logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया के बरहज में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता जितेंद्र जायसवाल की मौत; परिवार में शोक की लहर देवरिया जिले से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे, राम जानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन (बुलेट) ने ठोकर मार दी, जिसमें कांग्रेस नेता जितेंद्र जायसवाल उर्फ जीतू की मौके पर ही मौत हो गई। 35 वर्षीय जितेंद्र जायसवाल, पुत्र स्वर्गीय लालचंद जायसवाल, आजाद नगर दक्षिणी, बरहज के निवासी थे और कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष के पद पर थे। वे अपने दोपहिया वाहन से कान्हा गौशाला से करीब 100 मीटर पूर्व की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अज्ञात बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे से वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें बरहज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्करी हाउस, देवरिया भेज दिया है। हादसे के बाद पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जितेंद्र की पत्नी सुनीता, 17 वर्षीय बेटा आदर्श और बेटी रिया बेहद दुखी हैं। परिवार पहले ही सदमे में था, क्योंकि उनका बड़ा बेटा रौनक पिछले साल होली के दौरान सरयू नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और जांच जारी है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं में तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य कारण होते हैं। वही संबंध में थाना अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं जांच कराई जा रही है

1 day ago
user_Namrata Shukla
Namrata Shukla
बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

देवरिया के बरहज में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता जितेंद्र जायसवाल की मौत; परिवार में शोक की लहर देवरिया जिले से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे, राम जानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन (बुलेट) ने ठोकर मार दी, जिसमें कांग्रेस नेता जितेंद्र जायसवाल उर्फ जीतू की मौके पर ही मौत हो गई। 35 वर्षीय जितेंद्र जायसवाल, पुत्र स्वर्गीय लालचंद जायसवाल, आजाद नगर दक्षिणी, बरहज के निवासी थे और कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष के पद पर थे। वे अपने दोपहिया वाहन से कान्हा गौशाला से करीब 100 मीटर पूर्व की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अज्ञात बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे से वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें बरहज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्करी हाउस, देवरिया भेज दिया है। हादसे के बाद पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जितेंद्र की पत्नी सुनीता, 17 वर्षीय बेटा आदर्श और बेटी रिया बेहद दुखी हैं। परिवार पहले ही सदमे में था, क्योंकि उनका बड़ा बेटा रौनक पिछले साल होली के दौरान सरयू नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और जांच जारी है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं में तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य कारण होते हैं। वही संबंध में थाना अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं जांच कराई जा रही है

More news from Ballia and nearby areas
  • बरौली क्षेत्र के लिए खुशखबरी: जल्द शुरू होगा बलिया तक रोडवेज बस संचालन पूर्व प्रधान मोतीलाल यादव के प्रयास रंग लाए, बरौली से बलिया के लिए चलेगी रोडवेज बस बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत बरौली क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से परिवहन सुविधा की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को अब राहत मिलने वाली है। बहुत ही जल्द बरौली से बलिया तक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे पूर्व प्रधान रामपुर मोतीलाल यादव के निरंतर प्रयासों की अहम भूमिका बताई जा रही है। उनके प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को अब सीधे बलिया तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी, जिससे छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी। ग्रामीणों में इस खबर को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
    1
    बरौली क्षेत्र के लिए खुशखबरी: जल्द शुरू होगा बलिया तक रोडवेज बस संचालन
पूर्व प्रधान मोतीलाल यादव के प्रयास रंग लाए, बरौली से बलिया के लिए चलेगी रोडवेज बस
बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत बरौली क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से परिवहन सुविधा की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को अब राहत मिलने वाली है। बहुत ही जल्द बरौली से बलिया तक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे पूर्व प्रधान रामपुर मोतीलाल यादव के निरंतर प्रयासों की अहम भूमिका बताई जा रही है। उनके प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को अब सीधे बलिया तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी, जिससे छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी।
ग्रामीणों में इस खबर को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    2 hrs ago
  • देवरिया के मशहूर ऑर्थो पेडीक सपाइन सर्जन डॉक्टर एस के शर्मा ने किया सफल कुल्हा प्रत्यारोपण अगर आप हड्डी नस गठिया spain रोग से परेशान है तो एक बार जरूर डॉक्टर साहब से मिले और सलाह ले पता देवरिया बोन ज्वॉइन एन्ड spain केयर सेंटर नियर आईसीआईसीआई बैंक न्यू कॉलोनी देवरिया
    1
    देवरिया के मशहूर ऑर्थो पेडीक सपाइन सर्जन डॉक्टर एस के शर्मा ने किया सफल कुल्हा प्रत्यारोपण  अगर आप हड्डी नस गठिया spain रोग से परेशान है तो एक बार जरूर डॉक्टर साहब से मिले और सलाह ले पता देवरिया बोन ज्वॉइन एन्ड spain केयर सेंटर नियर आईसीआईसीआई बैंक न्यू कॉलोनी देवरिया
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • दिनांक 03.12.2025 को प्रभारी थाना साइबर क्राइम, एसओजी, थाना कोतवाली व बीएसएनएल कार्यालय देवरिया की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रामगुलाम टोला से तेज नरायण सिंह पुत्र हंसनाथ सिंह निवासी रामगुलाम टोला संकटमोचन गली थाना कोतवाली जनपद देवरिया को अंतर्राष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में बदलकर फर्जी रूप से आर्थिक लाभ कमाने व भारी मात्रा में सिमबाक्स व सिम कार्ड, एण्टीना, लैपटाप, राउटर आदि के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसके संबंध में थाना साइबर पर मु0अ0सं0 18/2025 धारा 318(4), 319(2), 340(2) बीएनएस, धारा 3,6 भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 व धारा 42(1), 42(3)(ग)(ड़)(च) दूरसंचार अधिनियम एवं 66-सी, 66-डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना महुआडीह अमित कुमार राय द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना महुआडीह अमित कुमार राय द्वारा आज दिनांक 22.03.2026 को मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजि0 के आदेश के क्रम में वाद संख्या 309/2026 धारा 107(4) बीएनएसएस से संबंधित अभियुक्त तेज नरायण द्वारा उक्त अपराध से अर्जित संपत्ति मकान (आराजी संख्या 735 मी0, रकबा 0.028 हे0 व आराजी संख्या 736 मी0, रकबा 0.028 हे0 में से कुल जमीन 0.007. 71/100 हे0, स्वामिनी श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी तेजनरायण सिंह व श्रीमती रिम्पा सिंह पत्नी चेतन सिंह निवासी पिड़रा नगर टोला रामगुलाम टोला संकट मोचन गली थाना कोतवाली जनपद देवरिया) कीमत करीब 31,31,680/- रूपये को अन्तर्गत धारा 107(4) बीएनएसएस नियमानुसार कुर्क किया गया। *कुर्क की गई अचल संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख 31 हजार 680 रूपये है।
    1
    दिनांक 03.12.2025 को प्रभारी थाना साइबर क्राइम, एसओजी, थाना कोतवाली  व बीएसएनएल कार्यालय देवरिया की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रामगुलाम टोला से तेज नरायण सिंह पुत्र हंसनाथ सिंह निवासी रामगुलाम टोला संकटमोचन गली थाना कोतवाली जनपद देवरिया को अंतर्राष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में बदलकर फर्जी रूप से आर्थिक लाभ कमाने व भारी मात्रा में सिमबाक्स व सिम कार्ड, एण्टीना, लैपटाप, राउटर आदि के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसके संबंध में थाना साइबर पर मु0अ0सं0 18/2025 धारा 318(4), 319(2), 340(2) बीएनएस, धारा 3,6 भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 व धारा 42(1), 42(3)(ग)(ड़)(च) दूरसंचार अधिनियम एवं 66-सी, 66-डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना महुआडीह अमित कुमार राय द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना महुआडीह अमित कुमार राय द्वारा आज दिनांक 22.03.2026 को मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजि0 के आदेश के क्रम में वाद संख्या 309/2026 धारा 107(4) बीएनएसएस  से संबंधित अभियुक्त तेज नरायण द्वारा उक्त अपराध से अर्जित संपत्ति मकान (आराजी संख्या 735 मी0, रकबा 0.028 हे0 व आराजी संख्या 736 मी0, रकबा 0.028 हे0 में से कुल जमीन 0.007. 71/100 हे0, स्वामिनी श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी तेजनरायण सिंह व श्रीमती रिम्पा सिंह पत्नी चेतन सिंह निवासी पिड़रा नगर टोला रामगुलाम टोला संकट मोचन गली थाना कोतवाली जनपद देवरिया) कीमत करीब 31,31,680/- रूपये को अन्तर्गत धारा 107(4) बीएनएसएस नियमानुसार कुर्क किया गया। 
*कुर्क की गई अचल संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख 31 हजार 680 रूपये है।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देवरिया बरहज गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा का विरोध प्रदर्शन तेज! बरहज-देवरिया रोड स्थित काली मंदिर के पास सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाली और ताली बजाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध। इस दौरान विजय रावत ने कहा— भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, जनता परेशान है, लेकिन सरकार मौन है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आने वाले चुनाव में बदलाव लाकर ही महंगाई और बेरोजगारी से राहत मिल सकती है। फिलहाल, यह अनोखा प्रदर्शन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    3
    देवरिया 
बरहज गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा का विरोध प्रदर्शन तेज!
बरहज-देवरिया रोड स्थित काली मंदिर के पास
सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने
थाली और ताली बजाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध।
इस दौरान विजय रावत ने कहा—
भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है,
जनता परेशान है, लेकिन सरकार मौन है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि
आने वाले चुनाव में बदलाव लाकर ही
महंगाई और बेरोजगारी से राहत मिल सकती है।
फिलहाल, यह अनोखा प्रदर्शन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देवरिया काशी राम आवास पर कुछ दिन पहले मार पीट हुआ था जहा पुलिस कोतवाली ने आरोपी को पकड़ने गई तो पिडित को पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी मिल रहा है पुलिस ने एक आरोपी युवक को उठा कर कोतवाली ले गई तो आरोपी पक्ष हंगामा करने लगे जिसका विडियो वायरल हो रहा है
    1
    देवरिया काशी राम आवास पर कुछ दिन पहले मार पीट हुआ था जहा पुलिस कोतवाली ने आरोपी को पकड़ने गई तो पिडित को पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी मिल रहा है पुलिस ने एक आरोपी युवक को उठा कर कोतवाली ले गई तो आरोपी पक्ष हंगामा करने लगे जिसका विडियो वायरल हो रहा है
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मऊ । नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि के चतुर्थ दिवस बेटियों को देवी स्वरूपा मानकर कन्या पूजन के माध्यम से समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का यह सर्वोत्तम समय है, नगरपालिका कम्यूनिटी हॉल में मिशन शक्ति 05 /बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत "कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी के आदेशानुसार व जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बच्चियों को माता की चुनरी पहना कर फूल माला के साथ बेबी किट वितरित की गई। बच्चियों के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए जनसेवा पर आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी।साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090, 108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर रही आशा देवी, सीमा राय, सुशीला, आराधना, सरिता, सुशीला, कुसुम, सावित्री, जिज्ञासा, बिंदु आदि आंगनवाड़ी कार्यकत्री को बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी व जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल, जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, ,जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय व श्रीमती तृप्ति राय, चाइल्ड हेल्प लाइन से सुपरवाइजर रीतेश चौरसिया, रमाकांत, अनुज , मुख्य सेविका श्वेता सिंह, किरन देवी शहर व आशा सिंह, विभा श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी, आशा पांडेय, सुशीला देवी, कुसुम यादव, विन्दु देवी, सीमा राय, अराधना, सुशीला, सरिता, पूनम, विंदु, तहसीना, गुलफेशन,और आशा बहुएं, धातृ माताएं तथा बच्चियां उपस्थित रही।
    4
    मऊ । नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि के चतुर्थ दिवस बेटियों को देवी स्वरूपा मानकर कन्या पूजन के माध्यम से समाज में उनके प्रति  सकारात्मक सोच विकसित करने का यह सर्वोत्तम समय है, नगरपालिका कम्यूनिटी हॉल में मिशन शक्ति 05 /बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत "कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी के आदेशानुसार व जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बच्चियों को माता की चुनरी पहना कर फूल माला के साथ बेबी किट वितरित की गई। बच्चियों के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए जनसेवा पर आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी।साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090, 108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई ।   
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर रही आशा देवी, सीमा राय, सुशीला, आराधना, सरिता, सुशीला, कुसुम, सावित्री, जिज्ञासा, बिंदु आदि आंगनवाड़ी कार्यकत्री को बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी व जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह,  बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल, जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, ,जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय व श्रीमती तृप्ति राय, चाइल्ड हेल्प लाइन से सुपरवाइजर रीतेश चौरसिया, रमाकांत, अनुज , मुख्य सेविका श्वेता सिंह, किरन देवी शहर व आशा सिंह, विभा श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी, आशा पांडेय, सुशीला देवी, कुसुम यादव, विन्दु देवी, सीमा राय, अराधना, सुशीला, सरिता, पूनम, विंदु, तहसीना, गुलफेशन,और आशा बहुएं, धातृ माताएं तथा बच्चियां उपस्थित रही।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    22 hrs ago
  • सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान। मथुरा में फरसा बाबा की मौत पर यूपी की कानून व्यवस्था और उठाये सवाल। उनकी मौत ट्रक के धक्के से हुई है-अफजाल अंसारी। बताया जा रहा है कि उन्हें धक्का मारकर ट्रक के नीचे कर दिया-अफजाल। इस पूरी घटना की जांच होनी चाहिए-अफजाल। हमारे प्रदेश में लगातार घटनाएं हो रही हैं-अफजाल। सुल्तानपुर में भी सैकड़ो लोगों ने घर मे घुसकर मारपीट की,गोली मारी-अफजाल। गोरखपुर में पूर्व पार्षद को दिनदहाड़े दौड़ाकर गोली मार दी गयी-अफजाल। वाराणसी में यूपी कालेज में छात्र की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गयी-अफजाल। हौंसला बुलन्द अपराधी लगातार आपराधिक घटनाएं कर रहे-अफजाल। अपराधियों में कानून का कोई भय नही है-अफजाल। एचपी के दो अधिकारियों की उनके कार्यालय में हत्या कर दी गयी-अफजाल। अपराधियों के तार सत्ता से जुड़े लोगों से मिले हुए हैं-अफजाल। हम कहेंगे कि अपराधी सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं-अफजाल।
    1
    सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान।
मथुरा में फरसा बाबा की मौत पर यूपी की कानून व्यवस्था और उठाये सवाल।
उनकी मौत ट्रक के धक्के से हुई है-अफजाल अंसारी।
बताया जा रहा है कि उन्हें धक्का मारकर ट्रक के नीचे कर दिया-अफजाल।
इस पूरी घटना की जांच होनी चाहिए-अफजाल।
हमारे प्रदेश में लगातार घटनाएं हो रही हैं-अफजाल।
सुल्तानपुर में भी सैकड़ो लोगों ने घर मे घुसकर मारपीट की,गोली मारी-अफजाल।
गोरखपुर में पूर्व पार्षद को दिनदहाड़े दौड़ाकर गोली मार दी गयी-अफजाल।
वाराणसी में यूपी कालेज में छात्र की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गयी-अफजाल।
हौंसला बुलन्द अपराधी लगातार आपराधिक घटनाएं कर रहे-अफजाल।
अपराधियों में कानून का कोई भय नही है-अफजाल।
एचपी के दो अधिकारियों की उनके कार्यालय में हत्या कर दी गयी-अफजाल।
अपराधियों के तार सत्ता से जुड़े लोगों से मिले हुए हैं-अफजाल।
हम कहेंगे कि अपराधी सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं-अफजाल।
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.