Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में घोषित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम अप्रैल 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की प्रबल संभावना है। बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करता है।
Suicide Jockey
स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में घोषित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम अप्रैल 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की प्रबल संभावना है। बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र का बनकटी बाज़ार इन दिनों शराब माफियाओं और आबकारी विभाग के 'अपवित्र गठबंधन' का गवाह बना हुआ है। जहाँ प्रदेश सरकार कानून के राज का दावा कर रही है, वहीं बनकटी में नियमों को जूते की नोक पर रखकर सुबह 6 बजते ही दुकान के शटर के नीचे से मौत का सामान (देशी शराब) बिकना शुरू हो जाता है। शटर के नीचे से 'सेटिंग' का खेल हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त आम नागरिक अपने दिन की शुरुआत ईश-प्रार्थना या सैर-सपाटे से करता है, बनकटी बाज़ार में पियक्कड़ों का हुजूम जमा हो जाता है। सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए, निर्धारित समय से घंटों पहले ही शराब की बिक्री शुरू कर दी जाती है। यह सब कुछ इतनी बेखौफ तरीके से हो रहा है कि मानो इन्हें किसी बड़े 'सफेदपोश' या विभागीय अधिकारी का सीधा अभयदान प्राप्त हो। महिलाओं और बच्चों का निकलना दूभर अवैध बिक्री के कारण सुबह-सुबह शराबियों के जमावड़े और उनकी अभद्र भाषा ने क्षेत्र के माहौल को पूरी तरह दूषित कर दिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों और मंदिर जाने वाली महिलाओं का उस रास्ते से गुजरना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग को कई बार सूचित किया गया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। ऐसा प्रतीत होता है कि आबकारी विभाग ने शराब माफियाओं के आगे घुटने टेक दिए हैं या फिर उनकी जेबें माफिया के 'चंदे' से गरम हैं। प्रशासन की साख को खुली चुनौती बनकटी बाज़ार का यह संगठित भ्रष्टाचार सीधे तौर पर जिला प्रशासन और शासन की साख को चुनौती दे रहा है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं और शिकायतों पर आंखें मूंद लें, तो जनता किसके पास जाए? क्या आबकारी विभाग के पास इतनी शक्ति भी नहीं कि वह सुबह 6 बजे अवैध रूप से खुल रहे इन ठिकानों पर ताला जड़ सके? या फिर विभाग खुद इस अवैध कमाई का हिस्सेदार है? जनता की मांग: अब आर-पार की कार्रवाई हो क्षेत्र की जनता में इस लचर कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। लोग अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। सवाल यह है कि क्या बस्ती का जिला प्रशासन इन भ्रष्ट अधिकारियों और शराब माफियाओं के गठजोड़ पर नकेल कसेगा? या फिर इसी तरह 'सुशासन' के नाम पर भ्रष्टाचार का यह काला कारोबार फलता-फूलता रहेगा? ब्यूरो चीफ, बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश।1
- जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत टिकरिया मे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम को लेकर बैठक किया गया जिसमे उपस्थिति जन समुदाय को जागरूक किया गया!1
- Post by Janta ki awaz 6471
- Post by Raghvendra Kumar1
- संतकबीरनगर। जनपद के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही अभिभावकों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी 2 अप्रैल से नए सत्र की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे सत्र का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके। उन्होंने पुराने छात्रों से समय रहते नवीनीकरण कराने तथा नए अभ्यर्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, प्रोजेक्टर आधारित कक्षाएं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है। विद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ष भी छात्रों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी रखते हुए घोषणा की है कि 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों में डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता में शामिल है। विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।1
- Post by A news 881
- अजीत मिश्रा (खोजी) 🚨बस्ती: हरियाली पर 'आरा', जिम्मेदारों का 'सांत्वना' वाला खेल; बिना परमिट कट गए जामुन के पेड़!🚨 🌳वन विभाग की नाक के नीचे कटी लकड़ियां, रेंजर ने की जांच; पर 'मुकदमे' के लिए आखिर किस शुभ मुहूर्त का है इंतजार? 🌳बस्ती: रंगे हाथ पकड़े गए लकड़ी तस्कर, फिर भी FIR के नाम पर क्यों कांप रहे हैं जिम्मेदारों के हाथ? ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश स्थान: कप्तानगंज, बस्ती बस्ती। मुख्यमंत्री के 'मिशन पौधरोपण' को पलीता लगाने वाले लकड़ी तस्करों के हौसले कप्तानगंज रेंज में बुलंद हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत फरेंदा सेंगर के राजस्व गांव भैरोपुर का है, जहां लकड़ी ठेकेदार ने बेखौफ होकर प्रतिबंधित हरे जामुन के पेड़ों पर बिना किसी वैध परमिट के आरा चलवा दिया। ताज्जुब की बात यह है कि जब तक वन विभाग की 'नींद' खुली, तब तक हरियाली जमींदोज हो चुकी थी। 🔔ठेकेदार की दबंगई या विभाग की ढिलाई? सूत्रों के मुताबिक, महुलानी निवासी लकड़ी ठेकेदार गया प्रसाद शर्मा ने नियमों को ताक पर रखकर भैरोपुर में जामुन के दो हरे पेड़ों को बिना परमिट के कटवा दिया। सूचना जंगल की आग की तरह फैली, तब जाकर रेंजर राजू प्रसाद ने मामले का संज्ञान लिया और आनन-फानन में टीम को मौके पर भेजा। 🔔जांच में खुली पोल, रंगे हाथ मिली लकड़ी रेंजर के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम को मौके पर चार हरे पेड़ों के अवशेष मिले। विभाग का दावा है कि इनमें से दो पेड़ 'छूट' की श्रेणी के थे, लेकिन 02 जामुन के पेड़ पूरी तरह अवैध रूप से काटे गए थे। बाद में उड़ाका दल (Flying Squad) ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और कार्रवाई का कोरम पूरा करते हुए 'आश्वासन' का झुनझुना थमा दिया। 🔔मुकदमे के नाम पर 'कल' का इंतजार क्यों? बड़ा सवाल यह है कि जब अपराध मौके पर सिद्ध हो चुका है और लकड़ियां बरामद हैं, तो खबर लिखे जाने तक ठेकेदार गया प्रसाद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया? आखिर विभाग को किस 'शुभ मुहूर्त' का इंतजार है? क्या सिस्टम किसी दबाव में है या फिर लकड़ी तस्करों के साथ कोई 'भीतरी सेटिंग' चल रही है? 👉प्रशासन और विभाग के लिए कड़वे सवाल: ⭐मुकदमे में देरी क्यों? – जब रेंजर और उड़ाका दल ने मौके पर जाकर पुष्टि कर दी कि 02 जामुन के पेड़ बिना परमिट के अवैध रूप से काटे गए हैं, तो लकड़ी ठेकेदार गया प्रसाद शर्मा के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज क्यों नहीं की गई? क्या किसी रसूखदार का दबाव है? ⭐वन विभाग की सतर्कता पर सवाल? – बिना परमिट के हरे पेड़ों पर आरा चल गया और लकड़ियां कटकर तैयार हो गईं, तब जाकर विभाग को 'सूत्रों' से सूचना मिली। क्या कप्तानगंज रेंज के बीट कर्मियों की कोई मिलीभगत है या वे अपने क्षेत्र की सुरक्षा में पूरी तरह फेल हैं? ⭐ठेकेदार पर मेहरबानी क्यों? – महुलानी निवासी ठेकेदार द्वारा सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। क्या विभाग सिर्फ 'आश्वासन' का खेल खेलकर मामले को ठंडा करना चाहता है, या इस बार कोई ऐसी ठोस कार्रवाई होगी जो नजीर बने? ⭐अवैध कटान की भरपाई कैसे? – मुख्यमंत्री जी एक तरफ 'मिशन पौधरोपण' चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ माफिया फलदार और प्रतिबंधित पेड़ों को काट रहे हैं। विभाग इन कटे हुए पेड़ों की क्षतिपूर्ति और पर्यावरण को हुए नुकसान की वसूली कैसे करेगा? ⭐उड़ाका दल की भूमिका? – उड़ाका दल (Flying Squad) मौके पर पहुंचा, जांच भी की, लेकिन क्या उनका काम सिर्फ मौके का मुआयना करना है? अब तक ठेकेदार की मशीनों या लकड़ी को जब्त करने की प्रक्रिया में इतनी सुस्ती क्यों दिखाई जा रही है? वन विभाग की टीम का कहना है कि मुकदमा कल दर्ज किया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि कप्तानगंज वन रेंज के अधिकारी इन 'पर्यावरण के दुश्मनों' पर सख्त कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाता है।1
- उतरौला धुसवा-बजार तेज रफ्तार डंपर के टक्कर से दवा लेने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत परिजनों ने हादसे के बारे मे क्या बताया। #brekingnews #HindiNews #breakingnewstoday #Uttar_Pradesh #उतरौला #गैड़ास_बुजुर्ग #इटईरामपुर #श्रीदत्तगज #चमरुपुर #महदेइया1
- यह क्षेत्र खदरा के नाम से जाना जाता है। खदरा ,ग्राम पंचायत भगवानपुर गांव लटपुरवा के अंतर्गत आता है । (ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश)! जैसा कि स्पषज़्झंजजदिखाई दे रहा है यह रास्ता गांव से निकलकर पूरा और पश्चिम की तरफ जाता है इस रास्ते के ऊपर मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग करवाना बहुत जरूरी है रास्ते मुखर चुके हैं इसके वजह से यातायात प्रभावित होता है आता शासन प्रशासन को क्षेत्र अति शीघ्र सम्मान में लेना चाहिए और रास्ते का नवीनीकरण करना चाहिए।1