logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंखे का प्लग लगाते ही लगा करंट, 22 वर्षीय युवक की मौत पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र के मरौरी खास गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पंखा लगाने के दौरान 22 वर्षीय विकास को करंट लग गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

8 hrs ago
user_मीडिया
मीडिया
Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

पंखे का प्लग लगाते ही लगा करंट, 22 वर्षीय युवक की मौत पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र के मरौरी खास गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पंखा लगाने के दौरान 22 वर्षीय विकास को करंट लग गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुरनपुर में श्रद्धांजलि सभा: स्व. कमलेश्वरी दीक्षित को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, आशुतोष दीक्षित उर्फ राजू ने जताया आभार पुरनपुर (पीलीभीत): पुरनपुर क्षेत्र में आज स्व. ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और भावुकता के साथ मनाई गई। इस स्मरणोत्सव कार्यक्रम में इलाके के गणमान्य लोगों, व्यापारियों और आम जनता ने भारी संख्या में एकत्रित होकर अपने जनप्रिय नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। ​कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान, गन्ना समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित, प्रफुल मिश्रा सहित तमाम विशिष्ट अतिथि और व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय कमलेश्वरी दीक्षित के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ​इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजनकर्ता और स्वर्गीय दीक्षित के सुपुत्र आशुतोष दीक्षित उर्फ 'राजू' ने कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। ​कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज़ अहमद खान, यूपी न्यूज़ टीवी 24, पुरनपुर (पीलीभीत)।
    1
    पुरनपुर में श्रद्धांजलि सभा: स्व. कमलेश्वरी दीक्षित को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, आशुतोष दीक्षित उर्फ राजू ने जताया आभार


पुरनपुर (पीलीभीत):
पुरनपुर क्षेत्र में आज स्व. ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और भावुकता के साथ मनाई गई। इस स्मरणोत्सव कार्यक्रम में इलाके के गणमान्य लोगों, व्यापारियों और आम जनता ने भारी संख्या में एकत्रित होकर अपने जनप्रिय नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
​कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान, गन्ना समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित, प्रफुल मिश्रा सहित तमाम विशिष्ट अतिथि और व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय कमलेश्वरी दीक्षित के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
​इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजनकर्ता और स्वर्गीय दीक्षित के सुपुत्र आशुतोष दीक्षित उर्फ 'राजू' ने कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
​कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज़ अहमद खान, यूपी न्यूज़ टीवी 24, पुरनपुर (पीलीभीत)।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पीलीभीत की सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा, दीप्ति गंगवार बोलीं- जनता बदलाव के साथ पीलीभीत। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार ने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पीलीभीत की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव के पक्ष में है और सपा की नीतियों को समर्थन मिल रहा है। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
    1
    पीलीभीत की सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा, दीप्ति गंगवार बोलीं- जनता बदलाव के साथ
पीलीभीत। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार ने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पीलीभीत की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव के पक्ष में है और सपा की नीतियों को समर्थन मिल रहा है। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
    user_मीडिया
    मीडिया
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खैरपुर कलां में बाग में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत रफत खां के बाग में चहलकदमी का वीडियो वायरल पूरनपुर/पीलीभीत।गांव खैरपुर कलां में रफत खां के बाग में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाग में तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। लोग शाम ढलने के बाद खेतों और बागों की ओर जाने से बच रहे हैं।ग्रामीणों के मुताबिक, बाग के आसपास पिछले कुछ समय से जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर चर्चा थी। इसी बीच रफत खां के बाग में तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई। किसी ग्रामीण ने तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में बाग के अंदर तेंदुए जैसा वन्यजीव दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। तेंदुआ बाग में पहुंचने की सूचना से आसपास के किसानों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाग और खेतों में काम करने के लिए उन्हें अक्सर सुबह और शाम के समय जाना पड़ता है। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने बच्चों को भी अकेले घर से बाहर न भेजने की अपील की है।ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच कराने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होती है तो उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। वन्यजीव की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को बाग और खेतों की ओर अकेले न जाने तथा समूह में ही निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और तेंदुए की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
    1
    खैरपुर कलां में बाग में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

रफत खां के बाग में चहलकदमी का वीडियो वायरल
पूरनपुर/पीलीभीत।गांव खैरपुर कलां में रफत खां के बाग में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाग में तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। लोग शाम ढलने के बाद खेतों और बागों की ओर जाने से बच रहे हैं।ग्रामीणों के मुताबिक, बाग के आसपास पिछले कुछ समय से जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर चर्चा थी। इसी बीच रफत खां के बाग में तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई। किसी ग्रामीण ने तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में बाग के अंदर तेंदुए जैसा वन्यजीव दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
तेंदुआ बाग में पहुंचने की सूचना से आसपास के किसानों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाग और खेतों में काम करने के लिए उन्हें अक्सर सुबह और शाम के समय जाना पड़ता है। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने बच्चों को भी अकेले घर से बाहर न भेजने की अपील की है।ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच कराने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होती है तो उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
वन्यजीव की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को बाग और खेतों की ओर अकेले न जाने तथा समूह में ही निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और तेंदुए की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #पीलीभीत कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर चढ़ा अजगर, मचा हड़कंप सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव अवस्थी के चेंबर के पास पेड़ पर दिखाई दिया अजगर। अजगर को देखने के लिए मौके पर जुटे अधिवक्ता और कलेक्ट्रेट कर्मी, बना कौतूहल का विषय। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम के मौके
    1
    #पीलीभीत
कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर चढ़ा अजगर, मचा हड़कंप
सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष
राजीव अवस्थी के चेंबर के पास पेड़ पर दिखाई दिया अजगर।
अजगर को देखने के लिए मौके पर जुटे अधिवक्ता और कलेक्ट्रेट कर्मी, बना कौतूहल का विषय।
सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम के मौके
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    15 hrs ago
  • ड्रमंड राजकीय इण्टर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। ड्रमंड राजकीय इण्टर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
    1
    ड्रमंड राजकीय इण्टर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।



ड्रमंड राजकीय इण्टर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने साईवर ठगी करने वाले अभियुक्तों को पकड़ा। पीलीभीत। जहानाबाद पुलिस द्वारा साईवर फ्राड करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
    1
    सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने साईवर ठगी करने वाले अभियुक्तों को पकड़ा।
पीलीभीत। जहानाबाद पुलिस द्वारा साईवर फ्राड करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • विश्व आई न्यूज़ के प्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपादक विपिन शर्मा और डॉ. सतीश चंद्र ने फीता काटकर किया शुभारंभ, जनहित की खबरों को प्राथमिकता देने का संकल्प। बरेली। बरेली से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘विश्व आई न्यूज़’ के नए प्रेस कार्यालय का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि संपादक विपिन शर्मा और डॉ. सतीश चंद्र ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अमित अवस्थी, उमेश शर्मा, एडिटर तरुण कुमार समेत विभिन्न समाचार संस्थानों से जुड़े पत्रकार एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मोहित अवस्थी (दैनिक जागरण),जितेंद्र शर्मा (राष्ट्रीय नमन) कुलदीप मिश्रा (अमर उजाला), संदीप मिश्रा (यूपी फास्ट न्यूज़), सुमित अवस्थी (दैनिक भास्कर), अंकुर गंगवार (विधान केसरी), कुसमवीर सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र शर्मा और राजेश शर्मा को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता को जनहित से जोड़ने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों, जनसुविधाओं और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ‘विश्व आई न्यूज़’ का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है। नए प्रेस कार्यालय के शुभारंभ को समाचार पत्र के विस्तार और स्थानीय पत्रकारिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
    1
    विश्व आई न्यूज़ के प्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन

संपादक विपिन शर्मा और डॉ. सतीश चंद्र ने फीता काटकर किया शुभारंभ, जनहित की खबरों को प्राथमिकता देने का संकल्प। 
बरेली। बरेली से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘विश्व आई न्यूज़’ के नए प्रेस कार्यालय का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि संपादक विपिन शर्मा और डॉ. सतीश चंद्र ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अमित अवस्थी, उमेश शर्मा, एडिटर तरुण कुमार समेत विभिन्न समाचार संस्थानों से जुड़े पत्रकार एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मोहित अवस्थी (दैनिक जागरण),जितेंद्र शर्मा (राष्ट्रीय नमन) कुलदीप मिश्रा (अमर उजाला), संदीप मिश्रा (यूपी फास्ट न्यूज़), सुमित अवस्थी (दैनिक भास्कर), अंकुर गंगवार (विधान केसरी), कुसमवीर सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
इस अवसर पर भूपेंद्र शर्मा और राजेश शर्मा को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता को जनहित से जोड़ने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों, जनसुविधाओं और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित करने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि ‘विश्व आई न्यूज़’ का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है। नए प्रेस कार्यालय के शुभारंभ को समाचार पत्र के विस्तार और स्थानीय पत्रकारिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही।
    1
    सपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही।
    user_मीडिया
    मीडिया
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.