Shuru
Apke Nagar Ki App…
टिकरिया पुलिस ने 5 फरार वारंटी किये गिरफ्तार मारपीट, दहेज व सड़क दुर्घटना मामलों में लंबे समय से थे फरार टिकरिया पुलिस ने 5 फरार वारंटी किये गिरफ्तार मारपीट, दहेज व सड़क दुर्घटना मामलों में लंबे समय से थे फरार
Prahlad Kachhwaha
टिकरिया पुलिस ने 5 फरार वारंटी किये गिरफ्तार मारपीट, दहेज व सड़क दुर्घटना मामलों में लंबे समय से थे फरार टिकरिया पुलिस ने 5 फरार वारंटी किये गिरफ्तार मारपीट, दहेज व सड़क दुर्घटना मामलों में लंबे समय से थे फरार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- निवास–शहपुरा राज्यमार्ग बना तालाब, सड़क पर लबालब भरा बारिश का पानी मंडला में लगातार हो रही बारिश के चलते निवास–शहपुरा राज्यमार्ग पर जलभराव की गंभीर स्थिति सामने आई है। शिवमंदिर तालाब मोहल्ला, निवास के सामने सड़क पर बारिश का पानी लबालब भर गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़क को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह कोई आम सड़क नहीं, बल्कि निवास–शहपुरा राज्यमार्ग है। सड़क पर भारी जलभराव के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के नीचे सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देने से जरा सी चूक गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां जलनिकासी की समस्या लगातार बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कर सड़क को सुरक्षित कराया जाए। सड़क पर जलभराव के कारण किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवश्यक कदम उठाना बेहद जरूरी है। जनहित में प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रघुराज किशोर तिवारी ने मंडला प्रवास के दौरान युवाओं की भूमिका और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया।1
- अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा में 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए लापरवाह अधिकारियों पर बड़ा एक्शन लिया। जन शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान उन्होंने मंच से ही सीएमएचओ (CMHO), एक तहसीलदार और एक पटवारी ...1
- मंडला - विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर स्टेडियम ग्राउंड............1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक हाईवे किया जाम अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक हाईवे किया जाम नौ अगस्त रविवार शाम 6.30 बजे नारायणगंज की ग्राम पंचायत भावल के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ग्राम सोढर और चिरी के बीच एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाईक में तीन युवक सवार थे। सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। सूचना मिलते ही टिकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास की। जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 30 में ग्राम सोढर और चिरी के बीच हुए सड़क हादसे में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक ग्राम सोढर निवासी थे। इनकी पहचान अनिल पंद्राम पिता संतलाल पंद्राम 18 वर्ष और प्रदीप मलगाम पिता बाबूलाल मलगाम 21 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में तीसरा युवक धर्मेन्द्र मरावी 17 वर्ष निवासी सोढर गंभीर घायल हो गया। घायल युवक धर्मेन्द्र को सीएचसी नारायणगंज उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं दो युवकों की मौके पर ही मौत होने की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। हादसे की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। जहां ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया। दोनों युवकों के शव को मार्ग पर ही रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरिया थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई है। टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने का लगातार प्रयास किया गया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। इस हादसे की सूचना मृतक युवकों के परिजनों को दी गई। हादसे के करीब दो घंटे बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और हाईवे मार्ग में लगे जाम को खोलने के लिए लोगों से कहां। परिजनों के आने के बाद टिकरिया पुलिस बल ने हाईवे में लगे जाम को बहाल कराते हुए यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। 00000000000000000000000000000001