जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें — जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा, 11 मार्च। जिले में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पैनिक न करें। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में पूर्व की भांति नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय के अनुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और इनकी सप्लाई भी निरंतर सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि गैस कंपनियों और एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गैस की कमी को लेकर भ्रामक जानकारी फैलने के कारण लोगों में अनावश्यक चिंता देखी जा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराकर अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेंडर बुकिंग या संग्रह करने से बचें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही सिलेंडर बुक कराएं। साथ ही यदि किसी को गैस वितरण से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह संबंधित गैस एजेंसी या जिला प्रशासन को सूचित कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति पूर्व की भांति नियमित रूप से जारी रहेगी, इसलिए आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

- बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष में खैरथल में निकाली गई रैली एवं शोभायात्रा। रैली में महिलाओं, पुरूषों, बच्चों, वृद्धों सहित विशाल जनसमूह उमड़ा।1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। पिनान क्षेत्र में इंदौर से दिल्ली जा रही एक निजी ट्रेवल बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे केमिकल से भरे ट्रक से जा टकराई।1
- Post by पत्रकार1
- Post by Voice of Labour1
- कितना मर्म होता है। ये वीडियो देहली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को अलवर जिले के पिनान के पास हुए सड़क हादसे में इस दो साल की बच्ची रिद्धि के मां बाप और एक बड़ी बहिन की जान चली गई । इस बच्ची के कही भी खरोच नहीं आई। अलवर के राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी इस बालिका को थाने ले आए और उसे खिलाते रहे, खाने पीने की चीज दी गई। बच्ची बस मम्मी मम्मी कहती रही। शाम को बच्ची के मामा उसे अपने साथ आगरा ले गए। ये परिवार सोमवार को ही महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहा था।1
- आज दिनांक 14,4,2026, को बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर दलित उत्थान संघर्ष सेवा समिति के द्वारा खैरथल में बाबा साहब जी की जयंती मनाई गई बाबा साहब दलितों के मशिया व दलितों के लिए जो संघर्ष किया उसको याद किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्य पर चलने के लिए चर्चा करी इस कार्य क्रम में समिति के चेयरमैन श्यामलाल जाजोरिया तथा खैरथल तिजारा जिले के जिलाध्यक्ष शिवली राम जी तथा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदस्य नेता यादराम जी लाला राम जी बिजेंद्र कुमार पांचाल जी फूल सिंह जी कमल सिंह जी बच्चूसिंह जी राधेश्याम जी महेश कुमार जी मुनाराम जी गुड्डू राम जी संदीप कुमार प्रशांत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे2