Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिन में कार को बाहर नदी से निकाल रहे हैं ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीण और शासन की मदद से पुल से नीचे गिरी कार, रात में मौके पर पहुंचा प्रशासन लार गांव में देर रात हादसा, राहत एवं बचाव कार्य शुरू लार गांव में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की स्थिति की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
Arvindra Kumar pateriya
दिन में कार को बाहर नदी से निकाल रहे हैं ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीण और शासन की मदद से पुल से नीचे गिरी कार, रात में मौके पर पहुंचा प्रशासन लार गांव में देर रात हादसा, राहत एवं बचाव कार्य शुरू लार गांव में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की स्थिति की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में किया गया ।1
- बल्देवगढ गुखरई तिगैला पर क्रेन मशीन की चपेट में आई महिला निवासी खरगी आदिवासी निवासी गुखरई आदिवासी महिला की मौत। डायल 112 की मदद से बल्देवगढ़ अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बल्देवगढ़ मध्य प्रदेश | बल्देवगढ़ गुखरई तिगैला पर केन मशीन की चपेट में आई एक महिला, हादसे में गुखरई निवासी खरगी आदिवासी की मौत । बल्देवगढ़ पुलिस पहुंची मौके पर 112 की मदद से बल्देवगढ़ अस्पताल भेजा गया डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया ।1
- जमीन हड़पने का आरोप, महिला को जान से मारने की धमकी! SP से लगाई न्याय की गुहार जमीन हड़पने का आरोप, महिला को जान से मारने की धमकी! SP से लगाई न्याय की गुहार1
- आंखों में रोशनी नहीं, लेकिन आवाज में पूरा संसार — सुनील लोधी की प्रेरणादायक गाथा बुंदेलखंड की मिट्टी ने हमेशा ऐसे हुनर को जन्म दिया है, जिसने अपनी सादगी और प्रतिभा से देश-दुनिया में पहचान बनाई है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है सुनील लोधी की। मध्यप्रदेश के सागर जिले के अगरा गांव से निकलने वाले सुनील लोधी जन्म से दृष्टिबाधित हैं। आंखों से दुनिया की खूबसूरती भले ही उन्हें दिखाई नहीं देती, लेकिन भगवान ने उन्हें ऐसी सुरीली आवाज दी कि आज उनकी आवाज देशभर में गूंज रही है। बचपन से ही सुनील का मन भजन और बुंदेली लोकगीतों में रमता था। गांव की चौपालों और भजन मंडलियों से उन्होंने संगीत की बारीकियां सीखीं। हाथ में तमूरा और दिल में भगवान के प्रति आस्था लेकर सुनील लगातार गाते रहे। कभी यही आवाज गांव की छोटी-छोटी महफिलों तक सीमित थी, लेकिन एक दिन सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ और उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल गई। सुनील के भजन “मोरे संकट के कटैया हनुमान” को भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इसके बाद उनकी आवाज सोशल मीडिया के जरिए फिल्म निर्माताओं तक पहुंची। और फिर आया वह ऐतिहासिक मौका... फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुनील लोधी की आवाज में गाया गया भक्ति गीत “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...” बड़े पर्दे तक पहुंच गया। एक गांव के लोकगायक की आवाज अब देशभर के दर्शकों और श्रोताओं के दिलों तक पहुंच चुकी थी। सुनील की कहानी सिर्फ एक गायक के फिल्मी सफर की कहानी नहीं है। यह उस विश्वास की कहानी है, जिसमें परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, प्रतिभा अपना रास्ता बना ही लेती है। कभी जिन परिस्थितियों में उन्हें संघर्ष करना पड़ा, आज वही सुनील हजारों-लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। सुनील कहते हैं कि हनुमान उनके लिए केवल आराध्य नहीं, बल्कि उनकी सांसों की लय हैं। उनके हाथ का तमूरा और उनकी आवाज उनकी साधना का माध्यम बन गए। आज सुनील लोधी की आवाज फिल्मी दुनिया तक पहुंच चुकी है और उनकी संघर्षगाथा बुंदेलखंड के उन तमाम प्रतिभाशाली युवाओं के लिए संदेश है— “कमियां आपकी पहचान नहीं होतीं, आपकी प्रतिभा और आपका हौसला आपकी पहचान बनता है।” और शायद यही वजह है कि सुनील लोधी की कहानी सुनकर हर किसी के मन में एक ही भाव आता है— आंखों से दुनिया नहीं देख पाए सुनील, लेकिन अपनी आवाज से पूरी दुनिया को अपना बना लिया। जय श्री राम 🚩 जय बजरंगबली 🚩1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ग्रामपंचायत अस्तौन में सिद्ध सागर रोड पर ब्लेजर गाड़ी नियंत्रण शशहोने के कारण उल्टी।।4
- टीकमगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर की कार्रवाई, 35 लीटर देशी शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार टीकमगढ़ 10 सितंबर टीकमगढ़ जिले में अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के विरुद्ध एसपी सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में अभियान चलाया गया जिसमें टीकमगढ़ जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 दिन में 212 केस दर्ज कर सैकड़ो लीटर शराब जप्त की गई। इसी क्रम में बुडेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 10 सितंबर को ग्राम नन्हीटेहरी के ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से शराब की पेटियां लेकर ग्राम नन्हीटेहरी की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बुडेरा पुलिस ग्राम नन्हीटेहरी में पहुंची। जहां बिना नंबर की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल से 4 पेटी देशी शराब, कुल मात्रा 35.820 लीटर, कीमत करीब 15,920 रुपये बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं ग्रामीणों से प्राप्त वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी निखिल राजा परमार उम्र 23 वर्ष, निवासी मोरखा, थाना ओरछा रोड, जिला छतरपुर एवं प्रदीप राय उम्र 22 वर्ष, निवासी कलोथर, थाना बजना, जिला छतरपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर उनको शराब उपलब्ध कराने बाले कमलाकांत विश्वकर्मा को भी धारा 49 बीएनएस का आरोपी बनाया और उसको भी पकड़कर पूछताछ की जा रही है।1
- बुडेरा पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 35 लीटर ठेके की देसी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार *दिनांक 10 सितम्बर 2026* * बुडेरा पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर देशी शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार* *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल* के द्वारा जिले में सभी थाना प्रभारियों को *अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश* दिए है एवं जिले में अवैध शराब के विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई हेतु अभियान चला कर *02 दिन में 212 प्रकरण बनाए जाकर कई सैकड़ो लीटर शराब* जप्त की गई थी । इसी क्रम में *दिनांक 10 सितंबर 2026 को ग्राम नन्हीटेहरी* के ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से शराब की पेटियां लेकर ग्राम नन्हीटेहरी की ओर जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु थाना बुडेरा पुलिस ग्राम नन्हीटेहरी पहुंची, जहां बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से 04 पेटी देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 35.820 लीटर कीमत करीब 15,920 रुपये बरामद कर जब्त की गई। मामले में *अपराध क्रमांक 235/26, धारा 34 आबकारी एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं ग्रामीणों से प्राप्त वीडियो की तस्दीक के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। आरोपियों को कस्बा बुडेरा में मिलने पर अभिरक्षा में लिया गया । जिनका नाम निखिल राजा परमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी मोरखा, थाना ओरछा रोड, जिला छतरपुर एवं प्रदीप राय, उम्र 22 वर्ष, निवासी कलोथर, थाना बजना, जिला छतरपुर (म.प्र.) बताया गया । *उनसे पूछताछ कर उनको शराब उपलब्ध कराने बाले कमलाकांत विश्वकर्मा को भी धारा 49 बीएनएस का आरोपी बनाया जाकर अभिरक्षा* में लेकर पूछताछ की जा रही है l अवैध शराब विक्रेताओ/ अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस कृत संकल्पित है । पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के विक्रय को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारी को कड़े निर्देश दिए गए हैं।1
- बकस्वाहा में सोनी परिवार ने लगाए धमकी और मारपीट के आरोप, पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग । शिकायतकर्ता ने पुलिस से जांच कर डिस्पोज कार्यवाही की मांग की है ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ग्राम पंचायत अस्तौन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अस्तौन में 16 चक्का गाड़ी धसी वीडियोहुआ1