा के निजी धर्मशिला अस्पताल में दाखिल कराया गया ,जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।इस तरह की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौत की घटना के बाद जिला प्रशासन में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। नवादा के जिला अधिकारी रवि प्रकाश तथा एसपी अभिनव धीमान स्वयं धर्मशिला अस्पताल में कैंप कर रहे हैं । जिला एवं सत्र न्यायाधीश तीन बहने व दो भाई है। उनकी बहन पटना से नवादा के लिए चल चुकी है ।स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने फोरेंसिक टीम से जांच करने शुरू कर दी है ।उनके आवास को भी जांच के लिए सुरक्षित कर दिया गया है ।उनका पोस्टमार्टम भी पटना में विशेषज्ञों के निगरानी में कराया जाएगा , ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौत की खबर नवादा में आज की तरफ फैल गई । सैकड़ो अधिवक्ता व प्रशासनिक अधिकारी धर्मशिला अस्पताल में जुटे हुए हैं। सैकड़ों अधिवक्ता तथा नवादा वासी इस सच्चाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर मौत का कारण क्या है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का उनके आवास में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस संजय वर्मा नवादा : बिहार में नवादा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राजका उनके आवास में ही संदिग्ध मौत हो गई है ।शुक्रवार की सुबह उन्हें अचेत अवस्था में नवादा के धर्मशिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह जब उनके आवास में प्रवेश किया तो वह सोफे पर अचेत अवस्था में झुकी हुई पाई गई। उन्हें तत्काल नवादा के निजी धर्मशिला अस्पताल में दाखिल कराया गया ,जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।इस तरह की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौत की घटना के बाद जिला प्रशासन में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। नवादा के जिला अधिकारी रवि प्रकाश तथा एसपी अभिनव धीमान स्वयं धर्मशिला अस्पताल में कैंप कर रहे हैं । जिला एवं सत्र न्यायाधीश तीन बहने व दो भाई है। उनकी बहन पटना से नवादा के लिए चल चुकी है ।स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने फोरेंसिक टीम से जांच करने शुरू कर दी है ।उनके आवास को भी जांच के लिए सुरक्षित कर दिया गया है ।उनका पोस्टमार्टम भी पटना में विशेषज्ञों के निगरानी में कराया जाएगा , ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौत की खबर नवादा में आज की तरफ फैल गई । सैकड़ो अधिवक्ता व प्रशासनिक अधिकारी धर्मशिला अस्पताल में जुटे हुए हैं। सैकड़ों अधिवक्ता तथा नवादा वासी इस सच्चाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर मौत का कारण क्या है।
- गोविंदपुर मे बिहार सरकार ने एक डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है डिग्री कॉलेज खुलने से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को स्नातक तक की पढ़ाई में सुविधा होगी अब छात्रों को तीस किलोमीटर दूरी की चक्कर लगाने नहीं पढ़ेंगे,1
- Post by Rahul bullet1
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का उनके आवास में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस नवादा : बिहार में नवादा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राजका उनके आवास में ही संदिग्ध मौत हो गई है ।शुक्रवार की सुबह उन्हें अचेत अवस्था में नवादा के धर्मशिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह जब उनके आवास में प्रवेश किया तो वह सोफे पर अचेत अवस्था में झुकी हुई पाई गई। उन्हें तत्काल नवादा के निजी धर्मशिला अस्पताल में दाखिल कराया गया ,जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।इस तरह की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौत की घटना के बाद जिला प्रशासन में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। नवादा के जिला अधिकारी रवि प्रकाश तथा एसपी अभिनव धीमान स्वयं धर्मशिला अस्पताल में कैंप कर रहे हैं । जिला एवं सत्र न्यायाधीश तीन बहने व दो भाई है। उनकी बहन पटना से नवादा के लिए चल चुकी है ।स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने फोरेंसिक टीम से जांच करने शुरू कर दी है ।उनके आवास को भी जांच के लिए सुरक्षित कर दिया गया है ।उनका पोस्टमार्टम भी पटना में विशेषज्ञों के निगरानी में कराया जाएगा , ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौत की खबर नवादा में आज की तरफ फैल गई । सैकड़ो अधिवक्ता व प्रशासनिक अधिकारी धर्मशिला अस्पताल में जुटे हुए हैं। सैकड़ों अधिवक्ता तथा नवादा वासी इस सच्चाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर मौत का कारण क्या है।1
- बिहारशरीफ के सोहसराय इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम के कारण 12वीं की परीक्षा देने पहुँची छात्रा परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुँच सकीं। समय पर न पहुँच पाने से छात्राओं को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। प्रशासनिक व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में संदिग्ध स्थिति में चार पर्यटक के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सभी पर्यटक बंगलोर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष है , पुलिस जांच में जुटी...1
- बिहारशरीफ के रांची रोड पर स्टूडियो इलेवन का ग्रैंड ओपनिंग, मेन्स-लेडिस सर्विस पर 30% डिस्काउंट1
- झामुमो ने नगर के विकास के लिए महापौर के पद पर विकास राणा को दिया समर्थन -- झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि हजारीबाग नगर के विकास के लिए विकास को लाना है जरूरी सरफराज अहमद ने नामांकन वापस नहीं लिया तो पार्टी करेगी सख्त कार्रवाई: नीलकंठ झामुमो एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगी: इजहार अंसारी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे: विकास राणा हजारीबाग। नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हजारीबाग नगर निगम से विकास राणा को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इस संबंध में हीराबाग चौक स्थित झामुमो के हजारीबाग जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के जिला सचिव नीलकंठ महतो ने प्रेस को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। प्रेस वार्ता में जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने विचार-विमर्श के बाद विकास राणा के नाम पर अपनी स्वीकृति एवं समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा जाता, लेकिन झामुमो अपनी दलीय चेतना और विचारधारा के आधार पर इस चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगा। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विकास राणा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मैदान में उतरेगा। नीलकंठ महतो ने आगे कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से पार्टी ने यह निर्णय लिया है। झामुमो का मानना है कि विकास राणा के नेतृत्व में नगर निगम को एक नई दिशा मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। मिडिया के द्वारा झामुमो से दो प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के सवाल पर नीलकंठ महतो ने कहा कि जिला समिति ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि केंद्रीय अध्यक्ष के आदेश का पालन किया जाएगा हालांकि दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है मगर केंद्रीय समिति ने विकास राणा के नाम पर समर्थन जताया है। इसलिए सरफराज अहमद को पार्टी की ओर से नामांकन वापस लेने की बात कही गई है अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन पर अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय सदस्य इजहार अंसारी ने कहा कि पार्टी का निर्णय अंतिम निर्णय है पार्टी ने जो तय किया है उसे सभी झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। इस मौके पर महापौर प्रत्याशी विकास राणा ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए उन्हें अपनी राजनीतिक प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, साथ ही हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया का आभार व्यक्त किया। विकास राणा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि झामुमो ने एक मजबूत उम्मीदवार को समर्थन दिया है जिसकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी मिलकर चट्टानी एकजुटता का परिचय देते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे और अपने प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाएंगे, कहा कि हजारीबाग नगर के विकास के लिए विकास को लाना जरूरी है। प्रेस वार्ता के दौरान जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य इज़हार अंसारी, गौरव पटेल, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, जिला सह सचिव दयानंद मेहता, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुणाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष मो.अख्तर , नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, सचिव निसार अहमद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पियूष बेदिया, इचाक प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, बड़कगाव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, सतीश दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, श्वेता दूबे, रीना देवी, आनंद सिंह, रोहित रजक, नगर उपाध्यक्ष शोएब अख्तर, आफताब आलम, कैशर जमाल समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थें।1
- Post by Shrikant Tiwari1
- केनन पंचायत में सचिव बहाली पर बवाल, मेरिट लिस्ट से पहले ही उठे सवाल, एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावां प्रखंड अंतर्गत कोनन पंचायत में सचिव पद की बहाली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मेघा सूची के आधार पर एक पद पर होने वाली इस बहाली के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया है। बताया जा रहा है कि इंटरव्यू में जिस अभ्यर्थी के अधिक अंक होंगे, उसी का चयन किया जाएगा। लेकिन बहाली प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विवाद खड़ा हो गया है। कुछ ग्रामीणों और अभ्यर्थियों का आरोप है कि सचिव पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 तारीख तय थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर दो दिन बाद तक भी फॉर्म लिए गए। इससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद ने अपने मनमाने तरीके से अपने चहेते लोगों के फॉर्म स्वीकार कराए। आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों तक अखिलेश्वर प्रसाद पैक्स अध्यक्ष का मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहा, जिससे कई योग्य अभ्यर्थी न तो संपर्क कर पाए और न ही अपना आवेदन जमा कर सके। इस पूरे मामले को लेकर अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं बताया गया है कि बहाली से जुड़ी मेघा सूची का परिणाम पैक्स गोदाम की दीवार पर चस्पा किया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरी प्रक्रिया ही संदेह के घेरे में है, तो परिणाम पर भरोसा कैसे किया जाए। अब सवाल यह उठता है कि क्या पंचायत सचिव की बहाली पारदर्शी तरीके से होगी या फिर यह प्रक्रिया पहले से तय लोगों के लिए ही की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1