logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के सिविल लाइंस में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित विनायक सिटी स्कवायर के सामने से एक निजी बीमा कंपनी के कर्मी की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित अंकित वर्मा पुत्र श्री पीयूष कुमार वर्मा विनायक सिटी स्कवायर, सिविल लाइंस स्थित निजी बीमा कंपनी में कार्यरत है उनकी गाड़ी Hero Splendor Plus, नंबर UP 70 EC 8927 है अंकित वर्मा रोजाना की तरह सुबह 9:30 बजे ऑफिस आए और बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी की। शाम को घर जाने के लिए जब नीचे उतरे तो देखा बाइक गायब थी। बगल के कपड़े के शोरूम से संपर्क करने पर CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज के अनुसार सुबह लगभग 11:15 बजे एक व्यक्ति आया और महज 2 मिनट में ताला खोलकर बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि ये अभी नई गाड़ी है घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। CCTV फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

2 hrs ago
user_पुष्पराज सिंह
पुष्पराज सिंह
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रयागराज के सिविल लाइंस में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित विनायक सिटी स्कवायर के सामने से एक निजी बीमा कंपनी के कर्मी की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित अंकित वर्मा पुत्र श्री पीयूष कुमार वर्मा विनायक सिटी स्कवायर, सिविल लाइंस स्थित निजी बीमा कंपनी में कार्यरत है उनकी गाड़ी Hero Splendor Plus, नंबर UP 70 EC 8927 है अंकित वर्मा रोजाना की तरह सुबह 9:30 बजे ऑफिस आए और बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी की। शाम को घर जाने के लिए जब नीचे उतरे तो देखा बाइक गायब थी। बगल के कपड़े के शोरूम से संपर्क करने पर CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज के अनुसार सुबह लगभग 11:15 बजे एक व्यक्ति आया और महज 2 मिनट में ताला खोलकर बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि ये अभी नई गाड़ी है घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। CCTV फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शंकरगढ़ पुरानी बाजार मे भारी वाहन के कारण जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना व आये दिन लगने वाले जाम से नगर वासी परेशान
    1
    शंकरगढ़ पुरानी बाजार मे भारी वाहन के कारण जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना व आये दिन लगने वाले जाम से नगर वासी परेशान
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • मंत्री नदी में 64.37 लख रुपए के विकास कार्यों के किया उद्घाटन औद्योगिक विकास मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी में शुक्रवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र मीरापुर मंडल में 64 लाख 37000 की लागत से कारण विभिन्न कार्यों को उद्घाटन किया करेला बाग स्थित निषादराज पार्क के पास काली मंदिर के पीछे 10 लख रुपए की लागत से निर्माण सड़क और नाली निर्माण कार्य का लोकर्पण किया
    1
    मंत्री नदी में 64.37 लख रुपए के विकास कार्यों के किया उद्घाटन
औद्योगिक विकास मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी में शुक्रवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र मीरापुर मंडल में 64 लाख 37000 की लागत से कारण विभिन्न कार्यों को उद्घाटन किया करेला बाग स्थित निषादराज पार्क के पास काली मंदिर के पीछे 10 लख रुपए की लागत से निर्माण सड़क और नाली निर्माण कार्य का लोकर्पण किया
    user_Mohammed Shakil Khan
    Mohammed Shakil Khan
    Court reporter Allahabad, Prayagraj•
    1 hr ago
  • शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन, रोड़ हुईं क्षतिग्रस्त* *जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश* प्रयागराज। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    1
    शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन, रोड़ हुईं क्षतिग्रस्त*

*जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश*
प्रयागराज। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_Manoj Kumar kesarwani
    Manoj Kumar kesarwani
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.." UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया चारों ओर माहौल खुशी से भर गया
    1
    "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.."

UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए

उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया

चारों ओर माहौल खुशी से भर गया
    user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट में जूनियर अधिवक्ता की जमकर हुई पिटाई प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 49 में सीनियर अधिवक्ताओं ने एक जूनियर अधिवक्ता को दुर्व्यवहार की वजह से पीट कर कोर्ट रूम से भगाया,बताया जा रहा है कि जूनियर अधिवक्ता कोर्ट रूम में ही तेज आवाज में फोन पर बातें कर रहा था,जिसे एक दो बार रोका गया इसके बावजूद जूनियर अधिवक्ता नहीं माना और बहस करने लगा तो सीनियर अधिवक्ताओं ने कोर्ट में ही पीट कर भगा दिया।
    1
    इलाहाबाद हाईकोर्ट में जूनियर अधिवक्ता की जमकर हुई पिटाई
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 49 में सीनियर अधिवक्ताओं ने एक जूनियर अधिवक्ता को दुर्व्यवहार की वजह से पीट कर कोर्ट रूम से भगाया,बताया जा रहा है कि जूनियर अधिवक्ता कोर्ट रूम में ही तेज आवाज में फोन पर बातें कर रहा था,जिसे एक दो बार रोका गया इसके बावजूद जूनियर अधिवक्ता नहीं माना और बहस करने लगा तो सीनियर अधिवक्ताओं ने कोर्ट में ही पीट कर भगा दिया।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.