भारत विकास परिषद इटावा मित्रशाखा का वृक्षारोपण व परिवार मिलन समारोह सम्पन्न इटावा, प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी परिवारमिलन/वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ऋषि धाम आश्रम, मनियांमऊँ, एकदिल, इटावा में मित्रशाखा के सम्मानित सभी सदस्यों एवम एक बड़े जनसमूह की सहभागिता में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम शाखा के सदस्य अवनीश अवस्थीजी व शाखा सचिव अमित पाण्डेजी ने शुरुआती समय में सफल संचालन करते हुए सभी अतिथियों को मंचासीन कराते हुए शाखा अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय कराया एवम अपनी शाखा टीम के साथ सभी सम्मानित अतिथियों का पटका ओढाकर ह्रदय से सम्मान किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गायन हुआ और आये हुए अतिथियों ने भारतमाता एवम स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों को पुष्प अर्पित किए। आये हुए सम्मानित अतिथियों में सर्वप्रथम ऋषिधाम आश्रम के महंत श्रद्येय श्री रामदास जी ने सभी आगन्तुकों को ॐ नमः शिवाय के जाप कराते हुए अपने आशीर्वचन दिये। पूर्व प्रान्तीय गतिविधि महिला संयोजिका आदरणीया श्रीमती नीलिमा चौधरी जी ने संस्कारों के सम्बन्ध में अपना वक्तव्य दिया, विशिष्ट अतिथि यों में नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक श्री विनोद शर्माजी ने मित्रशाखा परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि मित्रशाखा समाज को एक नवीन दिशा प्रदान करने का कार्य कर रही है वहीं नगर एकदिल के समाजसेवी एवम परशुराम सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ0 सुशील सम्राट जी ने भारत विकास परिषद मित्रशाखा के क्रियाकलापों की प्रशंसा की। प्रधान संघ के जिलाअध्यक्ष व वृन्दा हर्बल गार्डेन बहेड़ा, महेवा, इटावा के प्रबंधक वृंदावन में दो बड़े होटल के मालिक आदरणीय श्री विजयप्रताप सिंह सेंगर जी ने भी अपने उद्बोधन में पर्यावरण के संरक्षण हेतु किये जा रहे अपने प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उनके द्वारा उनके हर्बल गार्डन में अभी तक करीब 4 लाख पेड़-पौधों का वृक्षारोपण किया जा चुका है। जो कि पर्यावरण सरंक्षण हेतु व्यापक कदम है। अंत में मुख्यातिथि एवम पाँचाल प्रान्त के अध्यक्ष आदरणीय डॉ0 आर0 एन0 दुबेजी ने परिषद के महत्व व उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए परिषद के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। मंच पर मंचासीन अन्य अतिथियों में जिला आयकर अधिकारी व सर्वसुलभ, सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी आदरणीय अजय दुबे जी और मित्रशाखा की गतिविधि महिला संयोजिका l संगीता मिश्रा जी रहीं। कार्यक्रम के सांस्कृतिक व संगीतमय श्रृंखला में सर्वप्रथम अवनीश अवस्थीजी ने अपने लोकप्रिय भजन से सभी का मन मोह लिया l अन्य प्रस्तुति में रितु दुबे, विनीता दुबे एवम सरोज चौधरी जी ने अपने मनमोहक भजनों से सभी को सम्मोहित कर दिया। हमारी मित्रशाखा के ही राजीवरंजन तिवारी जी ने फिल्मी गाने व वीर शिरोमणि तिवारीजी ने अपनी देशी कविताओं से आगन्तुकों का खूब मनोरंजन किया। आयोजन के सफल मुख्य संचालक एवम राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने अपनी धार्मिक व ओज से भरी कविताओं के द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अंत में मंचासीन कार्यक्रम संयोजक मेला मालिक, परशूपुरा श्री मेजर पाण्डेय जी व शाखा अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने सभी सम्मानित मित्रशाखा सदस्यगण व अन्य आगन्तुकों का ह्रदय से वन्दन/अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया और विनम्र आग्रह किया राष्ट्रगान के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सुरुचि देशी भोजन ग्रहण कर कार्यक्रम को कृतार्थ करें।

- कालीबाड़ी मंदिर मैं गणेश महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा है आयोजन कालीबाड़ी मंदिर में गणेश महोत्सव का किया जा रहा आयोजन श्रद्धालुओं की हो रही है भीड़1
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी1
- mujhe ensaf🙏 dilao please es video ko jyada se jyada sapoot karo *🚨 बकरी नहीं बिकी, फिर भी ₹50 शुल्क! नहीं देने पर बकरी बांधने का आरोप, जसवंतनगर बाजार में घमासान—VIDEO वायरल* ➡️ मैनपुरी के महालरपुर निवासी सीटू सिंह बुधवार को बकरी बेचने जसवंतनगर के बकरी बाजार पहुंचे थे। ➡️ सीटू सिंह का आरोप है कि बकरी नहीं बिकने के बावजूद बाजारकर्मियों ने ₹50 शुल्क मांगा। शुल्क देने से इनकार करने पर विवाद शुरू हो गया। ➡️ आरोप है कि शुल्क न देने पर मेले के कर्मचारियों ने बकरी को वहीं जबरन बांध लिया। ➡️ सीटू सिंह के अनुसार, उन्होंने घटना का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो बाजार संचालक/कर्मचारियों ने मोबाइल छीनने और तोड़ने का प्रयास किया। ➡️ पशुपालक ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। *➡️ आखिर बकरी न बिकने पर शुल्क किस नियम के तहत मांगा गया? *सीटू का आरोप है मेला कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार साथ चांटा मारने की धमकी दी*1
- पाली गाँव मे आकाशीय बिजली गिरने से युबक़ की मौत,कराया गया पोस्टमार्टम दरअसल मंगलबार की रोज पाली गांव निवासी धीर सिंह खेतो पर पशुओं को चरा रहा था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से धीर सिंह की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे ओर मृतक धीर सिंह के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह लाया गया तो जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने मृतक धीर सिंह के शव का चेकअप करके उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी जिसके बाद मृतक धीरसिंह के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह भेज दिया गया ओर घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुँच शव कब्जे में लिया और सभी परिजन को जिला अस्पताल के शव ग्रह बुलाया तो सभी बुधबार की रोज सुबह करीब 10 बजकर 30 मिंट पर पहुँचे तो पुलिस ने मृतक धीरसिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौप कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी1
- नाबालिग बाइक सवार को बचाने में बंबा में गिरी कार क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण बिगड़ा संतुलन, दो लोग बाल-बाल बचे जसवंतनगर। कचौरा मार्ग पर ग्राम कोकावली मोड़ के पास बुधवार को सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी क्षतिग्रस्त पुलिया से नीचे बंबा में जा गिरी। हादसे में कार सवार 30 वर्षीय कमल और उनके बहनोई 44 वर्षीय मदन सिंह बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमल अपने बहनोई मदन सिंह के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक नाबालिग बाइक सवार लहराते हुए बाइक लेकर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन को सड़क किनारे किया, तभी क्षतिग्रस्त पुलिया के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए बंबा में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को सकुशल देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त है पुलिया स्थानीय लोगों के अनुसार, कोकावली मोड़ के पास पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बरसात के कारण आसपास झाड़ियां और घास बढ़ जाने से पुलिया का किनारा भी दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देता। सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने के दौरान यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने, आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने तथा चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।1
- भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।1
- *जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बबनौटी मोड़ के पास एक स्कूली बस के अनियन्त्रित होकर पलटने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।* 👇1
- जिला अस्पताल के शव ग्रह में पुलिस ने कराया मृतिका बुजुर्ग महिला के शव ग्रह में पोस्टमार्टम ऊमरी थाना पुलिस ने जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया है।दरअसल अकोड़ा वार्ड क्र 12 निवासी बुजुर्ग महिला लडेता देवी घर का कचरा बाहर फेकने जा रही थी तभी तेज़ रफ़्तार आ रहे ट्रेक्टर ने बुजुर्ग महिला लडेता देवी को बुधबार की रोज कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन ओर पुलिस मौके पर पहुँची ओर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मृतिका बुजुर्ग महिला लडेता देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव ग्रह भेज कर घटना की जांच शुरू करके सभी परिजन को जिला अस्प्ताल के शव ग्रह बुलाया और मृतिका बुजुर्ग महिला लडेता देवी के शव का बुधबार की रोज दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने सभी परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया।1
- जसवंतनगर बकरी मेला में मेरे साथ मेला कर्मचारियों ने की बेतमीजी1