Shuru
Apke Nagar Ki App…
legend story @ karte ho tum kanahiya Mera kam ho raha hai . jindagi me kuch kiya ho to nam banta hai . aj Jo bhog rahe hai who kisi ka karm hai . enjen , light , Ghar , nokri , seva , adi . apne kya kiya apni zindagi me . jis se log sukhi hon . jiven sudher aur apka karam Bane . samaj ko upar uthana apke hath me hai . jiven me aye to kuch karke dikahow . legend story @ ache karam ka acha natija . bure karam ka bura natija . kuch karne ka kood 1110047 hai . samajh Sako to karam sudhar lo . law of karma .
Rahul Patyal
legend story @ karte ho tum kanahiya Mera kam ho raha hai . jindagi me kuch kiya ho to nam banta hai . aj Jo bhog rahe hai who kisi ka karm hai . enjen , light , Ghar , nokri , seva , adi . apne kya kiya apni zindagi me . jis se log sukhi hon . jiven sudher aur apka karam Bane . samaj ko upar uthana apke hath me hai . jiven me aye to kuch karke dikahow . legend story @ ache karam ka acha natija . bure karam ka bura natija . kuch karne ka kood 1110047 hai . samajh Sako to karam sudhar lo . law of karma .
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- भाजपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! संजीव कुमार ( कांगडा जिला ) आपके सशक्त, दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में आज भारत विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश का गौरव बढ़ा है और भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। आपके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को भी विकास की अनेक महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। सड़क एवं परिवहन के विस्तार से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा विभिन्न बड़े विकासात्मक प्रोजेक्ट्स तक, केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल के विकास को निरंतर प्राथमिकता दी है। देवभूमि हिमाचल की जनता की ओर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें तथा देश को आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन का लाभ निरंतर मिलता रहे। पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!1
- Post by Raman Kumar1
- पाबंधी के बाबजूद भी खनन मटीरियल से भरे हुए ओवरलोड़ टिप्पर गुजर रहे ठाकुरद्वारा गाँव की मेंन गली से ,रात को बजरी से भरा टिप्पर घर की चारदीवारी पर उल्टा1
- 🔴LIVE : अमर विश्वकर्मा व शैलेश सोनी सहित पदाधिकारी तुवन मंदिर पर इकट्ठे, जयंती की तैयारियां जोरों पर1
- लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले मुख्यमंत्री उत्तराखंड से पूछें भाजपा नेता उनका दर्द, सीएम ने बोला हमला नादौन के करनडोला में खुलेगा देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की लड़ाई कांग्रेस सरकार ने मजबूती से लड़ी है इसलिए इस समझौते का श्रेय भी प्रदेश की जनता और कांग्रेस सरकार को जाता है। मुख्यमंत्री आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के रैल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं अनुराग सिंह ठाकुर और जयराम ठाकुर को उत्तराखंड से पूछना चाहिए कि उनकी पीड़ा क्या है? उन्होंने कहा कि मुझे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की चिंताओं को करीब से समझने का अवसर मिला और भगवान का शुक्र है, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। नहीं तो हिमाचल के लोगों पर भी उत्तराखंड की तरह आर्थिक बोझ पड़ता। उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश को बिना अतिरिक्त निवेश किए करीब 1,500 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा, जबकि उत्तराखंड को समान आय अर्जित करने के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पांच वर्ष पहले जिस परियोजना की लागत करीब 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी, वह अब बढ़कर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि परियोजना में उत्तराखंड की अधिक भूमि भी प्रभावित हो रही है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किशाऊ परियोजना को लेकर तीन महत्वपूर्ण बैठकें हुईं और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सुनिश्चित किया कि हिमाचल के हित सुरक्षित रहें तथा प्रदेश को उसका पूरा अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास और हौसला उनके साथ रहा है और उसी ताकत के बल पर उन्होंने हिमाचल के हितों की पैरवी की। उत्तराखंड भी हिमाचल की तरह समझौता चाहता था, लेकिन वहां ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की पूरी मजबूती के साथ पैरवी कर रही है और उम्मीद है कि बीबीएमबी का एरियर भी जल्द प्रदेश को प्राप्त होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की संपदा को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि वाइल्ड फ्लावर हॉल का मामला, जो पिछले 23 वर्षों से अदालत में चल रहा था, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जीता है। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के खजाने में 401 करोड़ रुपये आए हैं और लगभग दो करोड़ रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त आय हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हूं, जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। हम किसी प्रलोभन के आगे नहीं झुकेंगे।’’ श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अदालतों में प्रदेश के हितों से जुड़े मामलों में मजबूती से पैरवी की है। उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू कंपनी से छह प्रतिशत अतिरिक्त रॉयल्टी का मामला पूर्व भाजपा सरकार के समय से लंबित था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई और वर्तमान राज्य सरकार ने केस जीता। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश को प्रतिवर्ष करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। उन्होंने कहा कि शराब के ठेकों की नीलामी कर राज्य सरकार ने राजस्व में वृद्धि की है। पिछली भाजपा सरकार के समय शराब ठेकों का नवीनीकरण किया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने नीलामी के माध्यम से करीब 450 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो पहले लगभग 150 करोड़ रुपये था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए डॉक्टरों और फैकल्टी के साथ विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों में भी 19 वर्ष पुरानी एमआरआई मशीनें लगी थी और डायग्नॉस्टिक व्यवस्था भी बदहाल थी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय चिकित्सा महाविद्यालयों में केवल करीब 35 प्रतिशत स्टाफ उपलब्ध था, जबकि वर्तमान सरकार ने डॉक्टरों, टेक्निकल स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरे हैं और अब स्टाफ की उपलब्धता करीब 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां की जा रही हैं तथा प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में डायग्नॉस्टिक सिस्टम को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि योजना में ऐसे बिल भी सामने आए जिनमें पुरुषों की बच्चादानी के ऑपरेशन दर्शाए गए। श्री सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भाजपा सरकार के समय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर था, जबकि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद प्रदेश पांचवें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा भी हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में मीलपत्थर साबित होंगे। इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां मेरिट के आधार पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसदों और विधायकों पर प्रदेश के हितों के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान भाजपा का कोई सांसद या विधायक हिमाचल के अधिकारों की मांग लेकर केंद्र सरकार के पास नहीं गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक प्रदेश को एक भी पैसा प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आरडीजी के तहत मिलने वाली प्रतिवर्ष 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये की सहायता भी बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना प्रदान की है और आगे भी इस पर कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य कर्मचारियों को भी ओपीएस का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर यूपीएस लागू करने का दबाव है, लेकिन सरकार ओपीएस पर कायम रहेगी, क्योंकि यह कर्मचारियों के सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिदिन ऐसे फैसले लेने का प्रयास करते हैं, जिनसे हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बन सके। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर जिला में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश ने बोली लगाई है और उम्मीद है कि यह संस्थान प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने देश का पहला अलाइड हेल्थ केयर कॉलेज इसी वर्ष नादौन के करनडोला में शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में न्यू एज कोर्स शुरू किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। नादौन के लोगों ने उन्हें हमेशा भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है और इसकी बदौलत वह मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव प्रदेश के अधिकारों और हितों का चुनाव होगा तथा जनता का सहयोग कांग्रेस सरकार को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नादौन स्थित रैल में दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 2.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैल के भवन तथा 9.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नादौन के अतिरिक्त भवन खंड का शिलान्यास भी किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने रैल में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ और पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, हि.प्र. अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद, उपायुक्त गंधर्वा राठौर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। .0.2
- जवाली में डेढ़ करोड़ के गहनों की चोरी! CCTV की DVR भी ले गए चोर | घर फांदकर वारदात | Jawali News जवाली में बड़ी चोरी से हड़कंप! डेढ़ करोड़ के गहनों का दावा, CCTV DVR भी चोरी दुबई में थी मकान मालकिन, पीछे घर में घुसे चोर | Jawali में लाखों की चोरी CCTV बंद कर DVR ही ले गए चोर! जवाली के भलू पंचायत में बड़ी चोरी घर के हर कमरे में खंगाला सामान, गहने-नकदी लेकर फरार | Jawali Crime News जवाली में डेढ़ करोड़ के गहनों की चोरी! CCTV की DVR भी ले गए चोर | घर फांदकर वारदात | Jawali News जवाली में बड़ी चोरी से हड़कंप! डेढ़ करोड़ के गहनों का दावा, CCTV DVR भी चोरी दुबई में थी मकान मालकिन, पीछे घर में घुसे चोर | Jawali में लाखों की चोरी CCTV बंद कर DVR ही ले गए चोर! जवाली के भलू पंचायत में बड़ी चोरी घर के हर कमरे में खंगाला सामान, गहने-नकदी लेकर फरार | Jawali Crime News1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मेरी डिग्री का क्या अभियान का पोस्टर और वीडियो किया लॉन्च ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। विश्राम गृह ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्रिहोत्री ने मेरी डिग्री का क्या अभियान का पोस्टर और वीडियो लॉन्च किया। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन शिव सिंह रैनी और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय भी मौजूद रहे। अखिल अग्रिहोत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस देश के बेरोजगार युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए यह अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार आज देश के युवाओं के सामने सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है। बड़ी संख्या में युवा डिग्रियां हासिल करने के बाद रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं और सरकारी भर्तियों में रिक्त पदों को भरने की मांग लगातार उठती रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोजगार नीतियों को लेकर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। अब युवा कांग्रेस का सवाल है कि उन वादों के अनुरूप रोजगार के अवसर कितने बढ़े और आज युवाओं के सामने रोजगार की स्थिति क्या है। अखिल अग्रिहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरने की जरूरत है, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में रिक्तियों और भर्ती की प्रक्रिया को लेकर युवाओं के बीच पारदर्शिता और समयबद्ध भर्ती की मांग लगातार बनी हुई है। केंद्र सरकार की ओर से भी विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए मिशन मोड में भर्ती प्रक्रिया चलाने और रोजगार मेलों के माध्यम से नियुक्तियां देने की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए मेरी डिग्री का क्या अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं की रोजगार संबंधी चिंताओं और सवालों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश के युवाओं में निराशा पैदा हुई है और युवाओं को उनके भविष्य को लेकर स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए। अखिल अग्रिहोत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस बेरोजगारी के मुद्दे को केवल एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि इसे देश और प्रदेश स्तर पर लगातार उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार, भर्ती और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस आने वाले समय में भी अभियान और विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगी।1
- श्रीबृजराज स्वामी मंदिर नरपुर से प्रातःकाल प्रभु श्रीकृष्ण जी के श्रंगार एवं आरती के दर्शन संजीव कुमार ( कांगडा जिला) ऐसा इकलौता श्रीकृष्ण जी का मन्दिर यहां सदियों से प्रभु श्रीकृष्ण जी के साथ मीरा जी की पूजा अर्चना होती आ रही है1