Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुर्णिया सांसद पप्पू यादव दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पे बहुत कुछ कहे सरकार को पुर्णिया सांसद पप्पू यादव दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पे बहुत कुछ कहे सरकार को
M.A.P NETWORK
पुर्णिया सांसद पप्पू यादव दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पे बहुत कुछ कहे सरकार को पुर्णिया सांसद पप्पू यादव दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पे बहुत कुछ कहे सरकार को
More news from बिहार and nearby areas
- मझौलिया (प. चंपारण)। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पर पीपरा और नानोसती के बीच शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते पेट्रोल वाहन होने के कारण आग बारूद की तरह फैल गई और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना ब्रजेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप के समीप हुई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि कार बेतिया से मोतिहारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 सीपी 7301 बताया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- छोटा बच्चा मोदी सरकार के विरोध लगाया नारा1
- महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 18अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 378लीटर300ml प्रतिबंधित शराब, बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने आज 14 फ़रवरी शनिवार दोपहर 2बजे बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेतिया पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।1
- सुखपुरा (बलिया) : बलिदानियों की स्मृति में संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार1
- शुक्रवार के दोपहर करीब 2 बजे नौतन में ‘नाइट टू शाइन’ कार्यक्रम के तहत टीम टेवो फाउंडेशन द्वारा विक्टोरिया मिशन गहिरी के प्रांगण में दिव्यांग जनों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। “रेड कार्पेट डे” के अवसर पर 28 महिला और 47 पुरुष दिव्यांग जनों को राजा-रानी का मुकुट और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की देखरेख सिस्टर नालनी ने की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन विश्व स्तर पर दसवीं बार और भारत में दूसरी बार आयोजित हुआ है। मुख्य अतिथि अनुप लाल यादव और उत्तर तेल्हुआ पंचायत के मुखिया संत कुमार यादव का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिशन की बच्चियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर अतिथियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। फादर हेन्ड्री, फादर रंजन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।1
- विकसित भारत के बिंदुओं पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक । फोटो नौतन/स्थानीय प्रखंड के बीवी जी राम जी कार्यालय में शनिवार को प्रमुख कृष्ण देव चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत के तहत संचालित योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा और विचार-विमर्श रहा।इस अवसर पर पीओ मनीष कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम में किए गए बदलाव तथा ‘बी वी राम जी योजना’ के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ग्राम सभा के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत , बेरोजगारी भत्ता की व्यवस्था, विभिन्न सरकारी योजनाओं के आपसी तालमेल, मजदूरों को समय पर मजदूरी तथा तकनीक के माध्यम से पंचायतों को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।वहीं प्रति वित्तीय वर्ष मजदूरों को अब 125 दिन रोजगार की गारंटी की बात भी बताई गई।प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुपलाल यादव, मुखिया अफरोज, नैयर मुखिया प्रतिनिधि भोला साह, कन्हैया यादव, यादो लाल बैठा, पंसस के राकेश वर्मा, राजेश कुशवाहा, बदरी यादव, परमेश्वर साह, हसमूद्दीन हवारी, मनान हवारी, आलमगीर आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।।1
- वैलेंटाइन डे के अवसर पर मिलने आए लड़के और लड़की को ग्रामीणों ने मिलकर कराया शादी!1
- पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर; सुरक्षा कड़ी1
- आज 14 फरवरी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 70हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।1