logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन से पहले हरदोई में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, मिलावटी रसगुल्ले और खराब दूध नष्ट रक्षाबंधन से पहले हरदोई में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, मिलावटी रसगुल्ले और खराब दूध नष्ट हरदोई। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ जिले में सघन अभियान शुरू कर दिया है। विभागीय टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थ बरामद किए और बिना वैध लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की। विकास नगर में आरा मशीन के पास संचालित रसगुल्ला निर्माण इकाई पर छापेमारी के दौरान कारोबारी उदय भान के प्रतिष्ठान से बिक्री के लिए रखा करीब 1.25 क्विंटल रसगुल्ला बरामद हुआ। टीम को मौके पर सूजी, डालडा, रिफाइंड तेल और मिल्क पाउडर भी मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रसगुल्ले के दो तथा क्षेना का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। जांच के बाद मौके पर करीब 1.25 क्विंटल रसगुल्ले और लगभग एक क्विंटल क्षेना को नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित मिला। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब और अस्वास्थ्यकर पाई गई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत प्रतिष्ठान को बंद कराते हुए विधिक कार्रवाई शुरू की गई। इसी क्रम में संडीला क्षेत्र के सिरौली कासिमपुर में राजेश कुमार पुत्र दयाराम की खोया निर्माण इकाई की भी जांच की गई। यहां से खोया के दो तथा दूध का एक, कुल तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। परिसर में रखा करीब 100 किलोग्राम खराब दूध मौके पर नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान इकाई बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कारोबार बंद रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिष्ठान को वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त होने के बाद ही दोबारा कारोबार शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

4 hrs ago
user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
Related Emergency Soci📰📰📰📰
Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
fd521821-21bd-436d-82b8-4bdb0d77b5ca

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Heavy Structure Chair Bar Bending Machine Se Kaise Bend Kare? | Chair Bar Bending | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge ki heavy structure ka Chair Bar, Bar Bending Machine se kaise bend kiya jata hai. Site par heavy reinforcement ke liye chair bar bending ka practical process is video mein dikhaya gaya hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering students ke liye useful hai. Hashtags: #ChairBar #ChairBarBending #BarBendingMachine #RebarBending #HeavyStructure #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #RCCWork #SteelReinforcement #RebarWork #CivilEngineeringPractical #ConstructionSite
    1
    Heavy Structure Chair Bar Bending Machine Se Kaise Bend Kare? | Chair Bar Bending | Civil Engineering
Description:
Aap is video mein dekhenge ki heavy structure ka Chair Bar, Bar Bending Machine se kaise bend kiya jata hai. Site par heavy reinforcement ke liye chair bar bending ka practical process is video mein dikhaya gaya hai.
Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering students ke liye useful hai.
Hashtags:
#ChairBar #ChairBarBending #BarBendingMachine #RebarBending #HeavyStructure #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #RCCWork #SteelReinforcement #RebarWork #CivilEngineeringPractical #ConstructionSite
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शानो शौकत के साथ नबी की शान मे कलाम पढ़ते हुए रवाना हुआ जुलुश. कन्नौज के मोहल्ला शेखाना मे पूरी शानो शौकत के साथ मनाया जा रहे जश्न ए ईद मिलादुन्नबी हुजूर की शान मे कलाम पढ़ते हुए शहर के लिये रवाना हुआ जुलुसे मोहम्मदी.
    1
    शानो शौकत के साथ नबी की शान मे कलाम पढ़ते हुए रवाना हुआ जुलुश.
कन्नौज के मोहल्ला शेखाना मे पूरी शानो शौकत के साथ मनाया जा रहे जश्न ए ईद मिलादुन्नबी हुजूर की शान मे कलाम पढ़ते हुए शहर के लिये रवाना हुआ जुलुसे मोहम्मदी.
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिहार। पटना प्रदर्शनकियों ने एसएसपी की नाक तोड़ दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    1
    बिहार। पटना प्रदर्शनकियों ने एसएसपी की नाक तोड़ दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • दबंगों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण
    1
    दबंगों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण
    user_पत्रकार ब्रजेश सिंह
    पत्रकार ब्रजेश सिंह
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा
    1
    उत्तर प्रदेश: 

जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा
उत्तर प्रदेश: 
जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा
    user_सुभाष त्रिपाठी
    सुभाष त्रिपाठी
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कानपुर के पनकी में सड़क किनारे फेंकी गई एक्सपायरी चाकलेट और टाफी उठाते नजर आए पढ़ें लिखे लोग । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    कानपुर के पनकी में सड़क किनारे फेंकी गई एक्सपायरी चाकलेट और टाफी उठाते नजर आए पढ़ें लिखे लोग । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।
    1
    तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहाबाद तिराहे पर रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से गाय की दर्दनाक मौत: पत्रकार आलोक सिंह जागो न्यूज #पिहानी (#हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद तिराहे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से तिराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गाय कार की चपेट में आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद तिराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर मृत पड़ी गाय का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। आवारा पशु और तेज रफ्तार वाहन बने चिंता का कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार वाहन इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। हादसे के बाद कुछ समय तक तिराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, कार की वास्तविक गति और दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी Jaago News Hardoi Police UP Police MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh
    1
    शाहाबाद तिराहे पर रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से गाय की दर्दनाक मौत:
पत्रकार आलोक सिंह
जागो न्यूज
#पिहानी (#हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद तिराहे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से तिराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गाय कार की चपेट में आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
दुर्घटना के बाद तिराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर मृत पड़ी गाय का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा।
आवारा पशु और तेज रफ्तार वाहन बने चिंता का कारण
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार वाहन इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
हादसे के बाद कुछ समय तक तिराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, कार की वास्तविक गति और दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी
Jaago News Hardoi Police UP Police MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh
    user_जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.