गिद्धेश्वर जंगल के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल जमुई: बुधवार की सुबह गिद्धेश्वर जंगल के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गरही थाना अध्यक्ष बिपिन चंद्र पालटा एवं एसआई जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। बाद में जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को थाना लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल मीना देवी ने बताया कि वे लोग मल्लेपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे स्कॉर्पियो से गरही लौट रहे थे। इसी दौरान गिद्धेश्वर जंगल के पास चालक को अचानक नींद आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि टक्कर से पहले ही स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल गया, जिससे बड़ी जानहानि टल गई। हादसे में मीना देवी, उनकी पुत्री शोभा देवी तथा पुत्र संगम राज गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज जमुई के एक निजी अस्पताल में डॉ. अरुण कुमार की देखरेख में चल रहा है।

- धोवियाई पोखर विवाद: ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की लगाई गुहार1
- लखीसराय। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विगत रात्रि व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) श्री अजीत प्रताप सिंह चौहान स्वयं मैदान में उतरकर विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार की दोपहर 12 बजे सोशल मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओ.डी. ड्यूटी एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता, सतर्कता एवं कार्यप्रणाली की गहन जांच की। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्रवाई से जिले में पुलिस महकमे में सतर्कता का माहौल देखा गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।1
- Post by Rahul Kumar1
- Post by THE LIVE1
- dhanuk समाज यानि ebc समाज, का बैठक में, राज्य gaddi का करो तैयारी,, ज्ञान,प्रकाश ji, पटना जिला,1
- शेखपुरा - आज दिनांक 22 अप्रैल, 2026 श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी और श्री बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से बीती रात्रि में जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं की जमीनी हकीकत परखना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। निरीक्षण की शुरुआत चिवाड़ा थाना से प्रारंभ हुई। दोनों वरीय पदाधिकारी ने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति जांची, जो रोस्टर के अनुसार सही पाई गई।साथ ही आपातकालीन सेवा डायल 112 की तत्परता जांचने के लिए एक मॉकड्रिल कराई गई। संतोषजनक बात यह रही कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मात्र 8 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंच गई, जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय ने बेहतर रिस्पांस मिला। इसी क्रम में खनन माफियाओं पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने देर रात ही चकंद्रा पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया। हो रहे अवैध खनन की संभावनाओं को देखते हुए सघन जांच की गई, हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध खनन नहीं गई। इस दौरान जिला खनिज विकास पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे जिला पदाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। जिसमें रोस्टर के अनुसार जो चिकित्सक तैनात होने चाहिए थे, वे अस्पताल में अनुपस्थित थें। लेकिन उनकी जगह वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दूसरे चिकित्सक कार्य कर रहे थे। ड्यूटी से गायब डॉक्टरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे कारण पृच्छा जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने विशेष रूप से मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और समय पर उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उपस्थित अधिकारी इस सघन निरीक्षण अभियान के दौरान प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद दिखी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अन्य कर्मी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय के इस औचक निरीक्षण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। रात के अंधेरे में प्रशासन की इस दस्तक से सरकारी तंत्र को मजबूत करना है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews #Subid #Kumarsubid1
- Post by Nandan Kumar Paswan1
- जमुई के सांसद अरुण भारती सर्किट हाउस में आराम फरमा रहे होंगे, और इधर नगर का विकास रात के अंधेरे में! जब दिन में काम हो तो भ्रष्टाचार के आरोप, और जब रात में हो तो पारदर्शिता पर सवाल।*3
- अगर, नकली bhagvan बच्चे ,देता है तो, सादी, किस लिए करता,है, BLCP,p. पटना जिला अध्यक्ष,,chandesvar,babu, ji का बानी, देखिए ASHOK SAMRAT के साथ,1