पाली के होटल नीरजदीप में इनर व्हील क्लब ऑफ पाली मारवाड़ डिस्ट्रिक्ट 305 के इंस्टालेशन सेरेमनी (पदस्थापना समारोह) का गरिमामय माहौल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंडल लाइटिंग और इनर व्हील प्रेयर के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एम. एस. लोढ़ा उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पुष्पा गादिया ने स्वागत भाषण दिया और क्लब की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। लता अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया, जबकि मंजू दिनकर और मैना मेहता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। समारोह में क्लब की फाउंडर सदस्य अरुणा लोढ़ा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लता अग्रवाल और मधु तलवार द्वारा 'लाइफ टाइम एक्वामेंट मोमेंटो' देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एम. एस. लोढ़ा ने नई मुख्य कार्यकारिणी और एक्जीक्यूटिव टीम को कॉलर एवं पिन एक्सचेंज कराकर पद की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में भावना सोमानी ने अध्यक्ष, डिंपल गर्ग ने उपाध्यक्ष, सरला गर्ग ने सचिव, लता अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष, सुनीता जाजू ने आईएसओ और अंजना सराफ ने क्लब कोरोसपॉन्डेंट के रूप में पदभार ग्रहण किया। इनके साथ ही मंजू दिनकर, मधु तलवार, मनीषा सारडा, सुबुद्धि जी, मीना सिसोदिया और रुक्मिणी बंसल ने भी नई टीम में अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। समारोह के दौरान पहल अग्रवाल ने एक मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष भावना सोमानी ने क्लब की आगामी योजनाओं और सर्विस एक्टिविटीज के बारे में जानकारी साझा की, जबकि सचिव सरला गर्ग ने वर्ष 2026 के विजन और लक्ष्यों को सबके सामने रखा। कार्यक्रम के समापन पर डिंपल गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- पाली जिले के खारिया सोडा में बारात की बंदौली की निकासी के दौरान डांस कर रहे अंकित चांवरिया की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में समाजबंधुओं ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। परिजनों और समाज के लोगों ने मृतक के परिवार के लिए आर्थिक सहायता और संविदा पर सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग रखी है। सौपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि 26 जून 2026 को हुई इस हत्या के बाद से पीड़ित परिवार बेहद गंभीर संकट में है। मृतक अंकित चांवरिया अनुसूचित जाति के मेहत्तर समाज का सदस्य था और वही घर में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था, जिसके सहारे पूरे परिवार का खर्च चलता था। अंकित के माता-पिता बेरोजगार हैं, जिसके कारण अब परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इसी वजह से स्वर्गीय अंकित की पत्नी अनीता को आर्थिक सहायता और संविदा पर सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की जा रही है।1
- पाली के सरदार पटेल नगर में भीषण गर्मी के बीच लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में पुराना ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होने के कारण लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई थी। इस भीषण गर्मी के दौरान पंखे और कूलर बंद रहने से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को काफी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने इस गंभीर समस्या को विधायक भीमराज भाटी के समक्ष उठाया था। जनता से शिकायत मिलते ही विधायक भीमराज भाटी ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग (डिस्कॉम) के अधिकारियों से संपर्क कर इस मामले का समाधान कराने के कड़े निर्देश दिए। विधायक के प्रयासों से क्षेत्र के लिए नई एवं उच्च क्षमता की विद्युत डीपी स्वीकृत कर स्थापित की गई। नई डीपी के चालू होते ही बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार आया और लोगों को लो-वोल्टेज व लगातार ट्रिपिंग की समस्या से पूरी तरह निजात मिल गई। बिजली की समस्या का स्थाई समाधान होने पर सरदार पटेल नगर के निवासियों में बेहद खुशी का माहौल है। इस बड़ी राहत के बाद स्थानीय नागरिकों ने विधायक भीमराज भाटी का साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उनका आभार जताया। स्वागत करने वालों में फूलचंद टेलर, तुलसीराम, प्रभुराम चौहान, किशन झाला, प्रभात बारूपाल, राजेंद्र पाल, श्याम मेवाड़ा, नेमीचंद सोलंकी, रामरतन कटारिया, भरत सामरिया, लालचंद बागरानी और जगदीश चौहान सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं अगर आपकी नजर में कोई ऐसा व्यक्ति हो तो उनसे संपर्क जरूर करें धन्यवाद1
- राजस्थान के राजसमंद में पुलिस पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने 454 किलो डोडा-चूरा जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।1
- इसके बारे में ताजा खबर अच्छी खबर डालो जो आपके मन में आए इसके बारे में कोई भी खबर डाल दीजिए जो आपके मन में आए वह भी डाल दीजिए लेकिन अच्छी खबर होनी चाहिए इसके बारे में कोई जो आपके मन में है वह खबर डाल दीजिए ठीक है कोई भी हो तो भी डाल देना ऐसा कोई बात नहीं की जो मैं बोल रहा हूं वैसे ही डालो ठीक है खबर डालो अच्छी खबर इसके बारे में अच्छी खबर डालो जो आपके मन में है वह डालो ठीक1
- सुमेरपुर के नगरपालिका सभागार में सोमवार को मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय एएनएम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (उच्च जोखिम गर्भावस्था) वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान करना और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना था। इस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी एएनएम और एलएचवी शामिल हुईं। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत ने प्रशिक्षण में कहा कि हर गर्भवती महिला की पहली प्रसवपूर्व जांच के दौरान ही उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, गर्भकालीन मधुमेह, थायरॉइड विकार, पूर्व सिजेरियन, जुड़वां गर्भ और प्लेसेंटा से जुड़ी जटिलताओं की समय पर पहचान और समयबद्ध इलाज से मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने एएनएम को नियमित जांच करने, जोखिम के आधार पर वर्गीकरण करने और गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। इस दौरान विभाग की नई एचआरपी एसओपी, ट्रैकिंग प्रणाली, रेफरल व्यवस्था, माइक्रो मॉनिटरिंग और सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने आरसीएच पोर्टल पर समयबद्ध ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया और रेड फ्लैगिंग के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही बर्थ माइक्रोप्लान तैयार करने, गृह भ्रमण, एम्बुलेंस समन्वय और गर्भवती महिलाओं की सतत ट्रैकिंग की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर गर्भवती का शत-प्रतिशत पंजीकरण और उच्च जोखिम वाली गर्भवती को बिना देरी उचित स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, वरिष्ठ तकनीकी सहायक बिंजाराम मीणा ने निर्देशित किया कि हर एएनसी विजिट पर हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, यूरिन एल्ब्यूमिन और भ्रूण की स्थिति सहित सभी जरूरी क्लीनिकल जांच अनिवार्य रूप से की जाएं। इस प्रशिक्षण में मोहित कुमार, इमरान खान, खुशबू सिंह, प्रवीणा कुमारी, रौनक कुमार और केनाराम देवासी सहित सभी एएनएम और एलएचवी उपस्थित रहीं।2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1