logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गजरौला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज अमरोहा। गजरौला थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित गोस्वामी पुत्र लक्ष्मण वन गोस्वामी, निवासी अवंतिका नगर, कस्बा व थाना गजरौला, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक बालकिशन सिंह की फर्द के आधार पर आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद होने के संबंध में मु0अ0सं0 445/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बालकिशन सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

8 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

गजरौला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज अमरोहा। गजरौला थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित गोस्वामी पुत्र लक्ष्मण वन गोस्वामी, निवासी अवंतिका नगर, कस्बा व थाना गजरौला, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक बालकिशन सिंह की फर्द के आधार पर आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद होने के संबंध में मु0अ0सं0 445/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बालकिशन सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रीमती शशि जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमरोहा की ओर से सभी देशवासियों अमरोहा वासियों नगर पालिका परिषद के सभी सम्मानित सभासदों अधिकारियों कर्मचारियों जिले के सभी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य कामना करती है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग जरूर ले अपने घर पर तिरंगा जरूर लहराएं। JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    श्रीमती शशि जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमरोहा की ओर से सभी देशवासियों अमरोहा वासियों नगर पालिका परिषद के सभी सम्मानित सभासदों अधिकारियों कर्मचारियों जिले के सभी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य कामना करती है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग जरूर ले अपने घर पर तिरंगा जरूर लहराएं।
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरदोई यूपी! हरदोई रेलवे स्टेशन पर छाछ के पैकेट में मिला फंगस प्लेटफॉर्म नंबर-2 के मिल्क स्टॉल से यात्री ने खरीदी थी छाछ पैकेट खोलते ही अंदर काली-सफेद फंगस देखकर यात्री के उड़े होश यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल वैधता अवधि के भीतर फंगस मिलने से खानपान की गुणवत्ता पर उठे सवाल रेलवे प्रशासन ने संबंधित कंपनी के प्रोडक्ट वापस कराए स्टेशन पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था पर सवाल
    1
    हरदोई यूपी!
हरदोई रेलवे स्टेशन पर छाछ के पैकेट में मिला फंगस
प्लेटफॉर्म नंबर-2 के मिल्क स्टॉल से यात्री ने खरीदी थी छाछ
 पैकेट खोलते ही अंदर काली-सफेद फंगस देखकर यात्री के उड़े होश
 यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
 वैधता अवधि के भीतर फंगस मिलने से खानपान की गुणवत्ता पर उठे सवाल
 रेलवे प्रशासन ने संबंधित कंपनी के प्रोडक्ट वापस कराए
 स्टेशन पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था पर सवाल
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • नौगावां में देवेंद्र नागपाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा तहारपुर मंडल नौगावां विधानसभा क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा घरौंट गांव अमरोहा। नौगावां विधानसभा क्षेत्र के तहारपुर मंडल स्थित ग्राम घरौंट में मंगलवार को पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम घरौंट पंचायत सचिवालय से शहीद स्मारक महेंद्र सिंह फौजी के स्मृति स्थल तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और क्षेत्रवासी शामिल हुए।हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष करते हुए आगे बढ़े। देशभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का माहौल नजर आया।पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, तहारपुर मंडल अध्यक्ष आलोक चौहान, सहकारी चीनी मिल समिति के चेयरमैन राम किशोर चौहान, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गुर्जर, सुनील गुप्ता, सुधीर चौहान, देवेश चौहान, प्रधान लोकेश चौहान, प्रधान सोनू चौहान, राजीव राणा, मंडल महामंत्री ओमवीर चौहान, दिनेश चौहान, राहुल चौहान, घनेंद्र सिंह चौहान, सरदार सिंह चौहान, सहकारी समिति अध्यक्ष रोहित धारीवाल, भाजपा नेता प्रदीप चौधरी, नरेंद्र राणा, अंकित प्रधान, बूथ अध्यक्ष हेम सिंह सैनी, बाके सिंह, दीपक चौहान, उपेंद्र चौहान, राजकुमार चौहान, मदन सैनी, वेदपाल सैनी, मंडल उपाध्यक्ष जयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।यात्रा के दौरान लोगों ने शहीदों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। आयोजकों ने लोगों से हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    2
    नौगावां में देवेंद्र नागपाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा तहारपुर मंडल
नौगावां विधानसभा क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा घरौंट गांव
अमरोहा। नौगावां विधानसभा क्षेत्र के तहारपुर मंडल स्थित ग्राम घरौंट में मंगलवार को पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम घरौंट पंचायत सचिवालय से शहीद स्मारक महेंद्र सिंह फौजी के स्मृति स्थल तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और क्षेत्रवासी शामिल हुए।हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष करते हुए आगे बढ़े। देशभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का माहौल नजर आया।पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, तहारपुर मंडल अध्यक्ष आलोक चौहान, सहकारी चीनी मिल समिति के चेयरमैन राम किशोर चौहान, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गुर्जर, सुनील गुप्ता, सुधीर चौहान, देवेश चौहान, प्रधान लोकेश चौहान, प्रधान सोनू चौहान, राजीव राणा, मंडल महामंत्री ओमवीर चौहान, दिनेश चौहान, राहुल चौहान, घनेंद्र सिंह चौहान, सरदार सिंह चौहान, सहकारी समिति अध्यक्ष रोहित धारीवाल, भाजपा नेता प्रदीप चौधरी, नरेंद्र राणा, अंकित प्रधान, बूथ अध्यक्ष हेम सिंह सैनी, बाके सिंह, दीपक चौहान, उपेंद्र चौहान, राजकुमार चौहान, मदन सैनी, वेदपाल सैनी, मंडल उपाध्यक्ष जयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।यात्रा के दौरान लोगों ने शहीदों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। आयोजकों ने लोगों से हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जोया मे भाजपा पदाधिकारी ने निकाली तिरंगा यात्रा। देश भक्ति के गीतों में झूमा शहर। जोया में भाजपा की भव्य तिरंगा रैली: देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजा शहर ​जोया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में जोया में एक भव्य 'तिरंगा रैली' का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस रैली में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का भारी उत्साह देखने को मिला। ​रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देशभक्ति के माहौल में आगे बढ़ी। इस दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों को गुनगुनाते हुए कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी नारों से माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। मुख्य मार्गों का भ्रमण करने के बाद रैली वापस भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हरिसिंह ढिल्लों उपस्थित रहे। ​इस अवसर पर जोया मंडल अध्यक्ष जीत सिंह, जिला महामंत्री भूप सिंह बेनीवाल, जिला उपाध्यक्ष शुभम चौधरी, सभासद प्रमोद अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनुज कुमार, मंडल महामंत्री रवि सैनी, मंडल कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह तथा अंकुर चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    4
    जोया मे भाजपा पदाधिकारी ने निकाली तिरंगा यात्रा। देश भक्ति के गीतों में झूमा शहर।
जोया में भाजपा की भव्य तिरंगा रैली: देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजा शहर
​जोया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में जोया में एक भव्य 'तिरंगा रैली' का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस रैली में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का भारी उत्साह देखने को मिला।
​रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देशभक्ति के माहौल में आगे बढ़ी। इस दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों को गुनगुनाते हुए कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी नारों से माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। मुख्य मार्गों का भ्रमण करने के बाद रैली वापस भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हरिसिंह ढिल्लों उपस्थित रहे।
​इस अवसर पर जोया मंडल अध्यक्ष जीत सिंह, जिला महामंत्री भूप सिंह बेनीवाल, जिला उपाध्यक्ष शुभम चौधरी, सभासद प्रमोद अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनुज कुमार, मंडल महामंत्री रवि सैनी, मंडल कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह तथा अंकुर चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    Court reporter अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शिवरात्रि से पहले डीएम- एसपी ने किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण शिवरात्रि से पहले डीएम-एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने आज कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्तों से संवाद किया। डीएम ने एक कांवड़िए से हाथ मिलाकर कुशलक्षेम जाना और उनकी पवित्र यात्रा के मंगलमय संपन्न होने की कामना की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिवालयों में साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं ताकि जलाभिषेक के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर यातायात व्यवस्था और बैरिकेडिंग भी देखी। जिला प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले दिन से ही कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की शिवभक्तों ने भी सराहना की।
    2
    शिवरात्रि से पहले डीएम- एसपी ने किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण
शिवरात्रि से पहले डीएम-एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने आज कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्तों से संवाद किया। डीएम ने एक कांवड़िए से हाथ मिलाकर कुशलक्षेम जाना और उनकी पवित्र यात्रा के मंगलमय संपन्न होने की कामना की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिवालयों में साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं ताकि जलाभिषेक के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर यातायात व्यवस्था और बैरिकेडिंग भी देखी। जिला प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले दिन से ही कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की शिवभक्तों ने भी सराहना की।
    user_Saurabh
    Saurabh
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • news video viral Sahara and follow Karo like this channel Sahara mobile companiyon ki live updat news video viral Sahara and follow Karo like this channel Sahara
    1
    news video viral Sahara and follow Karo like this channel Sahara 
mobile companiyon ki live updat news video viral Sahara and follow Karo like this channel Sahara
    user_Naya jamana naye log Avan Khan
    Naya jamana naye log Avan Khan
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.