logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखरावा गांव की सड़क बहुत खराब है नगर निगम को इस बात की खबर तक नहीं है गांव के प्रधान भी कुछ नहीं कर रहे हैं गांव के लोगों को निकालने में बहुत दिक्कत होती है मैन रोड है यह रोड प्रधान के घर की तरफ से आती है फिर भी प्रधान को कुछ नहीं दिखाई देता है जल्द से जल्द रोड बनने की कार्यवाही होनी चाहिए 20/4/2026

6 hrs ago
user_Nuren khan
Nuren khan
गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

लखरावा गांव की सड़क बहुत खराब है नगर निगम को इस बात की खबर तक नहीं है गांव के प्रधान भी कुछ नहीं कर रहे हैं गांव के लोगों को निकालने में बहुत दिक्कत होती है मैन रोड है यह रोड प्रधान के घर की तरफ से आती है फिर भी प्रधान को कुछ नहीं दिखाई देता है जल्द से जल्द रोड बनने की कार्यवाही होनी चाहिए 20/4/2026

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संवाददाता : आकाश सिंह, AIMA (लखीमपुर खीरी) कानपुर पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान कबाड़ में पुराने मोबाइल खरीदने और बेचने वाले कई लोगों पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी या लूट के मोबाइल फोन अक्सर कबाड़ी बाजार के जरिए खपाए जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिना किसी वैध दस्तावेज के मोबाइल खरीदना या बेचना गंभीर अपराध की श्रेणी में आ सकता है। ऐसे मामलों में कबाड़ी और बेचने वाले दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अभियान के तहत कई संदिग्ध मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने पुराने मोबाइल फोन केवल अधिकृत दुकानों या विश्वसनीय प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही बेचें, ताकि किसी कानूनी परेशानी से बचा जा सके। क्या रखें ध्यान: मोबाइल बेचते समय उसकी पूरी जानकारी और बिल जरूर दें किसी अनजान कबाड़ी को फोन न बेचें IMEI नंबर सुरक्षित रखें संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध रूप से मोबाइल की खरीद-फरोख्त करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संवाददाता : आकाश सिंह, AIMA (लखीमपुर खीरी)
कानपुर पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान कबाड़ में पुराने मोबाइल खरीदने और बेचने वाले कई लोगों पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी या लूट के मोबाइल फोन अक्सर कबाड़ी बाजार के जरिए खपाए जा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिना किसी वैध दस्तावेज के मोबाइल खरीदना या बेचना गंभीर अपराध की श्रेणी में आ सकता है। ऐसे मामलों में कबाड़ी और बेचने वाले दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
अभियान के तहत कई संदिग्ध मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने पुराने मोबाइल फोन केवल अधिकृत दुकानों या विश्वसनीय प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही बेचें, ताकि किसी कानूनी परेशानी से बचा जा सके।
क्या रखें ध्यान:
मोबाइल बेचते समय उसकी पूरी जानकारी और बिल जरूर दें
किसी अनजान कबाड़ी को फोन न बेचें
IMEI नंबर सुरक्षित रखें
संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध रूप से मोबाइल की खरीद-फरोख्त करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_आकाश सिंह
    आकाश सिंह
    Pharmacist गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। थाना मितौली। थाना मितौली क्षेत्र के गांव सरैया में विशेष समुदाय के लोगों ने सीधे-साधे कमजोर व्यक्ति को लाठी डंडा लेकर के गांव में दौड़ाकर जान से मार देने की थी धमकी, पीड़ित ने दिया पुलिस को प्रार्थना पत्र। पीड़ित लग रहा न्याय की गुहार।
    1
    लखीमपुर खीरी। 
थाना मितौली। 
थाना मितौली क्षेत्र के गांव सरैया में विशेष समुदाय के लोगों ने सीधे-साधे कमजोर व्यक्ति को लाठी डंडा लेकर के गांव में दौड़ाकर  जान से मार देने की थी धमकी, पीड़ित ने दिया पुलिस को प्रार्थना पत्र। पीड़ित लग रहा न्याय की गुहार।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Atiq Ahmed ka Ant: Yogi ka Operation Clean 2D Animation UP ke sabse bade mafia Atiq Ahmed ki kahani rise se lekar uski shocking maut tak. Kaise Yogi sarkar ke action ne pura game badal diya? Full story dekho.
    1
    Atiq Ahmed ka Ant: Yogi ka Operation Clean 2D Animation
UP ke sabse bade mafia Atiq Ahmed ki kahani rise se lekar uski shocking maut tak. Kaise Yogi sarkar ke action ne pura game badal diya? Full story dekho.
    user_Jagtar singh
    Jagtar singh
    Media company मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के चक्र में लगातार फंस रहे है बड़े बड़े शातिर अपराधी अमेठी से बड़ी खबर है, जहां पुलिस के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। संग्रामपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया है। पूरा मामला अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां विशेषरगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय निवासी पूरे घिसियावन मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर के रूप में हुई, जो एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 23 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, चोरी की बैटरी, झटका मशीन और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम बताए, जिसके आधार पर पुलिस ने समरजीत और रामलाल मौर्या को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, नकदी और अन्य औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गैंग ने स्कूल और ट्यूबवेल से चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी का सामान ये लोग आपस में बांटकर अलग-अलग जगह छिपा देते थे और फिर मौके देखकर बेचते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।
    2
    अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के चक्र में लगातार फंस रहे है बड़े बड़े शातिर अपराधी
अमेठी से बड़ी खबर है, जहां पुलिस के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। संग्रामपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया है।
पूरा मामला अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां विशेषरगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय निवासी पूरे घिसियावन मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर के रूप में हुई, जो एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 23 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, चोरी की बैटरी, झटका मशीन और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम बताए, जिसके आधार पर पुलिस ने समरजीत और रामलाल मौर्या को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, नकदी और अन्य औजार बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस गैंग ने स्कूल और ट्यूबवेल से चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी का सामान ये लोग आपस में बांटकर अलग-अलग जगह छिपा देते थे और फिर मौके देखकर बेचते थे।
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी पार पलिया के मोहल्ला थारूपुरवा निरालानगर में बीती रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेट ले गए। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्ला निवासी आदर्श वर्मा पुत्र वादशाह प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी के साथ आजमगढ़ में एक रिश्तेदारी की बारात में गए हुए थे। घर पर उनका पुत्र रुद्र वर्मा अकेला था, जो रात में पीपल चौराहे के पास अपने नाना के घर चला गया था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब रुद्र वर्मा वापस घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवरात व नगदी गायब थी। चोरी में 15 जोड़ी चांदी की पायल, 25 जोड़ी चांदी के बिछिया, एक सोने का हार, एक सोने का मांगटीका, दो जोड़ी सोने ने झाले, दो सोने की अंगूठियां समेत करीब 50 हजार रुपये की नगदी चोरी होना बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी पार
पलिया के मोहल्ला थारूपुरवा निरालानगर में बीती रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेट ले गए। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
मोहल्ला निवासी आदर्श वर्मा पुत्र वादशाह प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी के साथ आजमगढ़ में एक रिश्तेदारी की बारात में गए हुए थे। घर पर उनका पुत्र रुद्र वर्मा अकेला था, जो रात में पीपल चौराहे के पास अपने नाना के घर चला गया था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब रुद्र वर्मा वापस घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवरात व नगदी गायब थी। चोरी में 15 जोड़ी चांदी की पायल, 25 जोड़ी चांदी के बिछिया, एक सोने का हार, एक सोने का मांगटीका, दो जोड़ी सोने ने झाले, दो सोने की अंगूठियां समेत करीब 50 हजार रुपये की नगदी चोरी होना बताया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • लखीमपुर खीरी: ओयल - जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु को सूचना प्राप्त हुई कि सोमवार सुबह आठ बजे ओयल कस्बे के बाहर स्थित बड़ी नहर में एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आतिश वर्मा गुरु अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पहुंचकर टीम ने तुरंत पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस बल और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी की मौजूदगी में गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु के साथ उनकी टीम के सदस्य ललित अवस्थी, विमल राजपूत, विशाल ठाकुर और सत्यम सिंह सहित पुलिस बल और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत सरकार आदरणीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया जी), प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज जी और जिला अध्यक्ष आशीष भदौरिया जी व युवा जिला अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह जी के द्वारा हमेशा सनातन धर्म और सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देने की बात कही जाती है। इसी क्रम में आज नगर पंचायत स्तर पर इस कार्य को जमीन पर उतारा गया। पार्टी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिन्हें अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    3
    लखीमपुर खीरी: ओयल - जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु को सूचना प्राप्त हुई कि सोमवार सुबह आठ बजे ओयल कस्बे के बाहर स्थित बड़ी नहर में एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आतिश वर्मा गुरु अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर पहुंचकर टीम ने तुरंत पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस बल और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी की मौजूदगी में गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु के साथ उनकी टीम के सदस्य ललित अवस्थी, विमल राजपूत, विशाल ठाकुर और सत्यम सिंह सहित पुलिस बल और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत सरकार आदरणीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया जी), प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज जी और जिला अध्यक्ष आशीष भदौरिया जी व युवा जिला अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह जी  के द्वारा हमेशा सनातन धर्म और सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देने की बात कही जाती है। इसी क्रम में आज नगर पंचायत स्तर पर इस कार्य को जमीन पर उतारा गया।
पार्टी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिन्हें अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • उत्तर प्रदेश - जिला रामपुर में मस्जिद के सामने बीच सड़क पर नमाज पढ़ने के आरोप में पुलिस ने नईम (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है बीच सड़क पर नमाज पढ़े जाने से जाम की स्थिति पैदा हुई थी, और सड़क से निकल रहे वाहन और राहगीर असहज दिखाई दिए थे
    1
    उत्तर प्रदेश -
जिला रामपुर में मस्जिद के सामने बीच सड़क पर नमाज पढ़ने के आरोप में पुलिस ने नईम (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है
बीच सड़क पर नमाज पढ़े जाने से जाम की स्थिति पैदा हुई थी, और सड़क से निकल रहे वाहन और राहगीर असहज दिखाई दिए थे
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मनरेगा योजना व ग्राम निधि में फर्जी बाडा़ का बड़ा खेल। खबर सूत्रों के हवाले से, पता चला है यहां के प्रधान और सचिव बहुत बड़े भ्रष्टाचारी हैं
    1
    मनरेगा योजना व ग्राम निधि में फर्जी बाडा़ का बड़ा खेल। खबर सूत्रों के हवाले से, पता चला है यहां के प्रधान और सचिव बहुत बड़े भ्रष्टाचारी हैं
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.