logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*झाँसी जनपद में पेट्रोल-डीजल व गैस की कोई कमी नही है जनता किसी के बहकावे में ना आये। मृदुल चौधरी,डीएम,झाँसी*

6 hrs ago
user_Ankit Gotam
Ankit Gotam
रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

*झाँसी जनपद में पेट्रोल-डीजल व गैस की कोई कमी नही है जनता किसी के बहकावे में ना आये। मृदुल चौधरी,डीएम,झाँसी*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में आपसी विवाद के दौरान मारपीट व हंगामा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 13 मार्च को विक्रम सिंह (35 वर्ष) व कौशल (25 वर्ष) निवासी ग्राम भसनेह तथा मयंक सोनी (30 वर्ष) व धीरज सोनी (30 वर्ष) निवासी मोहल्ला पटकाना, कस्बा व थाना गुरसराय को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक गुरसराय के नेतृत्व में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सर्वेश प्रकाश तथा कांस्टेबल आशीष द्विवेदी शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में आपसी विवाद के दौरान मारपीट व हंगामा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने 13 मार्च को विक्रम सिंह (35 वर्ष) व कौशल (25 वर्ष) निवासी ग्राम भसनेह तथा मयंक सोनी (30 वर्ष) व धीरज सोनी (30 वर्ष) निवासी मोहल्ला पटकाना, कस्बा व थाना गुरसराय को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक गुरसराय के नेतृत्व में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग  तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सर्वेश प्रकाश तथा कांस्टेबल आशीष द्विवेदी शामिल रहे।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • मैनपुरी में इंसानियत शर्मसार, दबंगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, बेल्टों से बेरहमी से पीटा मैनपुरी। जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल नगरिया चौराहा पर एक युवक को कथित अवैध संबंधों के शक में दर्जन भर दबंगों ने तालिबानी सजा देते हुए बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर बेल्टों से जमकर मारपीट की। युवक अचेत होने तक उसे लगातार पीटा जाता रहा। इस दौरान पीड़ित युवक लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ की जा रही बेरहमी साफ दिखाई दे रही है। मारपीट के बाद आरोपी युवक को अचेत हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
    1
    मैनपुरी में इंसानियत शर्मसार, दबंगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, बेल्टों से बेरहमी से पीटा
मैनपुरी। जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल नगरिया चौराहा पर एक युवक को कथित अवैध संबंधों के शक में दर्जन भर दबंगों ने तालिबानी सजा देते हुए बेरहमी से पीट दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर बेल्टों से जमकर मारपीट की। युवक अचेत होने तक उसे लगातार पीटा जाता रहा। इस दौरान पीड़ित युवक लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा।
घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ की जा रही बेरहमी साफ दिखाई दे रही है। मारपीट के बाद आरोपी युवक को अचेत हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झांसी वसुंधरा सृजन समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन आदरणीय हैप्पी चावला जी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल एवं चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह में उपस्थित सभी साथियों ने मिलकर होली के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया तथा समाज सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में प्रिंस गुप्ता जी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    1
    झांसी वसुंधरा सृजन समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन आदरणीय हैप्पी चावला जी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल एवं चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया।
समारोह में उपस्थित सभी साथियों ने मिलकर होली के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया तथा समाज सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में प्रिंस गुप्ता जी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए रमजान का पवित्र महीना बरकत, इबादत और रहमत का महीना माना जाता है। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है। इस खास दिन मस्जिदों को भव्य रूप से सजाया जाता है और नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
    1
    बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)।
इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए रमजान का पवित्र महीना बरकत, इबादत और रहमत का महीना माना जाता है। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है। इस खास दिन मस्जिदों को भव्य रूप से सजाया जाता है और नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
    user_Mohd Haneef
    Mohd Haneef
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Mohammad Irshad
    3
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बबीना (झांसी)। थाना बबीना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को काली पहाड़िया के ऊपर ग्राम सिमरावारी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में रखी 50 पन्नियों में करीब 10 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी महिला श्रीमती रागिनी पत्नी रामचन्द्र मनोरिया, निवासी वार्ड नंबर 24 मथुरा कॉलोनी सिमराहा को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार द्वारा की जा रही है।
    1
    बबीना (झांसी)। थाना बबीना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को काली पहाड़िया के ऊपर ग्राम सिमरावारी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में रखी 50 पन्नियों में करीब 10 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी महिला श्रीमती रागिनी पत्नी रामचन्द्र मनोरिया, निवासी वार्ड नंबर 24 मथुरा कॉलोनी सिमराहा को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार द्वारा की जा रही है।
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे के नेतृत्व में संस्था ने समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल की है। संस्था ने निर्धन कन्याओं के विवाह में निशुल्क मेकअप सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया है। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद अब संस्था ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस नई पहल की शुरुआत की है, जिसकी शहरभर में सराहना हो रही है। संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी में बुनियादी व्यवस्थाएं भी ठीक से नहीं कर पाते। ऐसे में संस्था ने निर्णय लिया है कि जरूरतमंद कन्याओं को उनके विवाह के अवसर पर निशुल्क मेकअप और आवश्यक सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने जीवन के इस खास दिन पर आत्मविश्वास और सम्मान के साथ नई शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रगति विचारधारा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण अभियान, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। अब विवाह जैसी महत्वपूर्ण घड़ी में सहयोग देकर संस्था सामाजिक जिम्मेदारी का एक नया उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। संस्था की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। जरूरतमंद परिवार संस्था से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। शहर के समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में समानता, सहयोग और मानवीय संवेदना को मजबूत करते हैं। लखनऊ से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    लखनऊ। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे के नेतृत्व में संस्था ने समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल की है। संस्था ने निर्धन कन्याओं के विवाह में निशुल्क मेकअप सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया है। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद अब संस्था ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस नई पहल की शुरुआत की है, जिसकी शहरभर में सराहना हो रही है।
संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी में बुनियादी व्यवस्थाएं भी ठीक से नहीं कर पाते। ऐसे में संस्था ने निर्णय लिया है कि जरूरतमंद कन्याओं को उनके विवाह के अवसर पर निशुल्क मेकअप और आवश्यक सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने जीवन के इस खास दिन पर आत्मविश्वास और सम्मान के साथ नई शुरुआत कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रगति विचारधारा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण अभियान, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। अब विवाह जैसी महत्वपूर्ण घड़ी में सहयोग देकर संस्था सामाजिक जिम्मेदारी का एक नया उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
संस्था की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। जरूरतमंद परिवार संस्था से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
शहर के समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में समानता, सहयोग और मानवीय संवेदना को मजबूत करते हैं।
लखनऊ से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हैदर अली एक्टर ने बताया की अलविदा जुमा रमज़ान के महीने का आखिरी जुमा होने के साथ साथ अपने गुनाहो को भी अलविदा कहने का जुमा है। इस दिन लोगो को जुमे की नमाज़ पड़कर अपने अल्लाह से अपनी गलती गुनाहो की माफ़ी मांगनी चाहिए ओर कोई गलत काम करता हो तो उसे वो काम छोड़कर तोबा करना यानी माफ़ी मांगनी चाहिए। अल्लाह रहमान ओर रहीम है वो आपके गलती गुनाहो को माफ कर देगा। हैदर अली ने बताया की 5 टाइम की नमाज़ पड़नी चाहिए,अपने वालदेन यानी माँ बॉप की खिदमत करनी चाहिए,गरीबो की मदद करनी चाहिए इससे अल्लाह खुश होता है। हैदर अली एक्टर ने बताया की इंसान के लिए हर दिन ईद है जिससे उससे कोई गुनाह न हुआ हो। ईद के दिन जिस तरह आप अपने बच्चों के लिए नये कपड़े लाते है उसी तरह अपने पड़ोस मे देखे कोई बच्चा गरीब हो तो उसके लिए कपड़े लाये ओर गरीब बच्चों को ईदी यानी पैसे दे इससे आपका अल्लाह खुश होता है। ईद वाले दिन सभी लोगो को अपनी सारी दुश्मनी भुलाकर खुशी के साथ मिलकर ईद मनानी चाहिए
    2
    हैदर अली एक्टर ने बताया की अलविदा जुमा रमज़ान के महीने का आखिरी जुमा होने के साथ साथ अपने गुनाहो को भी अलविदा कहने का जुमा है। इस दिन लोगो को जुमे की नमाज़ पड़कर अपने अल्लाह से अपनी गलती गुनाहो की माफ़ी मांगनी चाहिए ओर कोई गलत काम करता हो तो उसे वो काम छोड़कर तोबा करना यानी माफ़ी मांगनी चाहिए। अल्लाह रहमान ओर रहीम है वो आपके गलती गुनाहो को माफ कर देगा। हैदर अली ने बताया की 5 टाइम की नमाज़ पड़नी चाहिए,अपने वालदेन यानी माँ बॉप की खिदमत करनी चाहिए,गरीबो की मदद करनी चाहिए इससे अल्लाह खुश होता है। हैदर अली एक्टर ने बताया की इंसान के लिए हर दिन ईद है जिससे उससे कोई गुनाह न हुआ हो। ईद के दिन जिस तरह आप अपने बच्चों के लिए नये कपड़े लाते है उसी तरह अपने पड़ोस मे देखे कोई बच्चा गरीब हो तो उसके लिए कपड़े लाये ओर गरीब बच्चों को ईदी यानी पैसे दे इससे आपका अल्लाह खुश होता है। ईद वाले दिन सभी लोगो को अपनी सारी दुश्मनी भुलाकर खुशी के साथ मिलकर ईद मनानी चाहिए
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.