logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र की गैरकी मसुरिया पंचायत के गोगरा गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गोगरा गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल की लगभग 25 वर्षीय पत्नी तैयबा खातून के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या करने और सबूत मिटाने की नीयत से शव को गांव से कुछ दूरी पर बांस की झाड़ी में फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बताया कि तैयबा की शादी करीब पांच वर्ष पहले अब्दुल से हुई थी और उनका एक पुत्र भी है। मायके पक्ष का आरोप है कि अब्दुल का दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग था और उसने उससे भी शादी कर ली थी। वह अपनी दूसरी पत्नी को घर लाना चाहता था, जिसका तैयबा लगातार विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, और मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। मायके पक्ष का आरोप है कि रविवार को अब्दुल ने तैयबा के साथ पहले मारपीट की, फिर उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बांस की झाड़ी में फंदे से लटका दिया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपित घर में ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

7 hrs ago
user_अल्लामा ग़ज़ाली
अल्लामा ग़ज़ाली
Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
7 hrs ago

अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र की गैरकी मसुरिया पंचायत के गोगरा गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गोगरा गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल की लगभग 25 वर्षीय पत्नी तैयबा खातून के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या करने और सबूत मिटाने की नीयत से शव को गांव से कुछ दूरी पर बांस की झाड़ी में फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बताया कि तैयबा की शादी करीब पांच वर्ष पहले अब्दुल से हुई थी और उनका एक पुत्र भी है। मायके पक्ष का आरोप है कि अब्दुल का दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग था और उसने उससे भी शादी कर ली थी। वह अपनी दूसरी पत्नी को घर लाना चाहता था, जिसका तैयबा लगातार विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, और मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। मायके पक्ष का आरोप है कि रविवार को अब्दुल ने तैयबा के साथ पहले मारपीट की, फिर उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बांस की झाड़ी में फंदे से लटका दिया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपित घर में ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Md Raju
    1
    Post by Md Raju
    user_Md Raju
    Md Raju
    Waiter/Waitress अमौर, पूर्णिया, बिहार•
    18 hrs ago
  • एक हिन्दू लड़की को दो मुस्लिम युवकों के साथ पकड़ा गया है।
    1
    एक हिन्दू लड़की को दो मुस्लिम युवकों के साथ पकड़ा गया है।
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • पूर्णिया जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ सदकोदरिया पंचायत के रहने वाले 20 वर्षीय अभिषेक कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। अभिषेक कुमार पूर्णिया के धमदाहा क्षेत्र में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई कॉलेज) में पढ़ाई करने आए थे। घटना आज ही की है जब अभिषेक अपने 6 दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह पानी में डूब गए, जिससे उनकी जान चली गई। फिलहाल, इस पूरे मामले की जाँच की जा रही है, और जैसे-जैसे और जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।
    1
    पूर्णिया जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ सदकोदरिया पंचायत के रहने वाले 20 वर्षीय अभिषेक कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। अभिषेक कुमार पूर्णिया के धमदाहा क्षेत्र में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई कॉलेज) में पढ़ाई करने आए थे।

घटना आज ही की है जब अभिषेक अपने 6 दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह पानी में डूब गए, जिससे उनकी जान चली गई।

फिलहाल, इस पूरे मामले की जाँच की जा रही है, और जैसे-जैसे और जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • केनगर में शिवम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के निर्माण के लिए भूमि पूजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस पहल को क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    केनगर में शिवम मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के निर्माण के लिए भूमि पूजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस पहल को क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Auwal BaBu खबर हर पल
    Auwal BaBu खबर हर पल
    पत्रकार कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • शौकत अली ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि हर समाज और हर मज़हब की अपनी पहचान और अपने नारे होते हैं। उन्होंने सीधा प्रश्न उठाया है कि अल्लाह की महानता (किब्रियाई) बयान करने के लिए क्या किसी ख़ास मंच की ज़रूरत होती है। इस संदर्भ में, शौकत अली ने एक समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम का उल्लेख किया, जहाँ परशुराम के नारे लगाए गए थे। उन्होंने तर्क दिया कि जब संविधान सभी को अपनी-अपनी स्वतंत्रता देता है, तो फिर 'हमारी नारे तकबीर' (नारे तकबीर) से दूसरों को क्या आपत्ति होती है। शौकत अली ने सीधे तौर पर सवाल किया कि लोगों को 'नारे तकबीर' से क्या दिक्कत नज़र आती है। यह बयान AIMIM पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी के संदर्भ में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों से पहले सामने आया है।
    1
    शौकत अली ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि हर समाज और हर मज़हब की अपनी पहचान और अपने नारे होते हैं। उन्होंने सीधा प्रश्न उठाया है कि अल्लाह की महानता (किब्रियाई) बयान करने के लिए क्या किसी ख़ास मंच की ज़रूरत होती है। इस संदर्भ में, शौकत अली ने एक समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम का उल्लेख किया, जहाँ परशुराम के नारे लगाए गए थे।

उन्होंने तर्क दिया कि जब संविधान सभी को अपनी-अपनी स्वतंत्रता देता है, तो फिर 'हमारी नारे तकबीर' (नारे तकबीर) से दूसरों को क्या आपत्ति होती है। शौकत अली ने सीधे तौर पर सवाल किया कि लोगों को 'नारे तकबीर' से क्या दिक्कत नज़र आती है। यह बयान AIMIM पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी के संदर्भ में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों से पहले सामने आया है।
    user_Mumtaz vlog editor Youtuber
    Mumtaz vlog editor Youtuber
    Artist भरगामा, अररिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के भाजपा विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह को एक हर्ष फायरिंग मामले में चार साल की कैद की सज़ा सुनाई है। यह फैसला एक न्यू ईयर पार्टी में हुई फायरिंग के बाद एक महिला की मौत से जुड़े मामले में आया है। अदालत ने मृतका के पति को 25 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का भी आदेश दिया है। इस सज़ा के बाद, विधायक राजू कुमार सिंह की विधानसभा सदस्यता लगभग तय मानी जा रही है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) के अनुसार, यदि किसी सांसद या विधायक को किसी आपराधिक मामले में दो वर्ष या उससे अधिक की सज़ा सुनाई जाती है, तो सज़ा सुनाए जाने की तारीख से उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। इसी प्रावधान के चलते राजू कुमार सिंह की विधायकी पर अब गंभीर संकट मंडरा रहा है।
    1
    दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के भाजपा विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह को एक हर्ष फायरिंग मामले में चार साल की कैद की सज़ा सुनाई है। यह फैसला एक न्यू ईयर पार्टी में हुई फायरिंग के बाद एक महिला की मौत से जुड़े मामले में आया है।

अदालत ने मृतका के पति को 25 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का भी आदेश दिया है। इस सज़ा के बाद, विधायक राजू कुमार सिंह की विधानसभा सदस्यता लगभग तय मानी जा रही है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) के अनुसार, यदि किसी सांसद या विधायक को किसी आपराधिक मामले में दो वर्ष या उससे अधिक की सज़ा सुनाई जाती है, तो सज़ा सुनाए जाने की तारीख से उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। इसी प्रावधान के चलते राजू कुमार सिंह की विधायकी पर अब गंभीर संकट मंडरा रहा है।
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company Purnia East, Bihar•
    14 hrs ago
  • आरती अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे को छोड़कर फरार हो गई है। इस दुखद घटना के बाद, मनु और उनके पूरे परिवार का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है, और वे इस परिस्थिति से गहरे सदमे में हैं।
    1
    आरती अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे को छोड़कर फरार हो गई है। इस दुखद घटना के बाद, मनु और उनके पूरे परिवार का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है, और वे इस परिस्थिति से गहरे सदमे में हैं।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    News Anchor Araria, Bihar•
    7 hrs ago
  • पूर्णिया जिले के सदकोदरिया पंचायत निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार की धमदाहा क्षेत्र में एक नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई है। अभिषेक धमदाहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई कॉलेज) में पढ़ाई कर रहे थे। घटना के दिन वह अपने छह दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गए थे, तभी डूबने से उनकी जान चली गई। इस मामले की आगे की जांच की जा रही है, और जैसे ही अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।
    1
    पूर्णिया जिले के सदकोदरिया पंचायत निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार की धमदाहा क्षेत्र में एक नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई है। अभिषेक धमदाहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई कॉलेज) में पढ़ाई कर रहे थे। घटना के दिन वह अपने छह दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गए थे, तभी डूबने से उनकी जान चली गई। इस मामले की आगे की जांच की जा रही है, और जैसे ही अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया से एक सनसनीखेज वायरल वीडियो सामने आया है, जिसने बिहार पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि पहले किसी व्यक्ति की कमर में पिस्टल रखी गई, जिसके बाद सोनू और मोनू नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की बात सामने आई। यह पूरा घटनाक्रम इस वायरल वीडियो के माध्यम से प्रकाश में आया है।
    1
    बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया से एक सनसनीखेज वायरल वीडियो सामने आया है, जिसने बिहार पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि पहले किसी व्यक्ति की कमर में पिस्टल रखी गई, जिसके बाद सोनू और मोनू नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की बात सामने आई। यह पूरा घटनाक्रम इस वायरल वीडियो के माध्यम से प्रकाश में आया है।
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.