शनिवार को डेरापुर में अमन-चैन के साथ मना ईद का पर्व, भाईचारे की मिसाल बना क्षेत्र शनिवार को डेरापुर में अमन-चैन के साथ मना ईद का पर्व, भाईचारे की मिसाल बना क्षेत्र डेरापुर क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार आपसी सौहार्द, उल्लास और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था। शादी बाबा वाली मस्जिद में शनिवार सुबह 8:40 बजे, मदीना मस्जिद में 8:30 बजे और ईदगाह में 9:30 बजे नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ खड़े होकर देश और समाज की खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उप जिलाधिकारी शिवा शंखवार, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा और थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। उनकी निगरानी में सभी स्थानों पर व्यवस्था सुचारू बनी रही और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की खबर नहीं आई। ईद के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे भाईचारे और एकता का संदेश और भी मजबूत हुआ।
शनिवार को डेरापुर में अमन-चैन के साथ मना ईद का पर्व, भाईचारे की मिसाल बना क्षेत्र शनिवार को डेरापुर में अमन-चैन के साथ मना ईद का पर्व, भाईचारे की मिसाल बना क्षेत्र डेरापुर क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार आपसी सौहार्द, उल्लास और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था। शादी बाबा वाली मस्जिद में शनिवार सुबह 8:40 बजे, मदीना मस्जिद में 8:30 बजे और ईदगाह में 9:30 बजे नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ खड़े होकर देश और समाज की खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उप जिलाधिकारी शिवा शंखवार, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा और थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। उनकी निगरानी में सभी स्थानों पर व्यवस्था सुचारू बनी रही और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की खबर नहीं आई। ईद के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे भाईचारे और एकता का संदेश और भी मजबूत हुआ।
- #kanpurdehat_Big_Brekaing 👉#डेरापुर थाना परिसर में रील बनाती युवती का वीडियो सोशल #मीडिया पर हुआ #वायरल, 👉थाने के अंदर रील बनाना सुरक्षा व थाने की मर्यादा पर उठता है सवाल। 👉क्या करते है थाने के अफसर जो देख नहीं पाते, यही कारण है कि रील बाज थाने के बाहर रील बनाकर निकल जाते है। 👉जब उनका #वीडियो_सोशल_मीडिया पर वायरल हो जाता है कार्यवाही तब होती है। 👉अगर #पुलिस मौके पर देख लेती तो शायद ये मौका न आता। 👉थाने की मरियादा को रील बाज द्वारा उड़ाई गई धज्जियां। @adgzonekanpur @igrangekanpur @dgpup @shraddha_pn @kanpurdehatpol @Uppolice @112UttarPradesh @ajeetku9794 @upprpb #viralvideo #viralpost #reelsvideo1
- खबर – कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद उरसान गांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने उरसान गांव से सटे रोड किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।2
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव निवासी सबीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उसका बेटा गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। इसी दौरान वहां बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया। महिला का आरोप है कि कुछ ही देर बाद अनीश अपनी पत्नी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी में उसका मंगलसूत्र भी कहीं खो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- अजीतमल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अजीतमल पुलिस द्वारा कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों और गलियों में फ्लैग मार्च किया गया। यह मार्च वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निकाला गया। पुलिस कप्तान अभिषेक भारती के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार एवं प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी की मौजूदगी में भारी पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और उनसे सहयोग की अपील की। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च के साथ-साथ ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई है और नवरात्र के अवसर पर मंदिरों के आसपास भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही महिला उत्पीड़न या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।1
- कृपया अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 01.02.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 137(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर धारा 61(2) का लोप किया गया। जिसमें थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21.03.2026 को अभियुक्त अजय कुमार पुत्र स्व0 राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम माल का पुरवा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 24 वर्ष को माल का पुरवा मोड थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- सराय महाजनान मदीना मस्जिद में अदा की गयीं ईदउल फ़ित्र कि नमाज 🌙✨ ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद ✨🌙 इस मीठी ईद के खास मौके पर आप सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटें, और अगर थोड़ा सा वक्त निकाल सकें तो हमारे घर ज़रूर तशरीफ़ लाएं 🤝❤️ 📍सराय महाजनान मदीना मस्जिद में अदा की गयीं ईदउल फ़ित्र कि नमाज 🕌💫 न कोई हिंदू, न कोई मुस्लिम – ईद सिखाती है बस इंसानियत का उसूल। मिल-जुल कर रहें हम सब ऐसे, जैसे एक ही बाग़ के हों अलग-अलग फूल। 🌸🌼 आपका इंतजार रहेगा 😊 आइए, इस ईद को मोहब्बत, भाईचारे और एकता का त्योहार बनाए 💙4
- उरसान गांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने उरसान गांव से सटे रोड किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।1
- शुक्रवार को उरसान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार, बसूला बरामद डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने उरसान गांव से सटे रोड किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।1
- थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1