हरिद्वार में आजकल लोग जगह जगह गंदा और बदबूदार पानी पीने को विवश हैं। ऋषिकुल कालोनी और हरकी पैड़ी क्षेत्र में अनेक लोगों ने इसकी शिकायत की है। दरअसल आजकल शहर में विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें प्रमुख कार्य नमामि गंगे के तहत 31 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने का है। जिसके कारण सड़कों की गहरी खुदाई की गई है।इस काम से कई जगह भूमिगत पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अनेक स्थानों पर सीवरेज में लीकेज है।यही गंदा जल रिसाव के साथ घरों तक पहुंच रहा है।शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने बताया कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में सीवर लाइन डाली जा चुकी है लेकिन कई जगह पेयजल लाइन व सीवर लीक होकर नलों से घर तक पहुंच रहा है।जो शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है। अपररोड़ पर व्यापारी महेंद्र अरोड़ा ने बताया कि पिछले कई दिनों से नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है और बाजार से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। ऋषिकुल क्षेत्र में स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय नलों से आने वाला पानी इतना गंदा और दुर्गंधयुक्त होता है कि उसका उपयोग पीने तो दूर, घरेलू कामों में भी नहीं किया जा सकता। खाना बनाने, बर्तन साफ करने और कपड़े धोने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरी में हैंडपंप और अन्य वैकल्पिक स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। विभाग एक दूसरे पर इसकी जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं। (_कुमार दुष्यंत_)

- 02 गौवंशों को कटने से पहले भगवानपुर पुलिस ने बचाया, गौकशी उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत भगवानपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। दिनांक 11.05.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिरचंदी में अनीश के घेर में दो गायों को काटने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दो आरोपी हाथों में चापड़ व छुरी लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से अनीश पुत्र यूनुस को हिरासत में ले लिया। मौके पर दो लाल रंग की गायें बंधी मिलीं, जिनमें से एक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। दोनों गौवंश डरे-सहमे व भूखे मिले। मौके से रस्सी, कुल्हाड़ी व अन्य गौकशी उपकरण बरामद किए गए।आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों गौवंशों को सुरक्षित झीवरेहेड़ी गौशाला भेज दिया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* अनीश पुत्र यूनुस निवासी सिरचंदी, थाना भगवानपुर *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 नीरज रावत 2. कांस्टेबल संजीव यादव1
- हरिद्वार की सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण नाराज हैं। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।2
- सहारनपुर के नानोता क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नशे में धुत एक देवर ने अपनी 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- 🏞️ डोईवाला में बाढ़ सुरक्षा को मिली बड़ी सौगात 🌊विधायक ने किया बाढ़ सुरक्षा कार्य का श्री गणेश 🏞️ डोईवाला में बाढ़ सुरक्षा को मिली बड़ी सौगात 🌊 डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुड़कावाला बस्ती में सुसवा नदी पर लगभग ₹5 करोड़ की लागत से बनने वाली बाढ़ सुरक्षा दीवार का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। इस सुरक्षा दीवार के निर्माण से सुसवा नदी में बाढ़ के दौरान आसपास की बड़ी आबादी को राहत और सुरक्षा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस परियोजना को लंबे समय से जरूरी बताया था। कार्यक्रम में स्थानीय सभासद श्री रियासत अली “मोंटी”, श्री सुंदर लोधी, भाजपा नेता श्री पंकज शर्मा, श्रीमती अनीता गुरुंग, श्री किशन सिंह नेगी, श्री आदर्श सिलेलान तथा सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्री वाई पी देवराड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।1
- Nagar Nigam Rishikesh prashasan Mira Nagar ki galiyon ki halat din per din kharab hoti ja rahi hai prashasan ka koi Dhyan nahin Hai Mira Nagar ki road Gali number 20 ki puri tarike se damage ho chuki hai Nagar Nigam prashasan ka koi Dhyan nahin Hai kafi bar gadi girne ke hasya Ho chuke aur accident hone ke chance bhi hain1
- हरिद्वार के लक्सर स्थित न्यामतपुर गाँव में एक प्रमुख तालाब की हालत बदतर हो गई है। गाँववालों की कई शिकायतों के बावजूद, अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब कार्रवाई करेगा।1
- बिजनौर में लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर हमला बाल बाल बच्चे डॉक्टर अशोक चहल, घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।1
- हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर विद्युत अधिनियम और घरेलू हिंसा के मामले में वांछित इन वारंटियों को दबोचा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1