logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पथरी के इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में तनाव के बीच पुलिस तैनात पथरी के इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में तनाव के बीच पुलिस तैनात बलिया शहर स्थित अपूर्वा हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

19 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
19 hrs ago

पथरी के इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में तनाव के बीच पुलिस तैनात पथरी के इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में तनाव के बीच पुलिस तैनात बलिया शहर स्थित अपूर्वा हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from Ballia and nearby areas
  • एक रोटी कम खाएं, बच्चों को जरूर पढ़ाएं” – अरशद हिंदुस्तानी का शिक्षा पर जोर। बेल्थरारोड क्षेत्र के बासंपार बहोरवा गांव निवासी अरशद हिंदुस्तानी ने खैरा खास गांव में शिक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। 22 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक प्रेरणादायक शिक्षा गीत के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर परिवार को अपनी प्राथमिकता में बच्चों की पढ़ाई को रखना चाहिए। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं,” जिससे वहां मौजूद लोगों में शिक्षा के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सराहा।
    1
    एक रोटी कम खाएं, बच्चों को जरूर पढ़ाएं” – अरशद हिंदुस्तानी का शिक्षा पर जोर।
बेल्थरारोड क्षेत्र के बासंपार बहोरवा गांव निवासी अरशद हिंदुस्तानी ने खैरा खास गांव में शिक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। 22 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक प्रेरणादायक शिक्षा गीत के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर परिवार को अपनी प्राथमिकता में बच्चों की पढ़ाई को रखना चाहिए।
उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं,” जिससे वहां मौजूद लोगों में शिक्षा के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सराहा।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    3 hrs ago
  • पिकअप और ई _रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल सिकंदरपुर (बलिया) खेजूरी थाना क्षेत्र के अमरनाथ इंटर कॉलेज के सामने एक ई-रिक्शा और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल खेजूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने पर कोई चिकित्सक या अस्पताल कर्मचारी उपलब्ध नहीं था। वहां केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुरुल मौजूद थे। एक प्राइवेट पैथोलॉजिस्ट अनूप राय भी मौके पर थे, जिन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मदद से घायलों की प्राथमिक मरहम-पट्टी की और उन्हें जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। लगभग आधे घंटे बाद, अस्पताल में फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग ले चुका एक युवक व्यवस्था देखने पहुंचा। ई-रिक्शा सिकंदरपुर थाना अंतर्गत चेतन किशोर निवासी 25 वर्षीय सनी पुत्र संजय राय चला रहा था। उसके साथ उसी गांव का रोहित गोंड और सिवान कला निवासी मेंराज भी रिक्शे में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा अपनी सही दिशा में जा रहा था, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेजूरी अस्पताल में रविवार के दिन अक्सर कोई डॉक्टर या स्टाफ उपलब्ध नहीं रहता है। यह क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण अस्पताल है, और यहां इमरजेंसी सेवाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की गई है। इस मामले पर मुख्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। कहा की खेजूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक रत्नेश कुमार से बात हुई हैं उन्होंने कहा कि डॉक्टर दिनेश को हमने ड्यूटी लगाई थी, लेकिन वह अस्पताल मे उपस्थित नहीं थे, फोन पर हमने मोबाईल से बात करने कि कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं उठा! कल सपस्टिकरण मैने माँगा हूँ! उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पिकअप और ई _रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
सिकंदरपुर (बलिया)  खेजूरी थाना क्षेत्र के अमरनाथ इंटर कॉलेज के सामने एक ई-रिक्शा और  पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल खेजूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने पर कोई चिकित्सक या अस्पताल कर्मचारी उपलब्ध नहीं था। वहां केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुरुल मौजूद थे। एक प्राइवेट पैथोलॉजिस्ट अनूप राय भी मौके पर थे, जिन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मदद से घायलों की प्राथमिक मरहम-पट्टी की और उन्हें जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। लगभग आधे घंटे बाद, अस्पताल में फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग ले चुका एक युवक व्यवस्था देखने पहुंचा।
ई-रिक्शा सिकंदरपुर थाना अंतर्गत चेतन किशोर निवासी 25 वर्षीय सनी पुत्र संजय राय चला रहा था। उसके साथ उसी गांव का रोहित गोंड और सिवान कला निवासी मेंराज भी रिक्शे में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा अपनी सही दिशा में जा रहा था, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि खेजूरी अस्पताल में रविवार के दिन अक्सर कोई डॉक्टर या स्टाफ उपलब्ध नहीं रहता है। यह क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण अस्पताल है, और यहां इमरजेंसी सेवाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की गई है।
इस मामले पर मुख्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। कहा की खेजूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक रत्नेश कुमार से बात हुई हैं उन्होंने कहा कि डॉक्टर दिनेश को हमने ड्यूटी लगाई थी, लेकिन वह अस्पताल मे उपस्थित नहीं थे, फोन पर हमने मोबाईल से बात करने कि कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं उठा! कल सपस्टिकरण मैने माँगा हूँ! उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    22 hrs ago
  • Little Flower Children School, Mau की एक छात्रा ने बोला कि योग गुरु स्वामी रामदेव जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और उनके सामने योगा करके और भी ज्यादा अच्छा लगा।
    1
    Little Flower Children School, Mau की एक छात्रा ने बोला कि योग गुरु स्वामी रामदेव जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और उनके सामने योगा करके और भी ज्यादा अच्छा लगा।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने नई कालोनी देवरिया स्थित भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों का बलिदान करने वाले वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने साहस,त्याग और देशप्रेम की अद्वितीय मिसाल पेश किया। उन्होंने कहा कि युवाओ को इनकी जीवनी से देश सेवा की प्रेरणा लेना चाहिए। भाजपा नेता अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि इन क्रान्तिकारियो की जीवनी हमे राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जीने और राष्ट्र सर्वोपरी की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्र, वीरेंद्र पाठक, विजय कुशवाहा, डॉ विनोद पांडेय, सुमित कुमार, गोरख प्रसाद, सूरज मिश्रा उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने नई कालोनी देवरिया स्थित भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर अमर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों का बलिदान करने वाले वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने साहस,त्याग और देशप्रेम की अद्वितीय मिसाल पेश किया।
उन्होंने कहा कि युवाओ को इनकी जीवनी से देश सेवा  की प्रेरणा लेना चाहिए।
भाजपा नेता अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि इन क्रान्तिकारियो की जीवनी हमे राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जीने और राष्ट्र सर्वोपरी की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्र, वीरेंद्र पाठक, विजय कुशवाहा, डॉ विनोद पांडेय, सुमित कुमार, गोरख प्रसाद, सूरज मिश्रा उपस्थित रहे।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • देवरिया के तरकुलवा थाना पुलिस ने चोरी की दो बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक समेत कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 बैटरियां, एक इनवर्टर, टुल्लू मोटर, 2 एलईडी टीवी, हैंडपंप, चोरी के उपकरण और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में कबाड़ बीनते और रात में सुनसान घरों व स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर की गई। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट – CO पुलिस क्षेत्र अधिकारी देवरिया सदर संजय रेड्डी
    1
    देवरिया के तरकुलवा थाना पुलिस ने चोरी की दो बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक समेत कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 बैटरियां, एक इनवर्टर, टुल्लू मोटर, 2 एलईडी टीवी, हैंडपंप, चोरी के उपकरण और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में कबाड़ बीनते और रात में सुनसान घरों व स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर की गई। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट – CO पुलिस क्षेत्र अधिकारी देवरिया सदर संजय रेड्डी
    user_Shakti भारत नेशन न्यूज
    Shakti भारत नेशन न्यूज
    Social Media Manager देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग – देवरिया थाना तरकुलवा पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी की 2 घटनाओं का पर्दाफाश 5 अभियुक्त गिरफ्तार (1 नाबालिग सहित) चोरी की बैटरी, इनवर्टर, LED TV, मोटर व जेवरात बरामद गांव-गांव कबाड़ बीनने के बहाने करते थे रेकी, रात में देते थे घटना को अंजाम मुख्य खरीददार फरार, तलाश जारी
    2
    ब्रेकिंग – देवरिया
थाना तरकुलवा पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी की 2 घटनाओं का पर्दाफाश
5 अभियुक्त गिरफ्तार (1 नाबालिग सहित)
चोरी की बैटरी, इनवर्टर, LED TV, मोटर व जेवरात बरामद
गांव-गांव कबाड़ बीनने के बहाने करते थे रेकी,
रात में देते थे घटना को अंजाम
मुख्य खरीददार फरार, तलाश जारी
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 विधि विरूद्ध बालक सहित कुल 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 05 बैटरी, एक इलेक्ट्रिक टुल्लू मोटर, एक इनवर्टर, दो LED.TV., एक हैण्ड पम्प, व चोरी करने के उपकरण, एक जोड़ी सफेद धातु की पाजेब, 04 जोड़ी सफेद धातु की पायल व 04 सफेद धातु की बिछिया बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 13.02.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2026 धारा 305(क),331(4) बीएनएस व दिनांक 20.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2026 धारा 331(4),305(क) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्तगण नाम पता क्रमशः 1.विशाल शाह पुत्र लक्ष्मी शाह निवासी भिखमपुर थाना रामपुर काऱखाना जनपद देवरिया 2. प्रेमकुमार पुत्र रामसजन निवासी राजामंडी थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया 3. उपेन्द्र उर्फ गुच्चू पुत्र बाबूराम निवासी घटैला गाजी थाना कोतवाली जनपद देवरिया 4. रोहित पुत्र राजू शाह साकिन भिखमपुरा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया व 01 विधि विरूद्ध बालक को विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मलघोल विरैचा गांव के बाहर स्थित बाग से गिरफ्तार किया गया। मौके पर गिरफ्तार अभियुक्त विशाल शाह उपरोक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोला बरामद हुआ जिसके अन्दर एक प्लास, एक लोहे की छड़, दो पेचकच, दो रिन्च, एक सुआ, एक सड़सी, एक सलाई रींच, एक आरी मय ब्लेड बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना जुर्म इकबाल किया गया तथा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग दिन में गांव-गांव में घूम-फिरकर कबाड़ बिनने का काम करते हैं और जहां भी एकान्त में कोई घर या स्कूल मिल जाता है तो हम पता कर लेते हैं कि इस पर कोई रहता है या नहीं। फिर हम लोग रात में एक साथ जाकर ताला तोड़कर चोरी करते हैं तथा सामान ईकट्ठा कर बेच कर लाभ को बराबर-2 बांट लेते हैं । तत्पश्चात अभियुक्तगण की निशानदेही पर अभियुक्तगण के निवास स्थान के पीछे के कमरे से 05 बैटरी, इनवर्टर व हैण्ड पम्म, दो एल0ई0डी0 टीवी0, टुल्लू पम्प, एक जोड़ी सफेद धातु का पाजेब, 04 जोड़ सफेद धातु का पायल व 04 सफेद धातु का बिछिया बरामद हुआ, जिसको कब्जा पुलिस में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा चोरी किए गए सोने के सभी जेवर व टी0वी0 किसन जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया को 90,000/- रुपये में बेच दिये हैं तथा सभी रुपये आपस में बराबर बराबर बांट कर खर्च कर दिये हैं। *घटना का विवरण-* दिनांक 13.02.2026 को थाना तरकुलवा पर वादिनी रिंकू देवी निवासी पंचायत सिधावे वार्ड थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 07.02.2026 की रात में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखा सारा सामान सोने चांदी का आभूषण, पैसे व टीवी तथा कुछ कागजात चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। दिनांक 20.03.2026 को वादी श्री बी0पी0 शर्मा, प्रबन्धक नेशनल कान्वेन्ट चिल्ड्रेन स्कूल पिपरा बघरा महुआरी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 14.03.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के पिछले गेट का ताला तोड़कर प्रधानाध्यापक के कक्ष में रखे 04 ट्यूबलर बैटरी, एलसीडी, टीवी, सीसीटीवी बाई-फाई, रजिस्टर, प्रांगण का हैण्डपम्प, मोटर व तार आदि चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 82/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *इस प्रकार थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2026 व मु0अ0सं0 82/2026 का सफल अनावरण किया गया तथा शेष प्रकाश में आए 01 वांछित अभियुक्त किसन जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगीं हैं, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।* *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* 1.विशाल शाह पुत्र लक्ष्मी शाह निवासी भिखमपुर थाना रामपुर काऱखाना जनपद देवरिया 2.प्रेमकुमार पुत्र रामसजन निवासी राजामंडी थाना मैलानी जनपद लखीमपर खीरी हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया 3.उपेन्द्र उर्फ गुच्चू पुत्र बाबूराम निवासी घटैला गाजी थाना कोतवाली जनपद देवरिया 4.रोहित पुत्र राजू शाह साकिन भिखमपुरा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया 5.एक विधि विरूद्ध बालक *गिरफ्तार अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ गुच्चू का आपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0सं0 0954/2017 धारा 380 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 2.मु0अ0सं0 41/018 धारा 380, 411, 413 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 3.मु0अ)सं0 42/018 धारा 380, 411, 413 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 4.मु0अ0सं 0723/2018 धारा 363, 366 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया 5.मु0अ0सं0 0702/2019 धारा 380, 411, 457 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया 6.मु0अ0सं0 0809/2021 धारा 380, 411, 457 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया 7.मु0अ0सं0 0292/2023 धारा 272 भादवि0 व 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली ,देवरिया 8.मु0अ0सं0 224/021 धारा 380, 411, 457 भादवि0 थाना रामपुर काऱखाना जनपद देवरिया 9.मु0अ0सं0 0157/2024 धारा 305(ए) बीएनएस0 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया 10.मु0अ0सं0 203/2024 धारा 305(a), 317, 317, 317 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया। *गिरफ्तार अभियुक्त विशाल शाह का आपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0सं01045/2018 धारा 380,411,413,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 2.मु0अ0सं0 702/019 धारा 380,411,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 3.मु0अ0सं0 809/2021 380,411,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया। *गिरफ्तार अभियुक्त रोहित का आपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0सं0 318/2023 धारा 363, 366, 376, 417 थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया। *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान* दिनांक 22.03.2026, समय 23.10 बजे, स्थान- मलघोल विरैचा गांव के बाहर स्थित बाग *वांछित अभियुक्त का विवरण* 1. किसन जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ।
    2
    *थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 विधि विरूद्ध बालक सहित कुल 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 05 बैटरी, एक इलेक्ट्रिक टुल्लू मोटर, एक इनवर्टर, दो LED.TV., एक हैण्ड पम्प, व चोरी करने के उपकरण, एक जोड़ी सफेद धातु की पाजेब, 04 जोड़ी सफेद धातु की पायल व 04 सफेद धातु की बिछिया बरामद*
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 13.02.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2026 धारा 305(क),331(4) बीएनएस व दिनांक 20.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2026 धारा 331(4),305(क) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्तगण नाम पता क्रमशः 1.विशाल शाह पुत्र लक्ष्मी शाह निवासी भिखमपुर थाना रामपुर काऱखाना जनपद देवरिया 2. प्रेमकुमार पुत्र रामसजन निवासी राजामंडी थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया 3. उपेन्द्र उर्फ गुच्चू पुत्र बाबूराम निवासी घटैला गाजी थाना कोतवाली जनपद देवरिया 4. रोहित पुत्र राजू शाह साकिन भिखमपुरा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया  हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया व 01 विधि विरूद्ध बालक को विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मलघोल विरैचा गांव के बाहर स्थित बाग से गिरफ्तार किया गया। मौके पर गिरफ्तार अभियुक्त विशाल शाह उपरोक्त के पास से  एक प्लास्टिक के झोला बरामद हुआ जिसके अन्दर  एक  प्लास, एक लोहे की छड़, दो पेचकच, दो रिन्च, एक सुआ, एक सड़सी, एक सलाई रींच, एक आरी मय ब्लेड बरामद हुआ। 
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना जुर्म इकबाल किया गया तथा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग दिन में गांव-गांव में घूम-फिरकर कबाड़ बिनने का काम करते हैं और जहां भी एकान्त में कोई घर या स्कूल मिल जाता है तो हम पता कर लेते हैं कि इस पर कोई रहता है या नहीं।  फिर हम लोग रात में एक साथ जाकर ताला तोड़कर चोरी करते हैं तथा सामान ईकट्ठा कर बेच कर लाभ को बराबर-2 बांट लेते हैं । तत्पश्चात अभियुक्तगण की निशानदेही पर अभियुक्तगण के निवास स्थान के पीछे के कमरे से 05 बैटरी, इनवर्टर व हैण्ड पम्म,  दो एल0ई0डी0 टीवी0, टुल्लू पम्प, एक जोड़ी सफेद धातु का पाजेब, 04 जोड़ सफेद धातु का पायल व 04 सफेद धातु का बिछिया बरामद हुआ, जिसको कब्जा पुलिस में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा चोरी किए गए सोने के सभी जेवर व टी0वी0 किसन जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया को 90,000/- रुपये में बेच दिये हैं तथा सभी रुपये आपस में बराबर बराबर बांट कर खर्च कर दिये हैं। 
*घटना का विवरण-* दिनांक 13.02.2026 को थाना तरकुलवा पर वादिनी रिंकू देवी निवासी पंचायत सिधावे वार्ड थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 07.02.2026 की रात में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखा सारा सामान सोने चांदी का आभूषण, पैसे व टीवी तथा कुछ कागजात चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। 
दिनांक 20.03.2026 को वादी श्री बी0पी0 शर्मा, प्रबन्धक नेशनल कान्वेन्ट चिल्ड्रेन स्कूल पिपरा बघरा महुआरी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 14.03.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के पिछले गेट का ताला तोड़कर प्रधानाध्यापक के कक्ष में रखे 04 ट्यूबलर बैटरी, एलसीडी, टीवी, सीसीटीवी बाई-फाई, रजिस्टर, प्रांगण का हैण्डपम्प, मोटर व तार आदि चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 82/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। 
*इस प्रकार थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2026 व मु0अ0सं0 82/2026 का सफल अनावरण किया गया तथा शेष प्रकाश में आए 01 वांछित अभियुक्त किसन जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगीं हैं, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1.विशाल शाह पुत्र लक्ष्मी शाह निवासी भिखमपुर थाना रामपुर काऱखाना जनपद देवरिया 
2.प्रेमकुमार पुत्र रामसजन निवासी राजामंडी थाना मैलानी जनपद लखीमपर खीरी हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया 
3.उपेन्द्र उर्फ गुच्चू पुत्र बाबूराम निवासी घटैला गाजी थाना कोतवाली जनपद देवरिया 
4.रोहित पुत्र राजू शाह साकिन भिखमपुरा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया  हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया 
5.एक विधि विरूद्ध बालक
*गिरफ्तार अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ गुच्चू का आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0 0954/2017  धारा 380 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 
2.मु0अ0सं0 41/018 धारा 380, 411, 413 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया
3.मु0अ)सं0 42/018 धारा 380, 411, 413 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया
4.मु0अ0सं 0723/2018 धारा 363, 366 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया
5.मु0अ0सं0 0702/2019 धारा 380, 411, 457 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया 
6.मु0अ0सं0 0809/2021 धारा 380, 411, 457 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया 
7.मु0अ0सं0 0292/2023 धारा 272 भादवि0 व 60 आबकारी अधि0  थाना कोतवाली ,देवरिया 
8.मु0अ0सं0 224/021 धारा 380, 411, 457 भादवि0 थाना रामपुर काऱखाना जनपद देवरिया 
9.मु0अ0सं0 0157/2024 धारा 305(ए) बीएनएस0  थाना बरियारपुर जनपद देवरिया 
10.मु0अ0सं0 203/2024 धारा 305(a), 317, 317, 317 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त विशाल शाह का आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं01045/2018 धारा 380,411,413,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 
2.मु0अ0सं0 702/019 धारा 380,411,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 
3.मु0अ0सं0 809/2021 380,411,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त रोहित का आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0 318/2023 धारा 363, 366, 376, 417 थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया।
*गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान*
दिनांक 22.03.2026, समय 23.10 बजे, स्थान- मलघोल विरैचा गांव के बाहर स्थित बाग 
*वांछित अभियुक्त का विवरण*
1. किसन जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • बरौली क्षेत्र के लिए खुशखबरी: जल्द शुरू होगा बलिया तक रोडवेज बस संचालन पूर्व प्रधान मोतीलाल यादव के प्रयास रंग लाए, बरौली से बलिया के लिए चलेगी रोडवेज बस बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत बरौली क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से परिवहन सुविधा की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को अब राहत मिलने वाली है। बहुत ही जल्द बरौली से बलिया तक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे पूर्व प्रधान रामपुर मोतीलाल यादव के निरंतर प्रयासों की अहम भूमिका बताई जा रही है। उनके प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को अब सीधे बलिया तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी, जिससे छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी। ग्रामीणों में इस खबर को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
    1
    बरौली क्षेत्र के लिए खुशखबरी: जल्द शुरू होगा बलिया तक रोडवेज बस संचालन
पूर्व प्रधान मोतीलाल यादव के प्रयास रंग लाए, बरौली से बलिया के लिए चलेगी रोडवेज बस
बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत बरौली क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से परिवहन सुविधा की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को अब राहत मिलने वाली है। बहुत ही जल्द बरौली से बलिया तक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे पूर्व प्रधान रामपुर मोतीलाल यादव के निरंतर प्रयासों की अहम भूमिका बताई जा रही है। उनके प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को अब सीधे बलिया तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी, जिससे छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी।
ग्रामीणों में इस खबर को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.