कौशांबी के युवाओं के लिए आया है नौकरी पाने का बड़ा मौका! जिला सेवायोजन कार्यालय कौशांबी, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह मेला 28 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से बाबू सिंह इंटर कॉलेज, सयारा में आयोजित होगा। इस मेले में SIS सिक्योरिटी, टाटा मोटर्स जैसी 15 से अधिक नामी कंपनियों में विभिन्न पदों पर चयन के अवसर उपलब्ध होंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। 8वीं पास, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और नर्सिंग में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। अगर आप भी रोजगार के बेहतर अवसर खोज रहे हैं, तो इस अवसर का लाभ ज़रूर उठाएं। अभी 'रोजगार संगम' पोर्टल या ऐप पर फ्री रजिस्ट्रेशन करें।
कौशांबी के युवाओं के लिए आया है नौकरी पाने का बड़ा मौका! जिला सेवायोजन कार्यालय कौशांबी, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह मेला 28 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से बाबू सिंह इंटर कॉलेज, सयारा में आयोजित होगा। इस मेले में SIS सिक्योरिटी, टाटा मोटर्स जैसी 15 से अधिक नामी कंपनियों में विभिन्न पदों पर चयन के अवसर उपलब्ध होंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। 8वीं पास, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और नर्सिंग में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। अगर आप भी रोजगार के बेहतर अवसर खोज रहे हैं, तो इस अवसर का लाभ ज़रूर उठाएं। अभी 'रोजगार संगम' पोर्टल या ऐप पर फ्री रजिस्ट्रेशन करें।
- कौशाम्बी: डीएम ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने पाल चौराहा, मंझनपुर स्थित ओम शिव कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए प्रशिक्षणार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही प्रत्येक बैच में शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि केंद्र में कुल 3 बैच संचालित हैं, जिनमें 92 प्रशिक्षणार्थी नामांकित हैं। #Kaushambi #KaushambiNews #DMKaushambi #AmitPal #KaushambiDM #Manjhanpur #ComputerTraining #ComputerEducation #AITraining #ArtificialIntelligence #SkillDevelopment #TrainingCenter #UPNews #UttarPradesh #LatestNews #HindiNews1
- 253 चायल विधानसभा निर्दलीय भावी प्रत्याशी 2027 विनय पासी1
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपित गिरफ्तार,जांच सैनी पुलिस ने सिराथू रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा, पीड़िता सकुशल बरामद कौशाम्बी। सैनी थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि आरोपित कल्लू उर्फ राजकरन पुत्र सूरज पाल, निवासी चितनपुर, थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर, उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर सैनी थाने में मु0अ0सं0 195/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को सिराथू रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया है। आरोपित को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई और समस्तीपुर लड़की छेड़छाड़ मामले पर कहा घटना कहां नहीं होती है, घटना तो अमेरिका में कानून का पूरा बुलडोजर चलेगा नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई और समस्तीपुर लड़की छेड़छाड़ मामले पर कहा घटना कहां नहीं होती है, घटना तो अमेरिका में भी होती है, जापान में भी होती है, अमेरिका में घटना नहीं हो रही है? अमेरिका हमसे बहुत ज्यादा विकसित देश है वहां भी घटना होती है सरकार किसी भी अपराधी को बचाना नहीं चाहती है.! घटनाएं अगर होगी तो कानून का पूरा बुलडोजर चलेगा नीतीश कुमार के द्वारा स्थापित परंपरा है इस परंपरा को हम लोग कायम रखेंगे।1
- मेडिकल कॉलेज....नन्हीं जिंदगियों की सांसों की रखवाली में जुटी एसएनसीयू टीम आधुनिक सुविधाओं से मिल रही बेहतर चिकित्सा वेंटिलेटर, सीपीएपी एवं बीआईपीएपी से गंभीर नवजातों को श्वसन सहायता, 24 घंटे तत्पर चिकित्सकीय टीम ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू)में गंभीर नवजात बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ निरंतर उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। यूनिट में उपलब्ध वेंटिलेटर, सीपीएपी एवं बीआईपीएपी जैसी जीवनरक्षक सुविधाएं सांस संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे नवजातों के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही हैं। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ. विकेश दुबे, डॉ. पवन, डॉ. विश्वप्रकाश, डॉ. निर्मल एवं एसआर डॉ. मथर हसन सहित जूनियर रेजिडेंट और नर्सिंग स्टाफ नवजात बच्चों की सेवा में लगातार जुटे हुए हैं।एसएनसीयू में 24 घंटे बच्चों की चिकित्सा एवं देखभाल की व्यवस्था है। चिकित्सकीय टीम नवजातों की स्थिति की लगातार निगरानी करती है तथा आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेटर, सीपीएपी एवं बीआईपीएपी ,ऑक्सीजन सपोर्ट एवं अन्य आवश्यक उपचार उपलब्ध कराती है। विशेष रूप से गंभीर नवजातों के लिए समय पर श्वसन सहायता उपलब्ध होना उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है। चिकित्सक, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट एवं नर्सिंग स्टाफ दिन-रात पूरी तत्परता के साथ बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम की 24 घंटे उपलब्धता से गंभीर नवजातों को आवश्यक उपचार समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।एसएनसीयू की यह व्यवस्था कौशांबी एवं आसपास के क्षेत्रों के नवजात बच्चों के लिए समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा और आवश्यक श्वसन सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।1
- जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 🚨 गणेश विसर्जन की तैयारियों में पक्का तालाब पर विवाद, वीडियो वायरल कौशांबी के भरवारी नगर पालिका के वार्ड नंबर 25, मूरतगंज स्थित पक्का तालाब पर गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सेफ्टी टैंकर के जरिए विसर्जन व्यवस्था किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद कई पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए धार्मिक आस्था और स्थल की स्वच्छता का ध्यान रखने की मांग की है। #कौशांबी #भरवारी #मूरतगंज #गणेशविसर्जन #पक्कातालाब #वायरलवीडियो #नगरपालिकाभरवारी #धार्मिकआस्था #स्वच्छता #डेलीदैनिकन्यूज़1
- वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और आवा गमन बाधित हो गया। कौशाम्बी में रेलवे लाइन किनारे मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या की आशंका पर सड़क पर उतरे परिजन शव को जीटी रोड पर रखकर लगाया जाम, प्रशासन के समझाने पर खुला चक्का जाम कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज असरापुर रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार की देर रात 22 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल के रूप में हुई है। रामू दिल्ली की एक कंपनी में वाहन चलाता था और बुधवार को कंपनी मालिक को गाड़ी सौंपने के बाद घर लौटने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे मूरतगंज चौकी पुलिस को रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग चौकी पहुंचे, जहां कपड़े, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान रामू पाल के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक रामू का बैग और मोबाइल फोन भी गायब है, जिसके चलते परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चचेरे भाई ज्ञानेंद्र पाल ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और घटना का खुलासा करने की मांग की है। मामला सामने आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बलिहावा मोड़ पर शव को जीटी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया गया। जाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद चक्का जाम खुलवाया गया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे लाइन के किनारे कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।2
- कौशांबी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव परिजनों ने कॉल डिटेल जांच की मांग की मोबाइल गायब बता दे की कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र पकसराई गांव निवासी 24 वर्षी रामू पाल का शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवन गंज गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर पोस्टमार्टम आने के बाद ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर दिया धरना प्रदर्शन बोले हमें न्याय चाहिए कौशांबी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव परिजनों ने कॉल डिटेल जांच की मांग की मोबाइल गायब बता दे की कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र पकसराई गांव निवासी 24 वर्षी रामू पाल का शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवन गंज गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर पोस्टमार्टम आने के बाद ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर दिया धरना प्रदर्शन बोले हमें न्याय चाहिए1
- 🚨 कौशाम्बी में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर चक्का जाम कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बलिहावा मोड़ के पास रेलवे लाइन किनारे 22 वर्षीय रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल, निवासी पकसराई का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। रामू दिल्ली की एक कंपनी में वाहन चालक था और बुधवार को गाड़ी मालिक को सौंपकर घर के लिए निकला था। गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे मूरतगंज चौकी पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। कपड़े, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से परिजनों ने रामू की पहचान की। परिजनों का आरोप है कि रामू का बैग और मोबाइल फोन गायब है, जिससे उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चचेरे भाई ज्ञानेंद्र पाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को जीटी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। #Kaushambi #KaushambiNews #SandeepanGhat #Muratganj #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #KaushambiPolice #RamooPal #RoadJam #PoliceInvestigation #UttarPradesh #LatestNews #HindiNews1