पीसीएस 2024 में रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार और जिले का बढ़ाया मान प्रयागराज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) 2024 के अंतिम परिणाम में रायबरेली की प्रतिभाशाली बेटी अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली अनन्या की यह सफलता संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत की प्रेरणादायक कहानी बनकर सामने आई है। रायबरेली के आनंद नगर निवासी अनन्या के पिता सुशील कुमार त्रिवेदी एक जनरल स्टोर संचालित करते हैं, जबकि उनकी मां रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा अनन्या की पढ़ाई को प्राथमिकता दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपनी सफलता का श्रेय अनन्या विशेष रूप से अपनी मां को देती हैं। उनका कहना है कि उनकी मां ने कठिन परिस्थितियों में भी उनका हौसला बनाए रखा और हर कदम पर मार्गदर्शन किया। अनन्या की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा रायबरेली जिला गर्व महसूस कर रहा है। उनकी सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने अनन्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- नैनी में ठगी के आरोप पर युवती का हंगामा, सरेबाजार चप्पलों से की पिटाई खबर: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेबाजार एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब ₹4 लाख रुपये ठग लिए थे। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाने में दोनों के बीच पंचायत भी हुई, जहां मामला समझौते की कगार पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।1
- परमशक्ति धाम परिचायिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन --- अयोध्या विकास क्षेत्र के परमशक्ति धाम में भव्य आयोजन। परमशक्ति धाम। परमशक्ति धाम, श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में भव्य, दिव्य, नव्य प्राण प्रतिष्ठा के परम पावन अवसर पर परमशक्ति धाम परिचायिका पत्रिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन भारत वर्ष के विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविदों द्वारा श्रीराम नवमी, शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को किया गया। उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि एनजीओ पीडब्ल्यूएस तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की प्रस्तुति परमशक्ति धाम परिचायिका के इस शिक्षा विशेषांक का प्रकाशन टीजीटी प्रकाशन समूह द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षिका श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, प. प्रमोद लक्ष्मीकांतराव झाल्टे, दिव्या, मानसी, निधि, फूल कुमारी कार्की, जूली सिंह, अतुल कुमार सिंह, कमिश्नरेट प्रयागराज के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय, दलबीर सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार कार्की, संदीप सिंह आदि सैकड़ों विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविद उपस्थित रहे।2
- प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया।1
- Post by Questions News1
- *झांसी नेशनल चैनल munsif TV पर देखें झांसी पुलिस लाई पब्लिक के चेहरो पर मुस्कान, शिया सुन्नी समाज ने मिलकर सौंपा ज्ञापन सहयोगी कलाम कुरैशी के साथ सुल्तान आब्दी की रिपोर्ट*1
- Post by Sanjay Lal1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1