रोहतक के महम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर महम थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार रात की है, जब परिजन अपने घर पर सो रहे थे और उनकी भतीजी व अन्य बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात के समय जब बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो परिजन उस कमरे की तरफ भागे। वहां उन्होंने देखा कि कमरे में उनका ही एक रिश्तेदार मौजूद था और बच्ची के आधे कपड़े निकले हुए थे। बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके आधे कपड़े निकाले और उसके साथ गलत काम करने की बात कहने लगा। जब वह चिल्लाई तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बच्ची के बयान दर्ज किए। पुलिस द्वारा बच्ची की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें वह सुरक्षित पाई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- भिवानी में भरत तिवारी की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।1
- कोलकाता मेट्रो परियोजना में स्वदेशी TBM 'दुर्गा' ने 1.7 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर भारत की तकनीकी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। यह बड़ी उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत और 'Made in India' की लगातार बढ़ती ताकत का प्रतीक है। देश की इस बेमिसाल स्वदेशी तकनीक और शानदार इंजीनियरिंग ताकत ने भारत के विकास की दिशा में एक नया इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है।1
- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां 'मेड इन इंडिया' स्वदेशी TBM 'दुर्गा' ने कोलकाता मेट्रो में एक नया इतिहास रच दिया है। इस स्वदेशी मशीन ने 1.7 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग बनाने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसे भारत के लिए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। स्वदेशी ताकत का जलवा दिखाते हुए TBM 'दुर्गा' ने इस 1.7 किलोमीटर की सुरंग का निर्माण कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह बड़ी कामयाबी पूरी तरह से देश की स्वदेशी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते कदमों की सफलता को प्रमाणित करती है।1
- Post by Parveen Golagarh1
- भिवानी में ओबीसी ब्रिगेड के अध्यक्ष राजेंदर तंवर ने आंदोलन को लेकर हुंकार भरी है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस दिन सभी सड़कों पर उतर आएंगे, उसी दिन यह आंदोलन पूरी तरह सफल हो जाएगा।1
- भिवानी के नवोदय स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र दीपांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद छात्र के परिवार ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि छात्र की हत्या की गई है।1
- स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भिवानी पहुंची हैं।1
- हरियाणा के भिवानी में ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा के महासचिव मुक्तयार सिंह सदर ने एचपीएससी (HPSC) आंदोलन को लेकर तीखा रुख अपनाया है। उन्होंने इस आंदोलन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे लेकर आड़े हाथों लिया है।1