logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साप्ताहिक बंदी की अनदेखी पर व्यापारियों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ​जालौन। नगर में साप्ताहिक बंदी का असर दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है। बंदी के दिन दुकानदार अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल रहे हैं और बंदी के नाम पर सामान महंगा बेच रहे हैं। जनहित को देखते हुए नगर के व्यापारियों ने बाजार में साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ​नगर के व्यापारी अखिलेश, विनय, मोहम्मद इदरीश, इरफान, महेश, राजेश, जितेंद्र, गौरव अग्रवाल, घनश्याम, राजेश लाक्षाकार, अजय, भगवान दास, सोहनलाल, लल्लू, नीरज गुप्ता, आशुतोष आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्ष 2020 में कोविड के समय साप्ताहिक बंदी का पालन सख्ती से शुरू हुआ था, जिससे व्यापारियों को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश और आराम का मौका मिलता था। दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी राहत मिलती थी। ​व्यापारियों ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने फिर से सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन अपने प्रतिष्ठान खोलने शुरू कर दिए हैं और बंदी के नाम पर सामान महंगा बेच रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाए।

2 hrs ago
user_Ravindra Gautam
Ravindra Gautam
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

साप्ताहिक बंदी की अनदेखी पर व्यापारियों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ​जालौन। नगर में साप्ताहिक बंदी का असर दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है। बंदी के दिन दुकानदार अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल रहे हैं और बंदी के नाम पर सामान महंगा बेच रहे हैं। जनहित को देखते हुए नगर के व्यापारियों ने बाजार में साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ​नगर के व्यापारी अखिलेश, विनय, मोहम्मद इदरीश, इरफान, महेश, राजेश, जितेंद्र, गौरव अग्रवाल, घनश्याम, राजेश लाक्षाकार, अजय, भगवान दास, सोहनलाल, लल्लू, नीरज गुप्ता, आशुतोष आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्ष 2020 में कोविड के समय साप्ताहिक बंदी का पालन सख्ती से शुरू हुआ था, जिससे व्यापारियों को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश और आराम का मौका मिलता था। दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी राहत मिलती थी। ​व्यापारियों ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने फिर से सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन अपने प्रतिष्ठान खोलने शुरू कर दिए हैं और बंदी के नाम पर सामान महंगा बेच रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना, पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला
    4
    जालौन

जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप,

मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे,

ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी,
जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप,
मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे,
ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी,
डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप,
मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना,
पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद,
जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."
    1
    "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी* *जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।* कानपुर देहात, 1 अगस्त 2026 जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने तहसील डेरापुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील डेरापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 251 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकनगांव झींझक व अमित बाजपेई निवासी ग्राम सैफाबाद द्वारा जिलाधिकारी को खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संशोधित सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को सौंपी, शिकायतकर्ताओ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील डेरापुर अंतर्गत संचालित गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी*
*जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।*
कानपुर देहात, 1 अगस्त 2026
जनपद की समस्त तहसीलों में  संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने तहसील डेरापुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील डेरापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 251 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकनगांव झींझक व अमित बाजपेई निवासी ग्राम सैफाबाद द्वारा जिलाधिकारी को खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संशोधित सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को सौंपी, शिकायतकर्ताओ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील डेरापुर अंतर्गत संचालित गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर, मारपीट कर मौके से फरार हुए दबंग, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी मामले की तहरीर, उरई कोतवाली के कोंच रोड विधि महाविद्यालय के पास का मामला।
    2
    जालौन

राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट,
मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर
राजमिस्त्री ठेकेदार संग दबंगों ने की मारपीट,
मारपीट के ठेकेदार का फोड़ा सिर,
मारपीट कर मौके से फरार हुए दबंग,
पीड़ित ने पुलिस को सौंपी मामले की तहरीर,
उरई कोतवाली के कोंच रोड विधि महाविद्यालय के पास का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!.... जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!
    1
    Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!....
जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर  पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • माधौगढ़: कुरसेड़ा गांव में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ​माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत या घर पर काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब 10:50 बजे कुरसेड़ा गांव निवासी हरप्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र आकाश के साथ यह हादसा हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर करंट किस प्रकार और किन परिस्थितियों में लगा। ​युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    1
    माधौगढ़: कुरसेड़ा गांव में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
​माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत या घर पर काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब 10:50 बजे कुरसेड़ा गांव निवासी हरप्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र आकाश के साथ यह हादसा हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर करंट किस प्रकार और किन परिस्थितियों में लगा। ​युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.