स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभछतरपुर। स्वदेशी जागरण मंच छतरपुर द्वारा आयोजित दस दिवसीय स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ प्रांत संयोजक कपिल मलैया, प्रांत सेवा प्रमुख वीरेंद्र असाटी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया के सानिध्य में दीप प्रज्वलन एवं स्वदेशी उद्घोष के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक आल्हा गायन से की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह में उत्साह और गर्व का वातावरण बना दिया। उद्घाटन समारोह में स्वदेशी मेला के पालक डॉ. जे.पी. शाक्य, ग्राहक पंचायत के प्रांत सचिव शैलेंद्र मिश्रा, लघु उद्योग भारती से बृजेन्द्र गुप्ता, CAIT जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, विभाग संयोजक दीपक तिवारी, जिला संयोजक योगेश अग्रवाल, सह संयोजक वंदना दुबे, पर्यावरण गतिविधि संयोजक सत्यांशु खरे, निशांत व्यास, अवध नारायण अवस्थी, विवेक बुंदेला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ज्योति तिवारी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण वंदे मातरम् का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। स्वागत प्रमुख आनंद अग्रवाल ने अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। अपने संबोधन में कपिल मलैया ने मध्यप्रदेश में निरंतर आयोजित हो रहे स्वदेशी मेलों की श्रृंखला पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योग, स्वावलंबन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया

- छतरपुर में शुरू हुआ स्वदेशी मेला 20261
- Post by Journalist Santosh Kumar1
- Post by Roshani shivhare1
- बताया जा रहा है कि एक स्थानीय विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस के दौरान कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसी बीच पुतला छीने जाने के बाद कागज में आग लगाने की भी कोशिश हुई, जिससे माहौल और गरमा गया। स्थिति बिगड़ती देख क्षेत्र के सीएसपी और तीनों थाना प्रभारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। प्रशासन का दावा है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।1
- नौगांव के ग्राम चौबारा निवासी अच्छेलाल अहिरवार को जमीन के संबंध में धमका रहे हैं दबंग । अच्छेलाल अहिरवार ने बताया की उसकी जमीन नैगुवा में खसरा नं 1434 , 428 आरे जिस पर उसका कब्जा है तथा वह कोर्ट से भी जीत चुका है लेकिन तब भी उसे दबंग धमकी दे रहे हैं । अच्छेलाल अहिरवार ने शासन प्रशासन से धमकी देने वाले दबंगों पर कार्यवाही करने की मांग की है ।1
- घटना शनिवार की शाम करीब 7.45 बजे की है घटना थाने के सामने की है शिक्षक अन्य नगर के शिक्षकों के साथ टहलने के लिए निकले थे तभी महोबा की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार अल्टो कार ने सड़क किनारे टहल रहे शिक्षक को भयानक रूप से टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक दूर जाकर सड़क किनारे झाड़ियों के जा गिरा और बेहोस हो गया। घटना इतनी तेज़ घटना पुलिस थाने के पास की होने पर जानकारी गढ़ी मल्हारा थाना प्रभारी रीता सिंह को लगी तो थाने का स्टॉप और पुलिस बल तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचा और डायल 112 आरक्षक योगेश रिछारिया और पायलट उदयभान की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर अदिति अग्रवाल ने जांच कर शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का अस्पताल में रो रो कर बुरा हाल है। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक के चेहरे के गंभीर चोट आई हुई थी। शिक्षक विपिन चौरसिया ऊजरा में शिक्षक थे1
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दावा: समाजवादी सरकार आई तो पहली प्राथमिकता किसान और खेती होगी1
- लड़की की शादी घोड़ी पर बंदोरी में बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर1