Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता,कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका ।। चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता, कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका, नदी में डूबने वाले बच्चों की उम्र 10 साल और 11 साल की बताई जा रही, चंद्रावल नदी में कुल 4 बच्चे नहाने गए थे - नदी में बच्चों को डूबता देख खेत में काम कर रही महिला बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदी, बच्चों और महिला को डूबता देख खेत में काम कर रहा है किसान ने महिला और दो बच्चों को बचाया, नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर SDM मौदहा और सीओ मौदहा घटना स्थल के लिए रवाना, मामला मौदहा कोतवाली इलाके के बुधवा के डेरा का ।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता,कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका ।। चंद्रावल नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे ,दो बच्चे लापता, कई घंटों से दोनों बच्चों के लापता होने से ग्रामीण मृत होने की जता रहे आशंका, नदी में डूबने वाले बच्चों की उम्र 10 साल और 11 साल की बताई जा रही, चंद्रावल नदी में कुल 4 बच्चे नहाने गए थे - नदी में बच्चों को डूबता देख खेत में काम कर रही महिला बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदी, बच्चों और महिला को डूबता देख खेत में काम कर रहा है किसान ने महिला और दो बच्चों को बचाया, नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर SDM मौदहा और सीओ मौदहा घटना स्थल के लिए रवाना, मामला मौदहा कोतवाली इलाके के बुधवा के डेरा का ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यातायात और थाना पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गयी सख्त कार्यवाही जनपद में सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट व विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया गया।इसी क्रम में यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों को रोककर साइलेंसर, हॉर्न, नम्बर प्लेट चेक करते हुए ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान 83 वाहनों का चालान व 1 वाहन को सीज किया गया और 6,35,000 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।1
- कालपी नगर स्थित नेशनल हाईवे 27 पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, कालपी (जालौन): कालपी नगर स्थित नेशनल हाईवे 27 पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरटेक करने को लेकर दो रोडवेज बसों के परिचालक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद के चलते हाईवे पर करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दोनों रोडवेज बसें कालपी से कानपुर की ओर जा रही थीं। रास्ते में आगे निकलने की होड़ में दोनों वाहनों के बीच विवाद शुरू हुआ। दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंचते ही दोनों बसों के परिचालक नीचे उतर आए और आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर विवाद बढ़ने के कारण पीछे वाहनों की कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बस में बैठी सवारियां उमस और गर्मी के बीच परेशान होती रहीं। हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही चौराहे पर तैनात होमगार्ड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। जवानों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ दोनों परिचालकों को समझा-�1
- उमेश यादव के स्वागत में उमड़ा सपा का कारवां, फूल-मालाओं और नारों से गूंजा बांदा। बांदा। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव के पहली बार बांदा आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं का जोश सड़क से लेकर पार्टी कार्यालय तक दिखाई दिया। चिल्ला से बांदा शहर तक जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। चिल्ला, तारा, अतरहट, पपरेन्दा, जमालपुर, मवई, महाराणा प्रताप चौराहा, रेलवे स्टेशन, पीली कोठी और कालू कुआं समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उमेश यादव का अभिनंदन किया। कचहरी चौराहे पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद सपा कार्यालय पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी।स्वागत से अभिभूत उमेश यादव ने कहा कि संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे और कार्यकर्ताओं को सम्मान देंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक विशंभर सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- हमीरपुर में फायरिंग के आरोपों पर पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में! पीड़ित की शिकायत पर गंभीर आरोप, थाना अध्यक्ष से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मामला मौदहा तहसील के रीवन गांव का बताया जा रहा है, जहां 17 सितंबर की शाम करीब 7 बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विवाद होने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी राहुल पुत्र बालकृष्ण कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी बताए जा रहे योगी श्रीवास पुत्र सियाराम श्रीवास पर गाली-गलौज करने और दबदबा कायम करने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। आरोप है कि विरोध करने के बाद राहुल की ओर 315 बोर के कथित अवैध हथियार से फायरिंग की गई। राहुल इस घटना में सुरक्षित बच गया। हालांकि, घटना की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। इसके बाद कथित हथियार गांव वालों ने अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना 112 पुलिस सेवा को दी गई। अब इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित मौदहा थाना पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय एफआईआर में आरोपी को पुलिस गश्त के दौरान पकड़े जाने की बात दर्ज की। वहीं, पीड़ित राहुल की ओर से दिए गए शिकायत पत्र को स्वीकार नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। जब करंट टाइम न्यूज़ के पत्रकार ने संबंधित थाना अध्यक्ष से फोन पर इस मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया, तो फायरिंग की घटना को लेकर थाना अध्यक्ष की ओर से इनकार किए जाने की बात सामने आई। पत्रकार के अनुसार, बातचीत के दौरान सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया और कॉल समाप्त कर दी गई। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। अब सवाल यह है कि जब ग्रामीण फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं और कथित हथियार पुलिस को सौंपे जाने की बात सामने आ रही है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं हो रही? क्या पीड़ित की शिकायत विधिवत स्वीकार की जाएगी? क्या उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाएगी? क्या पीड़ित की सुरक्षा को लेकर पुलिस कोई ठोस कदम उठाएगी? पुलिस की जिम्मेदारी है कि किसी भी गंभीर आरोप की निष्पक्ष जांच करे और सभी पक्षों की बात सुने। करंट टाइम न्यूज़ इस पूरे मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। यह खबर ग्रामीणों के आरोपों, पीड़ित पक्ष से संबंधित दावों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रसारित की जा रही है। हम संबंधित पुलिस अधिकारियों और आरोपी पक्ष का जवाब सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। सच्चाई के साथ, जनता की आवाज़— CURRENT TIME NEWS1
- सीरिया के अलेप्पो में रक्षा मंत्रालय के हथियार डिपो में भीषण विस्फोट; पूरा इलाका दहला। सीरिया के दक्षिणी अलेप्पो में सैन्य गोदाम (Ammunition Depot) में जोरदार ब्लास्ट। रात के अंधेरे में उठीं आग की भयानक लपटें। घटना में 4 लोग घायल। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे बंद, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया। धमाके की वजह की जांच जारी। इजरायल (Israel) पर संदेह: सीरिया में अक्सर होने वाले ऐसे सैन्य धमाकों के पीछे इजरायली हवाई हमलों का इतिहास रहा है। इस वजह से कई लोग और स्थानीय रिपोर्ट्स यह आशंका जता रहे हैं कि यह इजरायल का कोई खुफिया या हवाई हमला हो सकता है। हालांकि, इजरायल की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।1
- कानपुर व्यूरो रिपोर्ट ओवैसी ने कांग्रेस बसपा और भाजपा पर साधा निशाना1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 459 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 459 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- जालौन जालौन में कोतवाली गेट पर लड़की ने शूट कराई रील, जालौन जालौन में कोतवाली गेट पर लड़की ने शूट कराई रील, डकोर कोतवाली के गेट पर लड़की ने रील बनाने के रिकॉर्ड किया वीडियो, सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कोतवाली गेट पर बनाई गई रील, वायरल वीडियो में लड़की अपने दबदबे का अंदाज दिखाई आ रही नजर, कोतवाली गेट पर युवती का रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के डकोर कोतवाली परिसर का मामला।1
- भारत,बिहार के जमुई जिले में 19 सितंबर 2026 की शाम बाइक से जा रहे एक नाबालिग लड़का-लड़की को रास्ते में रोककर कुछ लोगों द्वारा बदसलूकी और अमानवीय हरकत (मॉरल पुलिसिंग व बैड टच) करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।1