ऑनलाइन लोन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, सात साइबर अपराधी गिरफ्तार 15 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, बजाज फाइनेंस व रिलायंस फाइनेंस के नाम पर लोगों को बनाते थे निशाना वारिसलीगंज (नवादा): वारिसलीगंज थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग तीन ठिकानों पर छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 15 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपित कथित तौर पर बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत विभिन्न कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष टीम गठित की गई। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। पहली कार्रवाई चकवाय से गौसपुर जाने वाली पक्की सड़क के किनारे बगीचा के पास की गई, जहां से तीन साइबर अपराधियों को छह एंड्रॉयड मोबाइल के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई चैनपुरा स्थित बजरंगबली मंदिर के पश्चिम दिशा में बगीचा के पास हुई, जहां से दो आरोपितों को सात मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई मीर बिगहा (चकवाय) ईंट-भट्ठा से पूरब मिट्टी के टीले के पास की गई, जहां से दो साइबर अपराधियों को दो एंड्रॉयड मोबाइल के साथ दबोचा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने कथित रूप से बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन लोन देने का झांसा देकर लोगों को फोन करते थे। ग्राहक का विश्वास जीतने के लिए कभी खुद को बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का कर्मचारी बताते थे। इसके बाद लोन स्वीकृत कराने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी निजी जानकारियां हासिल कर लेते थे। इसके बाद ग्राहकों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर राशि की मांग की जाती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने पूछताछ के दौरान इस तरीके से कई लोगों को ठगी का शिकार बनाने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गौरव कुमार (21), पिता ललन सिंह, ग्राम चकवाय; शुभम कुमार (22), पिता कारू ठाकुर, ग्राम चकवाय; कन्हैया कुमार (25), पिता उपेन्द्र सिंह, ग्राम गोयठाडीह, थाना कादिरगंज; सन्टू कुमार (22), पिता विजय महतो, ग्राम मसुदा; सौरभ कुमार (22), पिता रामाशीष सिंह, ग्राम चैनपुरा; साहिल कुमार (28), पिता छोटे राउत, ग्राम अपसढ़; तथा सचिन कुमार (18), पिता उपेन्द्र मंडल, ग्राम रामपुर बलुआ, थाना कौआकोल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 613/26, दिनांक 24.08.2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी टीम में पु०नि० सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पु०अ०नि० सुशील कुमार, पु०अ०नि० रामकेश्वर उरांव, परि०पु०नि० मनोज कुमार राय एवं पु०स०अ०नि० पप्पू कुमार समेत वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के नेटवर्क में हड़कंप मचा है। पुलिस अब बरामद मोबाइलों की तकनीकी जांच कर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

- दलहन और फसलों की उन्नत खेती को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में खरीफ मौसम को देखते हुए दलहन की खेती के साथ-साथ फसलों की उन्नत खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में होने वाले दलहन एवं अन्य फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित इस किसान गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन के द्वारा कृषि के आत्मा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ दलहन फसल का तकनीकी जानकारी भी दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित कृषि समन्वयक राकेश कुमार के द्वारा खरीफ मौसम में चलने वाली सारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी वर्मी पिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जो किसान आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं। मौके पर कृषि समन्वयक रणधीर राम, शंभू कुमार, राजेश रंजन, जदयू जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अलखदेव यादव, अनिरुद्ध कुमार, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।2
- पटना के छात्र आंदोलन में GEN Alpha की एंट्री! ‘सातवीं फेल मुख्यमंत्री’ को लेकर मीडिया के सामने रखी अपनी बात, एसपी ने छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों करवाया?1
- #माता सुजान देवी जी का श्रद्धांजलि सभा #अखिलेश सरदार ने तैयारियों का लिया जायजा #आयोजन के बारे में दी जानकारी...! #माफी_गढ़ #वारिसलीगंज #नवादा #26.8.2026 #समय 2बजे1
- विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।1
- xyktzsykzkzzkkykxxkkxkxkyxkxkxyxkzkxkkxkxkzzjjzjzzjJjJzjzjzjz1
- जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध, समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान जमुआंवा पंचायत अंतर्गत धांधर से हरि गांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने सड़क की मरम्मत कराने का बीड़ा उठाया है और अपने स्तर से कार्य शुरू कराया है। समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने कहा कि सड़क की स्थिति देखकर उनके हृदय को काफी आघात पहुंचा। ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह सड़क जमुआंवा पंचायत के अंतर्गत आती है, लेकिन अब तक मुखिया या किसी अन्य जनप्रतिनिधि की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नही किया । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क को चलने योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी समाजसेवी पिंटू कुशवाहा के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।1
- कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 बार किस कराने और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया गया। मामले की पूरी जानकारी वीडियो में देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।..1
- वायरल वीडियो में आपलोग देखिए गाड़ी एक्सीडेंट में एक ड्राइवर दब गया।1