logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षक हितों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता, डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन में मैदान में शिक्षक हितों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता, डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन में मैदान में औरैया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में जनपद औरैया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शिक्षकों से संपर्क किया। उन्होंने अजीतमल, बाबरपुर, मुरादगंज, औरैया, बिधूना, एरवा कटरा, अछल्दा और कुदरकोट सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और समर्थन की अपील की। एमएससी, पीएचडी एवं एफआईसीसी की शैक्षिक योग्यता रखने वाले डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता राजकीय शिक्षक संघ आगरा मंडल के मंडलीय संरक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान और सम्मानजनक सेवा व्यवस्था के लिए वह मजबूती से आवाज उठाएंगे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि सहायता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए सरल और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही सभी शिक्षक साथियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा। वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय एवं आवश्यक सेवा नियमावली लागू कराने, माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों का पदनाम सहायक प्रवक्ता किए जाने तथा शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराने की दिशा में भी संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के प्रत्येक कार्यालय में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के लिए आगंतुक कक्ष की व्यवस्था, सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान समारोह तथा सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देयकों का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के रखरखाव के लिए प्रधानाचार्यों की देखरेख में पर्याप्त बजट की व्यवस्था कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। डॉ. गुप्ता ने शोध छात्रों एवं शोध पर्यवेक्षकों के लिए आधुनिक संसाधन और बजट, शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, निःशुल्क कैशलेस कार्ड तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराने को भी अपने प्रमुख संकल्पों में शामिल किया। उन्होंने समान कार्य के लिए समान व्यवस्था, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की ऑनलाइन व्यवस्था, आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना तथा सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त कराने की मांग को भी प्रमुखता दी। इसके अलावा विद्यालयों में क्लबों का संचालन, सिटीजन चार्टर का प्रभावी क्रियान्वयन, बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का पारिश्रमिक सीबीएसई के बराबर कराने तथा मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया और कन्नौज जनपद शामिल हैं। डॉ. गुप्ता ने शिक्षक साथियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक हितों की आवाज को विधान परिषद तक मजबूती से पहुंचाना उनका लक्ष्य है।इस दौरान लाल जी शुक्ला, महेन्द्र त्रिपाठी, राजेश सिंह कुशवाह, छत्रपाल सिंह, गौरव पोरवाल, गंभीर यादव, हरिशंकर यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

53 min ago
user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
53 min ago
02e97596-7f2a-4958-a0e9-be26a517fceb

शिक्षक हितों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता, डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन में मैदान में शिक्षक हितों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता, डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन में मैदान में औरैया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में जनपद औरैया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शिक्षकों से संपर्क किया। उन्होंने अजीतमल, बाबरपुर, मुरादगंज, औरैया, बिधूना, एरवा कटरा, अछल्दा और कुदरकोट सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और समर्थन की अपील की। एमएससी, पीएचडी एवं एफआईसीसी की शैक्षिक योग्यता रखने वाले डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता राजकीय शिक्षक संघ आगरा मंडल के मंडलीय संरक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान और सम्मानजनक सेवा व्यवस्था के लिए वह मजबूती से आवाज उठाएंगे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि सहायता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं

6066ce44-923e-434a-8daa-3919d74e6720

तकनीकी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए सरल और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही सभी शिक्षक साथियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा। वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय एवं आवश्यक सेवा नियमावली लागू कराने, माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों का पदनाम सहायक प्रवक्ता किए जाने तथा शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराने की दिशा में भी संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के प्रत्येक कार्यालय में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के लिए आगंतुक कक्ष की व्यवस्था, सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान समारोह तथा सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देयकों का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के रखरखाव के लिए प्रधानाचार्यों की देखरेख में पर्याप्त बजट की व्यवस्था कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। डॉ. गुप्ता ने शोध छात्रों एवं शोध पर्यवेक्षकों के लिए आधुनिक संसाधन और बजट, शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, निःशुल्क कैशलेस

678085b1-5978-4a46-acb3-d1c0576ea5e8

कार्ड तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराने को भी अपने प्रमुख संकल्पों में शामिल किया। उन्होंने समान कार्य के लिए समान व्यवस्था, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की ऑनलाइन व्यवस्था, आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना तथा सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त कराने की मांग को भी प्रमुखता दी। इसके अलावा विद्यालयों में क्लबों का संचालन, सिटीजन चार्टर का प्रभावी क्रियान्वयन, बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का पारिश्रमिक सीबीएसई के बराबर कराने तथा मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया और कन्नौज जनपद शामिल हैं। डॉ. गुप्ता ने शिक्षक साथियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक हितों की आवाज को विधान परिषद तक मजबूती से पहुंचाना उनका लक्ष्य है।इस दौरान लाल जी शुक्ला, महेन्द्र त्रिपाठी, राजेश सिंह कुशवाह, छत्रपाल सिंह, गौरव पोरवाल, गंभीर यादव, हरिशंकर यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*
    1
    *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।
    1
    औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा
    1
    पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है। माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    1
    औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प
औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है।
माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    1
    27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा  yogi Adityanath 🚍🔥
27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥
रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए।
🔎 Keywords
27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana
#️⃣ Hashtags
#UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    user_Yojna samachar
    Yojna samachar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। ​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। ​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    1
    ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर।
​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*
    1
    बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे
*जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया में पुलिस अधिकारियों को बच्चों ने बांधी राखी, दिया अपनत्व का संदेश रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस कार्यालय औरैया में स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस मौके पर शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानन्द स्कूल से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। नन्हे बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को दुलार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के रिश्ते को और मजबूत करने का एक सुंदर संदेश दिया है। इस दौरान पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    औरैया में पुलिस अधिकारियों को बच्चों ने बांधी राखी, दिया अपनत्व का संदेश
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस कार्यालय औरैया में स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस मौके पर शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानन्द स्कूल से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया।
नन्हे बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को दुलार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के रिश्ते को और मजबूत करने का एक सुंदर संदेश दिया है। इस दौरान पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.