78 देशों के बीच चमकी बलरामपुर की तांसी, बैंकॉक में जीता जूनियर मॉडल इंटरनेशनल का ताज बलरामपुर की बेटी तांसी सिंह ने बैंकॉक में रचा इतिहास बलरामपुर। जिले के लिए गौरव का क्षण है। सदर ब्लॉक के जेवनार गांव की बेटी तांसी सिंह ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित जूनियर मॉडल इंटरनेशनल पेजेंट में प्रथम स्थान हासिल कर देश और जनपद का नाम रोशन किया। करीब 78 देशों के प्रतिभागियों के बीच तांसी ने रैंप वॉक, टैलेंट, कल्चरल और आत्मविश्वास राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय परिधान में उनकी प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान खींचा। दमदार प्रदर्शन के बाद तांसी ने विजेता का ताज अपने नाम किया। तांसी की उपलब्धि पर माता पवित्रा और पिता उपेंद्र सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेटी का प्रथम स्थान हासिल करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

- सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सरकार पर हमला, बोले- वादे बहुत हुए, पूरे कितने हुए? सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सरकार पर हमला, बोले- वादे बहुत हुए, पूरे कितने हुए?1
- तू मेरी इप्तिदा है,तू मेरी इन्तहा है। एक गीत अनिल शुक्ला।1
- बन्ठिहवा में निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। श्रावस्ती। तहसील भिनगा क्षेत्र के बन्ठिहवा गांव में 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस बन्ठिहवा गांव से शुरू होकर ईदगाह पहुंचा। इसके बाद गैस एजेंसी रोड से होते हुए दारुल उलूम गौसे आजम मदरसे पहुंचा। इस दौरान अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़े और आपसी मोहब्बत, भाईचारे व अमन का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण माहौल में गुजरा। स्थानीय लोगों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। मदरसे पहुंचने के बाद दरूद-ओ-सलाम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।1
- गांव का युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया 24 घंटे से अधिक समय बीता, नहीं मिला कोई सुराग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश युवती की तलाश में जांच जारी गांव का युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया 24 घंटे से अधिक समय बीता, नहीं मिला कोई सुराग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश युवती की तलाश में जांच जारी1
- EID Milad Nabi 💚 #1501 #eidmiladunnabiﷺ #viralvideo #trending #kgn EID Milad Nabi 💚 #1501 #eidmiladunnabiﷺ #viralvideo #trending #kgn1
- hamare tamam Hindustani bhaiyon ko jasn a Eid miladunnabi mubarak ho1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेशमानसिकता न्यूज़ आज जनसुनवाई अभियान के अंतर्गत आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में सम्मानित नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंटकर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त प्रत्येक समस्या के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसेवा, सुशासन एवं उत्तरदायी प्रशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सर्वोपरि है। प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध, न्यायसंगत एवं संवेदनशील निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। "जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और जनसेवा ही हमारा सर्वोच्च धर्म है।" #जनसुनवाई #जनसेवा #सुशासन #लोकहित #जनकल्याण #नगरविकास #Balrampur #UttarPradesh #DevelopmentForAll BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra Modi MYogiAdityanath Government of UP Gorakhnath Mandir Nagar Palika Parishad Balrampur A K Sharma Awdhesh Dwivedi Rahul Raj Rastogi4
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दो पक्षों में मारपीट दो पक्षों में मारपीट के बाद बच्ची को नदी में फेंकने का आरोप बच्ची की मां शिकायत लेकर थाने गई थीं इसी दौरान बच्ची को नदी में फेंकने की बात सामने आई अभी तक बच्ची का पता नहीं चला1