logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्वाल दादा महाराज के चबूतरे में तोड़फोड़ से श्रद्धालुओं में आक्रोश धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने का आरोप, पुलिस प्रशासन की तत्परता से रात्रि में ही हुआ पुनः निर्माण साईंखेड़ा यादव समाज के पूज्य देवता ग्वाल दादा महाराज के नवनिर्मित चबूतरे में तोड़फोड़ किए जाने की घटना से श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश फैल गया। यह धार्मिक स्थल खसरा नंबर 179/4 एवं 181/3 पर स्थित भूमि पर है, जहाँ भूमि स्वामी की अनुमति से धर्मप्रेमी बंधु मिलकर सार्वजनिक ग्वाल बाबा का चबूतरा निर्माण कर रहे थे, जो लगभग पूर्ण अवस्था में था। शिकायतकर्ता उत्तम सिंह यादव ने थाना साईंखेड़ा में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे निर्माण स्थल पर एक व्यक्ति हेमराज सिंह राजपूत पिता हरि सिंह राजपूत उम्र (लगभग 75 वर्ष)पहुँचा और बिना कारण विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और गुस्से में आकर नवनिर्मित चबूतरे को लात मारकर तोड़ दिया, जिससे लगभग ₹25,000 का नुकसान हुआ। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से चले जाने की बात कही। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और समाजजनों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि यह घटना केवल संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाने का कार्य है। क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका के बीच ग्रामीणों ने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की माँग की,थाना साईंखेड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR क्रमांक 0366/2025 दर्ज की है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएँ 296 (धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाना), 324(4) (संपत्ति को क्षति पहुँचाना) और 351(2) (धमकी देना) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस बीच, थाना प्रभारी प्रकाश पाठक के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने रात्रि में ही हैलोजन लाइट की व्यवस्था कर पुनः चबूतरे का निर्माण कराया, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को सम्मान मिले और क्षेत्र में शांति बहाल रहे। इस कार्य में थाना साईंखेड़ा के समस्त स्टाफ एवं गांव के कोटवार का भी सराहनीय योगदान रहा। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के इस त्वरित एवं संवेदनशील सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यह कदम सामाजिक सौहार्द का उत्तम उदाहरण है।

on 25 October
user_Ranjeet Tomar
Ranjeet Tomar
पत्रकार Narsinghpur, Madhya Pradesh•
on 25 October

ग्वाल दादा महाराज के चबूतरे में तोड़फोड़ से श्रद्धालुओं में आक्रोश धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने का आरोप, पुलिस प्रशासन की तत्परता से रात्रि में ही हुआ पुनः निर्माण साईंखेड़ा यादव समाज के पूज्य देवता ग्वाल दादा महाराज के नवनिर्मित चबूतरे में तोड़फोड़ किए जाने की घटना से श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश फैल गया। यह धार्मिक स्थल खसरा नंबर 179/4 एवं 181/3 पर स्थित भूमि पर है, जहाँ भूमि स्वामी की अनुमति से धर्मप्रेमी बंधु मिलकर सार्वजनिक ग्वाल बाबा का चबूतरा निर्माण कर रहे थे, जो लगभग पूर्ण अवस्था में था। शिकायतकर्ता उत्तम सिंह यादव ने थाना साईंखेड़ा में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे निर्माण स्थल पर एक व्यक्ति हेमराज सिंह

राजपूत पिता हरि सिंह राजपूत उम्र (लगभग 75 वर्ष)पहुँचा और बिना कारण विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और गुस्से में आकर नवनिर्मित चबूतरे को लात मारकर तोड़ दिया, जिससे लगभग ₹25,000 का नुकसान हुआ। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से चले जाने की बात कही। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और समाजजनों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि यह घटना केवल संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाने का कार्य है। क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका के बीच ग्रामीणों ने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की माँग की,थाना साईंखेड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR क्रमांक 0366/2025 दर्ज

की है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएँ 296 (धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाना), 324(4) (संपत्ति को क्षति पहुँचाना) और 351(2) (धमकी देना) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस बीच, थाना प्रभारी प्रकाश पाठक के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने रात्रि में ही हैलोजन लाइट की व्यवस्था कर पुनः चबूतरे का निर्माण कराया, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को सम्मान मिले और क्षेत्र में शांति बहाल रहे। इस कार्य में थाना साईंखेड़ा के समस्त स्टाफ एवं गांव के कोटवार का भी सराहनीय योगदान रहा। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के इस त्वरित एवं संवेदनशील सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यह कदम सामाजिक सौहार्द का उत्तम उदाहरण है।

  • user_Sujeet Kumar Patwa
    Sujeet Kumar Patwa
    Gadarwara, Narsinghpur
    👏
    on 1 November
More news from Narsinghpur and nearby areas
  • नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के सदर मडिया में सामूहिक जावरा समिति के द्वारा जवारे रखे गए थे इस ऐतिहासिक जवारा के विसर्जन जुलूस में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे और मां भगवती और जवारो का पूजा अर्चन किया बता दे कि इस ऐतिहासिक सामुहिक जवारा समिति ने 851 कलशों की स्थापना की थी और आज पूर्णिमा बुधवार विसर्जन जुलूस सदर मड़िया से निकाला जा रहा हैं जिसमे क्षेत्र के हजारों लोगों की उपस्थिति होगी ।
    1
    नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के सदर मडिया में सामूहिक जावरा समिति के द्वारा जवारे रखे गए थे इस ऐतिहासिक जवारा के विसर्जन जुलूस में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे और मां भगवती और जवारो का पूजा अर्चन किया बता दे कि इस ऐतिहासिक सामुहिक जवारा समिति ने 851 कलशों की स्थापना की थी और आज पूर्णिमा बुधवार विसर्जन जुलूस सदर मड़िया से निकाला जा रहा हैं जिसमे क्षेत्र के हजारों लोगों की उपस्थिति होगी ।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    46 min ago
  • Post by News Chandra Shekher Sonu
    1
    Post by News Chandra Shekher Sonu
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ​नरसिंहपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ​गैस सिलेंडर, बिजली और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जताया विरोध, 1 अप्रैल से होने वाली मूल्य वृद्धि रोकने की मांग ​नरसिंहपुर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा आज 31 मार्च 2026 को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बढ़ती महंगाई और ईंधन की कमी से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। ​सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल ​ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में सरकार पर कड़ा प्रहार किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में की गई वृद्धि और बिजली की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लोग घंटों धूप में गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दिनभर की मजदूरी का भी नुकसान हो रहा है। ​किसानों और व्यापारियों की बढ़ी मुसीबत ​कांग्रेस ने बिजली कटौती और पेट्रोल-डीजल की अपर्याप्त उपलब्धता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पर्याप्त बिजली और डीजल न मिलने के कारण खेती-किसानी के साथ-साथ व्यापारिक कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ​इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन: ​गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि तत्काल वापस ली जाए। ​बिजली की बढ़ती दरों और अघोषित कटौती पर रोक लगाई जाए। ​पेट्रोल और डीजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ​1 अप्रैल से रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दामों में होने वाली संभावित वृद्धि को रोका जाए। ​कलेक्टर कार्यालय में हुआ प्रदर्शन ​प्रदर्शन के दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई और आम जनता को राहत नहीं मिली, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    3
    ​नरसिंहपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
​गैस सिलेंडर, बिजली और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जताया विरोध, 1 अप्रैल से होने वाली मूल्य वृद्धि रोकने की मांग
​नरसिंहपुर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा आज 31 मार्च 2026 को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बढ़ती महंगाई और ईंधन की कमी से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।
​सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
​ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में सरकार पर कड़ा प्रहार किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में की गई वृद्धि और बिजली की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लोग घंटों धूप में गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दिनभर की मजदूरी का भी नुकसान हो रहा है।
​किसानों और व्यापारियों की बढ़ी मुसीबत
​कांग्रेस ने बिजली कटौती और पेट्रोल-डीजल की अपर्याप्त उपलब्धता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पर्याप्त बिजली और डीजल न मिलने के कारण खेती-किसानी के साथ-साथ व्यापारिक कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
​इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन:
​गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि तत्काल वापस ली जाए।
​बिजली की बढ़ती दरों और अघोषित कटौती पर रोक लगाई जाए।
​पेट्रोल और डीजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
​1 अप्रैल से रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दामों में होने वाली संभावित वृद्धि को रोका जाए।
​कलेक्टर कार्यालय में हुआ प्रदर्शन
​प्रदर्शन के दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई और आम जनता को राहत नहीं मिली, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस के लिए नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था नरसिंहपुर। 1 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर नरसिंहपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा, वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन भी किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने शांति समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग
    3
    सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस के लिए नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
नरसिंहपुर। 1 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर नरसिंहपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा, वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन भी किया जाएगा।
असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने शांति समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    16 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Namita Malviya
    1
    Post by Namita Malviya
    user_Namita Malviya
    Namita Malviya
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • करेली में निकले जवारे
    3
    करेली  में निकले जवारे
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता ​नरसिंहपुर। जिले के तेन्दूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बरेली में मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।
    1
    धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता
​नरसिंहपुर। जिले के तेन्दूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बरेली में मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.